[मिशन 2022| सिक्योर- 2022] फुल लेंथ सिक्योर रिवीजन टेस्ट: 20 नवम्बर 2021 – INSIGHTSIAS

[ad_1]

 

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE

 

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 150 शब्दों में दीजिए:


सामान्य अध्ययनI


  

1. देश के लिए नदी जोड़ो परियोजनाएं एक बड़ी चुनौती हैं तथा साथ ही ये जल के मुद्दों को हल करने का अवसर भी हैं। समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)

 

2. हिमालय न केवल भौतिक अवरोध है बल्कि यह एक जलवायवीय, अपवाह एवं सांस्कृतिक विभाजन भी है। स्पष्ट कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)

 

3. आधुनिक भारत की नींव रखने में जवाहर लाल नेहरू के योगदान का विश्लेषण कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)

 

4. मूर्तिकला पर विशेष बल देते हुए सिकंदर महान के भारत पर आक्रमण के विभिन्न प्रभावों की चर्चा कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)


सामान्य अध्ययनII


 

5. धारणीय सामुदायिक परिसंपत्ति के निर्माण एवं प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के प्रभावी विकास के लिए एमपीलैड (MPLAD) योजना एवं इसकी विशेषताओं पर चर्चा कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)

 

6. AUKUS समान विचारधारा वाली क्षेत्रीय शक्तियों के साझेदारी निर्माण का एक परिणाम है, जो क्षेत्रीय नीतियों के निकट संरेखण के साथ-साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उनके रक्षा बलों के अधिक एकीकरण को दर्शाएगा। टिप्पणी कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)


सामान्य अध्ययनIII


  

7. कृषि क्षेत्र में प्रौद्योगिकी सर्वव्यापी होने के साथ ही स्टार्ट-अप इनपुट की आपूर्ति, गुणवत्ता एवं मांग में सुधार के पारंपरिक तरीकों को समाप्त कर रहे हैं। चर्चा कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)

 

8. दोहरा क्षुद्रग्रह पुनर्निर्देशन परीक्षण (DART) के उद्देश्यों पर चर्चा कीजिए। यह अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की योजना कैसे बना रहा है? समझाइए। (150 शब्द, 10 अंक)

 

9. विमुद्रीकरण के घोषित उद्देश्यों को प्राप्त करने में सफलताओं एवं विफलताओं पर आलोचनात्मक टिप्पणी कीजिए। क्या यह वास्तव में एक आत्म-प्रवृत्त सदमा था? (150 शब्द, 10 अंक)

 

10. शहरी बाढ़ एक मानव निर्मित मुद्दा है एवं शहरों की सुरक्षा के उद्देश्य से शमन के लिए एक रणनीतिक योजना की आवश्यकता है। टिप्पणी कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)

 

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 250 शब्दों में दीजिए:


सामान्य अध्ययनI


 

11. हाल के वर्षों में, भारत ने अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह को रूपांतरित करने के उद्देश्य से एक सक्रिय नीति अपनाई है। भारत के लिए अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के सामरिक एवं आर्थिक महत्व का परीक्षण कीजिए। (250 शब्द, 15 अंक)

 

12. शहरी गरीबों के लिए गरीबी विरोधी नीतियों के अभिकल्पन को समग्र शहरी नियोजन एवं संस्थागत ढांचे के संदर्भ में देखा जाना चाहिए। चर्चा कीजिए। (250 शब्द, 15 अंक)

 

13. लवणता के क्षैतिज एवं ऊर्ध्वाधर वितरण पर एक लेख लिखते हुए विश्व भर के प्रमुख महासागरों में लवणता के क्षेत्रीय वितरण पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द, 15 अंक)


सामान्य अध्ययनII


 

14. विशेष रूप से न्यायपालिका में स्थानांतरणों एवं पारदर्शिता की कमी के मुद्दों पर न्यायाधीशों के कॉलेजियम की कार्यप्रणाली पर बहस फिर से शुरू हो गई है। जांच कीजिए। (250 शब्द, 15 अंक)

 

15. दुर्लभ रोगों का क्षेत्र बहुत ही जटिल एवं विविध चुनौतियों से युक्त है। दुर्लभ रोगों की रोकथाम एवं उनके प्रबंधन में राष्ट्रीय दुर्लभ रोग नीति, 2021 का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द, 15 अंक)

 

16. सांसदों के लिए उपलब्ध विभिन्न प्रकार के प्रस्तावों पर चर्चा कीजिए। क्या आपको लगता है कि पक्षपात विशेषाधिकार प्रस्ताव को अप्रभावी बना देता है तथा व्यक्तिगत मंत्री की जवाबदेही को कम कर देता है? (250 शब्द, 15 अंक)


सामान्य अध्ययनIII


 

17. वैश्वीकरण ने उन समाजों में मांस के उपभोग के पैटर्न में वृद्धि करने की प्रवृत्ति को जन्म दिया है, जो पारंपरिक रूप से शाकाहारी हुआ करते थे। इस नवीन प्रवृत्ति के जलवायवीय प्रभावों का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द, 15 अंक)

 

18. यह सुनिश्चित करने के लिए कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण एक ‘प्रदूषण आपातकाल’ में न बदल जाए, इससे निपटने के साथ-साथ मौजूदा तंत्र में नीतिगत पक्षाघात को समाप्त करने के लिए तत्काल उपाय किए जाने चाहिए। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द, 15 अंक)

 

19. जलवायु परिवर्तन एवं जल की कमी के युग में, सूक्ष्म सिंचाई फसल की उपज बढ़ाने एवं जल, उर्वरक तथा श्रम आवश्यकताओं को कम करने में सहायता कर सकती है। सूक्ष्म सिंचाई से सम्बंधित मुद्दों का विश्लेषण कीजिए एवं उन्हें संबोधित करने के उपाय सुझाएं। (250 शब्द, 15 अंक)

 

20. भोपाल गैस त्रासदी भारतीय इतिहास की सबसे विनाशकारी रासायनिक दुर्घटना थी। ऐसी आपदाओं को होने से रोकने के लिए स्थापित विधिक एवं संस्थागत ढांचे का परीक्षण कीजिए। (250 शब्द, 15 अंक)


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos   

[ad_2]

Leave a Comment