[इनसाइट्स सिक्योर MISSION – 2022] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 19 अक्टूबर 2021 – INSIGHTSIAS

[ad_1]

 

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययनI


 

विषय: विश्व के भौतिक भूगोल की मुख्य विशेषताएँ।

1. पवनें भौतिक सामग्री का अपरदन, अपवाहन एवं निक्षेपण कर सकती हैं एवं विरल वनस्पति वाले क्षेत्रों में प्रभावी एजेंट हैं। चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: Insights on India

निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

वातोढ़ भू-आकृतियों एवं इसके विभिन्न प्रकारों के बारे में संक्षेप में बताते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:

पवन क्रिया के कारण होने वाले अपरदन एवं निक्षेपण दोनों प्रकार की भू-आकृतियों की व्याख्या कीजिए।

सम्बंधित उदाहरण भी प्रस्तुत कीजिए।

विरल वनस्पतियाँ उपरोक्त भू-आकृतियों के निर्माण में कैसे भूमिका निभाती हैं? स्पष्ट कीजिए।

उपयुक्त आरेखों के उपयोग के माध्यम से उन पर पवन के प्रभावों की व्याख्या कीजिए।

निष्कर्ष:

भू-आकृतियों को आकार देने में सहायक ऐसे कारकों का महत्व बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: विश्व के भौतिक भूगोल की मुख्य विशेषताएँ।

 2. कार्स्ट भू-आकृतियों का निर्माण जल के भूमिगत रूप से परिसंचारी होने तथा इसके परिणामस्वरूप मूल चट्टान के रासायनिक क्षरण के द्वारा होता है। विभिन्न प्रकार की कार्स्ट भू-आकृतियों का वर्णन कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल

सन्दर्भ:  Insights on India

 निर्देशक शब्द:

 वर्णन कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भूजल की क्रिया द्वारा निर्मित भू-आकृतियों का उल्लेख करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।

 विषय वस्तु:

कार्स्ट भू-आकृतियों के निर्माण के लिए उत्तरदायी रासायनिक प्रक्रिया की व्याख्या कीजिए।

इसकी प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।

भूजल के निक्षेपण स्थलरूपों की व्याख्या कीजिए।

स्वच्छ आरेखों की सहायता से भूजल से सम्बंधित कार्स्ट भू-आकृतियों को दर्शाइए।

निष्कर्ष:

भू-आकृतियों के निर्माण में भूजल क्रिया के महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनII


 

विषय: जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की मुख्य विशेषताएँ।

3. हमें विचाराधीन कैदियों को मताधिकार से वंचित करने के उद्देश्यों की पुनः जांच करने की आवश्यकता है क्योंकि विचाराधीन कैदियों को उनके मतदान के अधिकार से वंचित करना उन्हें एक निष्पक्ष सुनवाई प्रदान करने से सम्बंधित कानून एवं नीति को कमजोर बनाता है। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: कठिन

सन्दर्भ:  Live Law

 निर्देशक शब्द:

 टिप्पणी कीजिए ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

अनुच्छेद 326 एवं जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 62(5) के तहत मतदाता की अयोग्यताओं का उल्लेख करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

विचाराधीन कैदियों को मताधिकार न देने के निहितार्थों का वर्णन कीजिए।

विचाराधीन कैदियों को मताधिकार की सुविधा प्रदान करने में संसाधनों की कमी, प्रशासनिक असुविधा एवं साजो-सामान संबंधी समस्याओं जैसे पहलुओं पर प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:

इस संबंध में आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

  

विषय: द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह और भारत से संबंधित और/अथवा भारत के हितों को प्रभावित करने वाले करार।

4. हाल के वर्षों में भारत एवं इजरायल के संबंध काफी मजबूत हुए हैं। हालांकि रक्षा व्यापार सौदे उनकी साझेदारी का आधार बने हैं लेकिन एक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को औपचारिक रूप देकर दोनों राज्यों को पारस्परिक लाभ हो सकता है। विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: Indian Express

निर्देशक शब्द:

 विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

हाल के दिनों में भारत एवं इज़राइल के मध्य बढ़ते व्यापारिक संबंधों के बारे में लिखते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

दोनों देशों के बीच संबंधों में रक्षा क्षेत्र कैसे प्रभावी है? चर्चा कीजिए।

कुछ प्रमुख क्षेत्रों के संबंध में दोनों देशों के लिए मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने के लाभों पर चर्चा कीजिए।

मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने में आने वाली बाधाओं एवं इनके समाधान के उपायों का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

मुक्त व्यापार समझौते के माध्यम से दोनों देशों को प्राप्त होने वाले पारस्परिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनIII


 

विषय: आपदा और आपदा प्रबंधन।

5. एक प्रभावी बाढ़ जोखिम प्रबंधन रणनीति बनाने एवं इसके कार्यान्वयन के लिए बाढ़ प्रवण स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी एवं भूमिका की आवश्यकता होती है। जांच कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

 सन्दर्भ: Live Mint

निर्देशक शब्द:

 जांच कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारत के विभिन्न क्षेत्रों में हाल ही में आई बाढ़ एवं बाढ़ की बढ़ती प्रवृत्तियों का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

बाढ़ स्थानीय समुदायों एवं उनकी आजीविका को कैसे प्रभावित करती है? समझाइए।

बाढ़ जोखिम प्रबंधन की योजना, तैयारी, अनुकूलन, शमन एवं पुनर्वास प्रक्रिया में स्थानीय समुदायों को शामिल करने के लाभों का उल्लेख कीजिए।

बाढ़ प्रबंधन के लिए केंद्रीकृत दृष्टिकोण की सीमाओं पर प्रकाश डालिए।

दीर्घकालिक कारणों को संबोधित करने की आवश्यकता पर चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनIV


 

विषय: भावनात्मक समझः अवधारणाएँ तथा प्रशासन और शासन व्यवस्था में उनके उपयोग और प्रयोग।

6. भावनात्मक बुद्धिमत्ता से तात्पर्य इस तथ्य से अवगत होना है कि मानवीय भावनाओं का लाभ उठाकर स्वयं को और अधिक प्रेरक बनाने के लिए भावनाएं आपके संचार को कैसे प्रभावित करती हैं। समझाइये। (150 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

 सन्दर्भ: नैतिकता, सत्यनिष्ठा एवं अभिरुचि: लेक्सिकन प्रकाशन।

 निर्देशक शब्द:

 समझाइए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भावनात्मक बुद्धिमत्ता (EI) को परिभाषित करते हुए उत्तर की शुरूआत कीजिए।

 विषय वस्तु:  

भावनाओं को समझने, उनका उपयोग करने एवं उन्हें प्रबंधित करने में भावनात्मक बुद्धिमत्ता (EI) की भूमिका का उल्लेख कीजिए।

भावनात्मक बुद्धिमत्ता (EI) के भावनात्मक पहलू को संचार एवं अनुनय के साथ जोड़िए।

 निष्कर्ष:

संगठनात्मक संदर्भ में पारस्परिक संबंधों के महत्व को समझने में नेताओं एवं नियोक्ताओं के लिए इसके निहितार्थों पर बल देते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: सिविल सेवा के लिये अभिरुचि तथा बुनियादी मूल्य- सत्यनिष्ठा, भेदभाव रहित तथा गैर-तरफदारी, निष्पक्षता, सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण भाव, कमज़ोर वर्गों के प्रति सहानुभूति, सहिष्णुता तथा संवेदना।

7. एक सिविल सेवक के लिए वस्तुनिष्ठता क्यों महत्वपूर्ण है? उदाहरण सहित चर्चा कीजिए। (150 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

वस्तुनिष्ठता को परिभाषित करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:  

स्थापित तथ्यों एवं आंकड़ों के आधार पर निर्णय निर्धारण में वस्तुनिष्ठता कैसे सहायक है? स्पष्ट कीजिए।

अपने उत्तर की पुष्टि के लिए उपयुक्त उदाहरण प्रस्तुत कीजिए।

निष्कर्ष:

इसके महत्व पर बल देते हुए निष्कर्ष निकालिए।


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos

[ad_2]

Leave a Comment