[ad_1]
How to Follow Secure Initiative?
How to Self-evaluate your answer?
MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 150 शब्दों में दीजिए:
सामान्य अध्ययन– I
1. भारतीय नेताओं ने भारतीयों को राजनीतिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में भारत शासन अधिनियम, 1935 की अक्षमताओं का विरोध किया लेकिन फिर भी इसे एक अवसर दिया। स्पष्ट कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)
2. यद्यपि ग़दर आंदोलन अपने घोषित उद्देश्यों को प्राप्त करने में विफल रहा लेकिन इसे विफल नहीं कहा जा सकता। आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)
3. हालांकि कई लोगों के लिए यह उलझन भरा था, लेकिन नमक के मुद्दे को सविनय अवज्ञा आंदोलन के मुख्य पहलू के रूप में रखने की गांधीजी की रणनीति अच्छी तरह से सोची-समझी, सावधानीपूर्वक जाँची हुई थी एवं इसका प्रभाव सार्वभौमिक था। स्पष्ट कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)
सामान्य अध्ययन– II
4. बायोफोर्टिफिकेशन (Biofortification) क्या है? सतत विकास लक्ष्य-2 (SDG -2) के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में भारत के प्रयासों के संबंध में बायोफोर्टिफिकेशन की क्षमता का परीक्षण कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)
5. सोशल स्टॉक एक्सचेंज की अवधारणा एवं नागरिक समाज पर इसके प्रभावों की व्याख्या कीजिए। इस नवीन अवधारणा को भारत में सफल बनाने के लिए ध्यान में रखे जाने वाले कारकों का आकलन कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)
6. कुछ विशेष सिविल सेवाओं के लिए संवर्ग पदों को आरक्षित करने में क्या कमियां हैं? भारत के प्रशासन पर इसके प्रभावों का परीक्षण कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)
7. ई-श्रम पोर्टल अनौपचारिक क्षेत्र के उद्देश्य से लक्षित कल्याणकारी योजनाओं को सुनिश्चित करने का माध्यम बन सकता है लेकिन असंगठित श्रमिकों के मुद्दों को सही मायने में संबोधित करने एवं कदम उठाने की आवश्यकता है। विश्लेषण कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)
सामान्य अध्ययन– III
8. भारत में कोविड-19 रोगियों के उपचार के लिए मोनोक्लोनल एंटीबॉडी के दायरे का परीक्षण कीजिए। साथ ही कोविड-19 के अतिरिक्त अन्य रोगों के उपचार में इसकी क्षमता के बारे में भी लिखिए। (150 शब्द, 10 अंक)
9. केंद्र एवं राज्य सरकारों को नीतिगत दिशा-निर्देशों से आगे बढ़कर इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की भविष्य की तकनीकी एवं ढांचागत मांगों को पूरा करने के लिए कदम उठाने चाहिए। चर्चा कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)
10 न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि से किसानों के लिए उच्च मूल्य प्राप्ति आवश्यक नहीं है एवं इसलिए प्रणालीगत सुधार की आवश्यकता है। विश्लेषण कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 250 शब्दों में दीजिए:
सामान्य अध्ययन– I
11. सुधार आंदोलनों का दायरा केवल धर्म तक ही सीमित नहीं था बल्कि इसमें समग्र रूप से समाज भी शामिल था। इसने एक समृद्ध आधुनिक भारत का दर्शन दिया एवं बाद में यह विजन भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में शामिल हो गया। विस्तार से समझाइए। (250 शब्द, 15 अंक)
12. राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के माध्यम से स्थायी कमीशन के लिए लड़कियों को शामिल करने का निर्णय सही दिशा में एक कदम है, जो सशस्त्र बलों में लैंगिक समानता प्राप्त करने की प्रक्रिया में दीर्घकाल से लंबित था। विस्तार से समझाइए। (250 शब्द, 15 अंक)
13. अल-नीनो एवं ला-नीना के मध्य अंतर स्पष्ट कीजिए। अल-नीनो भारतीय मानसून को कैसे प्रभावित करता है? क्या बेहतर भविष्यवाणी मॉडल इसके प्रतिकूल प्रभाव को कम करने में सहायता कर सकते हैं? (250 शब्द, 15 अंक)
सामान्य अध्ययन– II
14. हालाँकि भारत पश्चिम के साथ अपने संबंधों को मजबूत कर रहा है लेकिन रूस अभी भी भारत के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण भागीदार बना हुआ है। अमेरिका द्वारा भारत पर ‘काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सेंक्शंस एक्ट’ (CAATSA) को लागू करने की संभावना के आलोक में कथन की जांच कीजिए। (250 शब्द, 15 अंक)
15. दक्षेश का भविष्य अंधकारमय बना हुआ है लेकिन एक सुरक्षित एवं समृद्ध दक्षिण एशिया की दिशा में नेतृत्व करना तथा सामूहिक रूप से कार्य करना भारत के हित में है। समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द, 15 अंक)
16. संसद में, देश के समक्ष आने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर बहस, चर्चा एवं विचार-विमर्श संसदीय लोकतंत्र की आधारशिला हैं। कथन के आलोक में, भारत में विधायी प्रक्रिया का मूल्यांकन कीजिए एवं इसे और अधिक मजबूत बनाने के लिए आवश्यक कदम सुझाइए। (250 शब्द, 15 अंक)
सामान्य अध्ययन– III
17. ई-रूपी (e-RUPI) में वित्तीय समावेशन प्राप्त करने तथा भारत में डिजिटल विभाजन को पाटने की क्षमता है। ई-रूपी के लाभों के बारे में लिखिए एवं विश्लेषण कीजिए कि क्या यह भारत में डिजिटल मुद्रा को अपनाने की दिशा में पहला कदम है। (250 शब्द. 15 अंक)
18. अपने पेरिस दायित्वों को प्राप्त करने की दिशा में भारत के अब तक के प्रदर्शन का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। 2030 तक अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ने के लिए किन नीति एवं व्यवहारिक परिवर्तनों की आवश्यकता है? (250 शब्द, 15 अंक)
19. एफडीआई भारत के आर्थिक विकास के पीछे महत्वपूर्ण स्रोतों एवं शक्तियों में से एक हो सकता है लेकिन यह इसके सामाजिक-आर्थिक मुद्दों का एकमात्र समाधान नहीं है। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द, 15 अंक)
20. सोशल मीडिया से सम्बंधित तकनीकी जटिलता एवं गुमनामी के कारण यह साइबर अपराधों के लिए एक सुरक्षित आश्रय स्थल बन गया है। सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश एवं डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम 2021 सोशल मीडिया पर अपराधों को किस सीमा तक कम करेगा? समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द, 15 अंक)
Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos
[ad_2]