[इनसाइट्स सिक्योर STHIR – 2021] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 2 अगस्त 2021 – INSIGHTSIAS

[ad_1]

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

Puucho NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययनII


 

विषय: सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।

1. हाल ही में प्रस्तुत किशोर न्याय (संशोधन) विधेयक 2021 के पीछे के तर्कों की व्याख्या कीजिए एवं इसकी प्रमुख विशेषताओं पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  Indian Express

 निर्देशक शब्द:

 व्याख्या कीजिए- प्रश्न में पूछी गई जानकारी को सरल भाषा में व्यक्त कीजिए।

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

किशोर न्याय (संशोधन) विधेयक 2021 के सन्दर्भ पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

इसे प्रस्तुत किए जाने के कारणों पर विस्तार से चर्चा कीजिए।

इसकी प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:

इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।

2. कोटा (quota) पर अधिक राजनीति एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से सम्बंधित नीतियों की न्यूनता पूर्णतः प्रशिक्षित कर्मियों के उत्पादन को प्रतिबंधित करने के लिए भारत को प्रेरित कर रही है। समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  Times of India

निर्देशक शब्द:

 समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

हाल ही में, सरकार ने मेडिकल प्रवेश के लिए अखिल भारतीय कोटे (quota) में ओबीसी के लिए 27% एवं ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 10% आरक्षण की घोषणा की है।

 विषय वस्तु:

आरक्षण की राजनीति पर प्रकाश डालिए।

ऐसे उदाहरण प्रस्तुत कीजिए, जहां कोटा (quota) प्रणाली ने देश में शिक्षा को नकारात्मक रूप से प्रभावित किया है।

मानव संसाधन के कौशल विकास पर इसके प्रभावों की चर्चा कीजिए।

देश में चिकित्सा शिक्षा का उदाहरण प्रस्तुत कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनIII


 

विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।

3. हिमालय को केवल भू-राजनीति एवं सुरक्षा चिंताओं के चश्मे से देखने पर मानवता के लिए इसके अन्य महत्वपूर्ण हितों की उपेक्षा होती है। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 टिप्पणी कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

हिमालय के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:

हिमालय के बारे में बात करते या सोचते समय मस्तिष्क में भू-राजनीति और सुरक्षा चिंताओं से संबंधित प्रश्न ही क्यों आते हैं? समझाइए।

संपूर्ण मानवता के लिए हिमालय के महत्व पर संक्षेप में चर्चा कीजिए।

अभी भी प्रचलित हिमालय के क्षेत्रीयकरण पर चर्चा कीजिए।

हिमालय के प्रति क्या दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए? समझाइए।

निष्कर्ष:

निष्कर्ष निकालिए कि समय आ गया है जब हमें इस द्विपक्षीय क्षेत्रों के साथ अपने मुठभेड़ से बचने के स्थान पर हिमालय के मध्य एक राष्ट्रीय स्थान एवं निवास स्थान के रूप में स्थिति लेने की आवश्यकता है।

  

विषय: आंतरिक सुरक्षा के लिये चुनौती उत्पन्न करने वाले शासन विरोधी तत्त्वों की भूमिका।

 4. “सांप्रदायिक आदिवासीवाद उत्तर-पूर्वी राज्यों के लिए एक अभिशाप रहा है।”, इस संदर्भ में, असम-मिजोरम सीमा पर चर्चा कीजिए एवं समझाइए कि इसने हाल ही में छिपे हुए क्षेत्रवाद को कैसे उजागर किया है। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  Business Standard

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 समझाइए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

दोनों राज्यों के मध्य चल रहे वर्तमान संघर्ष से सम्बंधित तथ्यों पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:  

उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:

  • प्रश्न की संक्षिप्त पृष्ठभूमि प्रस्तुत कीजिए।
  • स्पष्ट कीजिए कि कैसे असम-मिजोरम हिंसा, केंद्र सरकार द्वारा अलग-अलग पूर्वोत्तर राज्यों को ‘एकीकृत’ करने के लिए किए गए कठिन प्रयासों का परिणाम है, जिसने छिपे हुए क्षेत्रवाद को उजागर किया है।
  • ऐसे संघर्षों के कारणों की विवेचना कीजिए।

निष्कर्ष:

इस समस्या को हल करने के लिए सुझावों और समाधानों को बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना, संसाधनों को जुटाने, प्रगति, विकास तथा रोज़गार से संबंधित विषय।

5. विश्व भर के केंद्रीय बैंकों ने डिजिटल मुद्राओं पर अपना ध्यान बढ़ाया है। इस संदर्भ में भारत में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा की शुरूआत के निहितार्थों एवं सीमाओं की जांच कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 जांच कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रश्न का सन्दर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:

  • भारत में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा की आवश्यकता पर चर्चा कीजिए।
  • इसके पक्ष एवं विपक्षों पर चर्चा कीजिए।

 निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।

 6. कार्बन सीमा कर से आप क्या समझते हैं? साथ ही, इस कर के लागू होने से भारत को जिन लाभों एवं हानियों का सामना करना पड़ सकता है, उनका आकलन कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Print

 निर्देशक शब्द:

 आकलन कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के सर्वकालिक और तात्कालिक दोनों महत्त्व को स्पष्ट करते हुए उसकी सारगर्भित उपयोगिता बताइये।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

कार्बन सीमा कर की परिभाषा प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

यूरोपीय संघ द्वारा प्रस्तावित कार्बन सीमा समायोजन तंत्र (CBAM) का मुख्य उद्देश्य क्या है? समझाइए।

इसकी प्रमुख विशेषताओं पर चर्चा कीजिए।

भारत पर इसके प्रभावों की व्याख्या कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

  

विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।

7. जलवायु परिवर्तन की समस्या के स्थायी समाधान के रूप में पारंपरिक पारिस्थितिक पद्धतियों की भूमिका पर एक लेख लिखिए। (250 शब्द)

 सन्दर्भ: Times of India  

 निर्देशक शब्द:

 लेख लिखिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ के आधार पर उसके सभी पहलुओं को शामिल करते हुए उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रश्न का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

पारंपरिक लो-टेक नवाचारों (lo-tech innovations) के विचार की व्याख्या कीजिए।

समुद्र के स्तर में वृद्धि, भोजन की कमी, पानी की कमी आदि से निपटने के लिए ऐसी साइट-विशिष्ट प्रौद्योगिकियों के महत्व की व्याख्या कीजिए।

अनुकूलन क्षमता, लचीलेपन के बारे में चर्चा कीजिए एवं प्राकृतिक प्रणालियों के साथ कैसे एकीकरण किया जाए और इसे हासिल करने में केवल स्वदेशी तकनीक ही हमारी सहायता कैसे कर सकती है? समझाइए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos

[ad_2]

Leave a Comment