[इनसाइट्स सिक्योर MISSION – 2022] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 19 अप्रैल 2022 – INSIGHTSIAS

[ad_1]

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययन– I


 

विषय: भारतीय संस्कृति, जिसमें प्राचीन काल से आधुनिक काल तक के कला के रूप, साहित्य और वास्तुकला के मुख्य पहलू शामिल होंगे।

1. अतीत के इतिहास एवं संस्कृति की वर्तमान समझ में प्राचीन भारतीय धार्मिक साहित्य के महत्व का मूल्यांकन कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ:  Indian Express

 निर्देशक शब्द:

 मूल्यांकन कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है की वह कथन अथवा विषय के महत्व को रेखांकित करते हुए उसकी समग्र उपयोगिता बताये।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्राचीन भारतीय धार्मिक साहित्य के समृद्ध कोष का उल्लेख करते हुए उत्तर की शुरूआत कीजिए।

 विषय वस्तु:  

इतिहास एवं संस्कृति की दृष्टि से प्राचीन भारत के धार्मिक साहित्य के महत्व का उल्लेख कीजिए।

उपर्युक्त को सोदाहरण सिद्ध कीजिए।

उपर्युक्त की विभिन्न सीमाओं का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

एक संतुलित राय प्रस्तुत करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– II


 

विषय: केन्द्र एवं राज्यों द्वारा जनसंख्या के अति संवेदनशील वर्गों के लिये कल्याणकारी योजनाएँ और इन योजनाओं का कार्य-निष्पादन।

2. स्वतंत्रता के 74 वर्ष बाद तथा नागरिकों की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अपनाई गई योजनाओं की एक श्रृंखला के बाद यह केवल तार्किक प्रगति की बात है कि राज्य को अब पर्याप्त आजीविका के अवसरों के साथ आत्मनिर्भर लोगों के समाज निर्माण पर ध्यान देना चाहिए। इस परिवर्तन को प्राप्त करने में सहकारिता प्रमुख भूमिका निभा सकती है। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: कठिन

सन्दर्भ:  Live Mint

 निर्देशक शब्द:

 टिप्पणी कीजिए ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

अपने नागरिकों की बुनियादी आवश्यकताओं तक पहुंच में सुधार के लिए स्वतंत्रता के बाद से राज्य द्वारा किए गए विभिन्न उपायों का उल्लेख करते हुए उत्तर की शुरूआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

सहकारी समितियों से सम्बंधित विभिन्न सफलता की कहानियों एवं लाभों का उल्लेख कीजिए।

सहकारी समितियों से सम्बंधित विभिन्न समस्याओं का उल्लेख कीजिए।

उपर्युक्त समस्याओं को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक विभिन्न उपायों का सुझाव दीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: भारत एवं इसके पड़ोसी- संबंध।

3. चीन के साथ सीमा मुद्दों से निपटने का एक प्रभावी उपाय चीन के किसी भी प्रकार के दुस्साहस को रोकने वाली दृढ़ कूटनीति एवं सशक्त सैन्य संकल्प हैं। परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: Insights on India

निर्देशक शब्द:

 परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारत-चीन स्थिति का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

हाल के भारत-चीन संबंधों की वर्तमान पृष्ठभूमि प्रस्तुत कीजिए।

इस सन्दर्भ में भारत के लिए रणनीतिक सबक पर प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: लोकतंत्र में सिविल सेवाओं की भूमिका।

4. राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संघीय चरित्र को बनाए रखने तथा इसे समृद्धि के मार्ग पर ले जाने में सिविल सेवाओं के महत्व पर विस्तार से चर्चा कीजिए। उनकी दक्षता तथा प्रभावशीलता में सुधार के लिए किन सुधारों की आवश्यकता है? (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल

 सन्दर्भ: Live Mint

निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारत में सिविल सेवाओं के सन्दर्भ में कुछ परिचयात्मक पंक्तियां लिखते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

लोकतंत्र में सिविल सेवाओं द्वारा निभाई जाने वाली भूमिका पर चर्चा कीजिए।

भारत में सिविल सेवाओं के संबंध में विभिन्न कमियों एवं सीमाओं का उल्लेख कीजिए एवं इस संबंध में आवश्यक विभिन्न सुधारों का वर्णन कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– III


 

विषय: सूचना प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, कंप्यूटर, रोबोटिक्स, नैनो-टैक्नोलॉजी, बायो-टैक्नोलॉजी और बौद्धिक संपदा अधिकारों से संबंधित विषयों के संबंध में जागरुकता।

5. कृत्रिम बुद्धिमत्ता वैश्विक स्तर पर व्यवसायों एवं उपभोक्ताओं पर क्रांतिकारी प्रभाव डालने में सक्षम है लेकिन इसे विकसित करने के लिए एक सक्षम वातावरण में संरचित विकास एवं स्केलिंग की आवश्यकता है। चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

 सन्दर्भ: Insights on India

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

कृत्रिम बुद्धिमत्ता को परिभाषित करते हुए उत्तर की शुरूआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

कृत्रिम बुद्धिमत्ता वैश्विक स्तर पर व्यवसायों एवं उपभोक्ताओं पर क्रांतिकारी प्रभाव डालने में कैसे सक्षम है? स्पष्ट कीजिए।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लाभों को विस्तार से सूचीबद्ध कीजिए। इन्हें सोदाहरण सिद्ध कीजिए।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता से सम्बंधित चिंताओं पर चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: आंतरिक सुरक्षा के लिये चुनौती उत्पन्न करने वाले शासन विरोधी तत्त्वों की भूमिका।

 6. अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा क्षेत्र के बदलते प्रतिमानों में आधुनिक हाइब्रिड युद्ध में ड्रोन (मानव रहित हवाई वाहन) की तैनाती शामिल है एवं इसका सामना करने के लिए क्षमताओं का निर्माण किया जाना चाहिए। विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

 सन्दर्भ: Financial Express

 निर्देशक शब्द:

 विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

हाइब्रिड युद्ध के उद्भव एवं उसमें ड्रोन की बढ़ती भूमिका का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

इस प्रकार के युद्ध के प्रति भारत की कमजोरियों का उल्लेख कीजिए।

भारत द्वारा उठाये जाने योग्य आवश्यक चरणों का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– IV


 

विषय: नागरिक अधिकार-पत्र।

 7. एक नागरिक अधिकार-पत्र सेवा वितरण के मानक, गुणवत्ता एवं समय सीमा, शिकायत निवारण तंत्र, पारदर्शिता तथा जवाबदेही के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करता है। चर्चा कीजिए। (150 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल 

निर्देशक शब्द: 

चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें। 

उत्तर की संरचना: 

परिचय:

नागरिक अधिकार-पत्र को परिभाषित करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए। 

विषय वस्तु:

नागरिक अधिकार-पत्र के मूल सिद्धांतों पर चर्चा कीजिए।

नागरिक अधिकार-पत्र के महत्व का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

उपर्युक्त को संक्षेप में सारांशित करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos

 

[ad_2]

Leave a Comment