[इनसाइट्स सिक्योर MISSION – 2022] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 23 सितम्बर 2021 – INSIGHTSIAS

[ad_1]

 

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययनI


  

विषय: विश्व का इतिहास, जिसमें 18वीं सदी तथा बाद की घटनाएँ यथा औद्योगिक क्रांति, विश्व युद्ध, राष्ट्रीय सीमाओं का पुनःसीमांकन, उपनिवेशवाद, उपनिवेशवाद की समाप्ति, राजनीतिक दर्शन जैसे साम्यवाद, पूंजीवाद, समाजवाद आदि शामिल होंगे, उनके रूप तथा समाज पर उनका प्रभाव शामिल होंगे।

1. जर्मनी का निर्माण काफी हद तक जर्मन राष्ट्रवाद की बढ़ती भावना के कारण हुआ था, जो 19वीं शताब्दी से पहले यूरोप में उपस्थित नहीं थी। विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: Insights on India

निर्देशक शब्द:

 विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

19वीं सदी में सम्पूर्ण यूरोप में राष्ट्रवाद के उदय के बारे में लिखते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

जर्मन राष्ट्रवाद के विकास में योगदान देने वाले कारकों के बारे में लिखिए। 

विश्लेषण कीजिए कि वे जर्मनी के एकीकरण के लिए किस हद तक जिम्मेदार थे।

एकीकरण प्रक्रिया के लिए उत्तरदायी अन्य कारकों का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

एकीकरण प्रक्रिया में राष्ट्रवाद के प्रभाव का संक्षेप में वर्णन करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: विश्व का इतिहास, जिसमें 18वीं सदी तथा बाद की घटनाएँ यथा औद्योगिक क्रांति, विश्व युद्ध, राष्ट्रीय सीमाओं का पुनःसीमांकन, उपनिवेशवाद, उपनिवेशवाद की समाप्ति, राजनीतिक दर्शन जैसे साम्यवाद, पूंजीवाद, समाजवाद आदि शामिल होंगे, उनके रूप तथा समाज पर उनका प्रभाव शामिल होंगे।

 2. गैरीबाल्डी एक महान देशभक्त थे और उन्हें ‘इतालवी एकीकरण की तलवार’ माना जाता है। इटली के एकीकरण में उनके योगदान की विवेचना कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल

सन्दर्भ:  Insights on India

निर्देशक शब्द:

 विवेचना कीजिए ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

इतालवी एकीकरण के दौरान इतालवी देशभक्त गैरीबाल्डी एवं उनके गुरिल्ला रेडशर्ट्स के बारे में संक्षेप में बताते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

इटली के एकीकरण में आने वाली विभिन्न बाधाओं का संक्षेप में उल्लेख कीजिए।    

गैरीबाल्डी ने उपरोक्त पर काबू पाने में कैसे सहायता की? विस्तार से समझाइए।

निष्कर्ष:

गैरीबाल्डी के योगदान ने इटली के एकीकरण का मार्ग कैसे प्रशस्त किया? समझाते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनII


  

विषय: भारत के हितों, भारतीय प्रवासी पर विकसित और विकासशील देशों की नीतियों और राजनीति का प्रभाव।

3. व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (CEPA) पर हस्ताक्षर भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच लगातार बढ़ते रणनीतिक संबंधों में शिखर हो सकता है और दोनों देशों के लिए पारस्परिक लाभ ला सकता है। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ:  Economic Times

 निर्देशक शब्द:

 टिप्पणी कीजिए – ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच पारस्परिक रूप से लाभप्रद व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) के लिए वार्ता का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

विषय वस्तु:

संक्षेप में, भारत-यूएई के बीच हाल के समय तक के प्रयासों का विवरण प्रस्तुत कीजिए।

प्रस्तावित सीईपीए का वर्णन कीजिए – यह व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, बुनियादी ढांचे और श्रम के मामले में भारत और संयुक्त अरब अमीरात दोनों को कैसे लाभान्वित करेगा?

सीईपीए पर हस्ताक्षर करने के रणनीतिक निहितार्थ और इस पर हस्ताक्षर करने में शामिल संभावित बाधाओं पर प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनIII


  

विषय: भारतीय अर्थव्यवस्था और नियोजन, संसाधन जुटाने, वृद्धि, विकास और रोजगार से संबंधित मुद्दे।

4. हाल के महीने में भारतीय अर्थव्यवस्था में मुद्रास्फीति की उच्च दर के कारकों की जांच कीजिए। मुद्रास्फीति को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के सहिष्णुता बैंड के भीतर रखने के उपायों का सुझाव दीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: The Hindu

निर्देशक शब्द:

 जांच कीजिए – ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

मुद्रास्फीति को परिभाषित करते हुए और मुद्रास्फीति की उच्च दरों के हाल के कारण बताते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:

हाल ही में मुद्रास्फीति की उच्च दर के कारणों की विस्तार से व्याख्या कीजिए।

भारत की समष्टि-आर्थिक स्थिति पर मुद्रास्फीति की वृद्धि के प्रभावों  के बारे में लिखिए।

मुद्रास्फीति को स्वीकार्य सीमा में रखने के लिए उसे नियंत्रण में लाने के उपाय सुझाइए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरणीय प्रभाव मूल्यांकन।

5. समुद्र के स्तर में वृद्धि की खतरनाक दर तटीय राज्यों पर विविध लेकिन विनाशकारी प्रभाव डाल सकती है। वैश्विक तापन प्रेरित समुद्र के स्तर में वृद्धि के लिए भारत की भेद्यता की जांच कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

 सन्दर्भ:  The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 जांच कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

वैश्विक तापन के कारण समुद्र के स्तर में वृद्धि के संबंध में आंकड़े प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

समुद्र के स्तर में वृद्धि विभिन्न तरीकों से तटीय राज्यों को कैसे प्रभावित करती है? समझाइए।

उपरोक्त प्रभाव भारत को असुरक्षित कैसे बना देगा? परीक्षण कीजिए।

समुद्र के स्तर में वृद्धि के अनुकूलन के लिए उपाय सुझाएं।

निष्कर्ष:

समुद्र के स्तर में वृद्धि के प्रमुख कारण-   वैश्विक तापन के प्रभाव को कम करने के उपायों का सुझाव देते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनIV


  

विषय: नैतिक मार्गदर्शन के स्रोत के रूप में कानून, नियम, विनियम और विवेक।

6. क्या आपको लगता है कि धर्म नैतिक मार्गदर्शन का स्रोत हो सकता है? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए। (150 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

 निर्देशक शब्द:

 स्पष्ट कीजिए ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

विश्व भर के विभिन्न धर्म धार्मिक नैतिकता के विकास की ओर कैसे ले जाते हैं, समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:  

धर्म नैतिक मार्गदर्शन का स्रोत कैसे हो सकता है? समझाइए।

समझाइए कि धार्मिक विश्वास प्रणाली किसी व्यक्ति द्वारा पालन किए जाने योग्य आदेश देती है। 

दुनिया भर के प्रमुख धर्मों के उदाहरण दीजिए।

निष्कर्ष:

एक नैतिक मार्गदर्शन के स्रोत के रूप में धर्म के लिए एक संतुलित दृष्टिकोण के साथ निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: कमजोर वर्गों के प्रति सहिष्णुता और करुणा।

7. करुणा दूसरों को दुख से मुक्त देखने की इच्छा है। इस कथन के संबंध में करुणा के महत्व की व्याख्या कीजिए। (150 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

उत्तरकीसंरचना:

परिचय:

करुणा को परिभाषित करते हुए अथवा किसी महान व्यक्तित्व द्वारा करुणा के बारे में दिये गए उद्धरण को प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।

विषयवस्तु:

हमारे दैनिक जीवन के साथ-साथ विभिन्न कमजोर वर्गों के प्रति करुणा के महत्व के बारे में लिखिए। 

अपने उत्तर की पुष्टि के लिए उदाहरण प्रस्तुत कीजिए। 

करुणा इस विश्व को एक बेहतर स्थान कैसे बनाती है? समझाइए।

निष्कर्ष:

विश्व में अधिक करुणा की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए निष्कर्ष निकालिए।


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos

[ad_2]

Leave a Comment