[ad_1]
HINDI – Puucho CURRENT EVENTS QUIZ 2020
Information
Welcome to Current Affairs Quiz in HINDI Medium. Hope you are happy with our Hindi Current Affairs. The following Quiz is based on the Hindu, PIB and other news sources. It is a current events based quiz. Solving these questions will help retain both concepts and facts relevant to UPSC IAS civil services exam – 2020-2021
To view Solutions, follow these instructions:
-
Click on – ‘Start Quiz’ button
-
Solve Questions
-
Click on ‘Quiz Summary’ button
-
Click on ‘Finish Quiz’ button
-
Now click on ‘View Questions’ button – here you will see solutions and links.
You have already completed the quiz before. Hence you can not start it again.
You must sign in or sign up to start the quiz.
You have to finish following quiz, to start this quiz:
Pos. | Name | Entered on | Points | Result |
---|---|---|---|---|
Table is loading | ||||
No data available | ||||
-
Question 1 of 5
1 points
ब्लैक टाइगर के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- ब्लैक टाइगर बाघों की एक विशिष्ट प्रजाति है, जिस पर काली धारियां पाई जाती हैं जो चौड़ी और आपस में जुड़ी हुयी होती हैं।
- ब्लैक टाइगर का ऐसा रंग छद्म मेलेनिज़्म के कारण होता है, जो एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें मेलेनिन (गहरा रंगद्रव्य) का असामान्य रूप से अत्यधिक जमाव हो जाता है।
- ये जंगली और कैप्टिव दोनों तरह की आबादी में पाए जाते हैं।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
Correctउत्तर: c)
ब्लैक टाइगर बाघ का एक दुर्लभ रंग रूप है, और यह एक विशिष्ट प्रजाति या भौगोलिक उप-प्रजाति नहीं है।
इन पर सफेद या सुनहरे रंग की हल्की पृष्ठभूमि पर विशिष्ट गहरे रंग का धारीदार पैटर्न होता है। ये जंगली और कैप्टिव दोनों तरह की आबादी में पाए जाते हैं। ब्लैक टाइगर का ऐसा रंग छद्म मेलेनिज़्म के कारण होता है, जो एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें मेलेनिन (गहरा रंगद्रव्य) के असामान्य रूप से अत्यधिक जमाव होता है।
सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व (ओडिशा में) में अनुमानित 37% पेंथेरा टाइग्रिस स्यूडोमेलेनिस्टिक मौजूद हैं।
Incorrectउत्तर: c)

Question 2 of 5
1 points
टारबॉल के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- टारबॉल गहरे रंग के तेल के चिपचिपे गोले होते हैं जो समुद्र की सतह पर पाए जाते हैं।
- समुद्री वातावरण में कच्चे तेल के अपक्षय से टारबॉल बनते हैं।
- आमतौर पर मानसून के दौरान समुद्र तटों से टारबॉल दूर हट जाते हैं।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
Correctउत्तर: b)
टारबॉल गहरे रंग के तेल के चिपचिपे गोले होते हैं जो तब बनते हैं जब कच्चा तेल समुद्र की सतह पर तैरता है। समुद्री वातावरण में कच्चे तेल के अपक्षय से टारबॉल बनते हैं। इन्हें खुले समुद्र से तटों तक समुद्री धाराओं और लहरों द्वारा पहुँचाया जाता है।
कुछ गेंदें बास्केटबॉल जितनी बड़ी होती हैं जबकि अन्य छोटी गोलाकार होती हैं। टारबॉल आमतौर पर सिक्के के आकार के होते हैं और समुद्र तटों पर बिखरे पाए जाते हैं। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में, इनका आकार बास्केटबॉल जितने बड़ा हो गया है और उनका वजन 6-7 किलोग्राम तक हो सकता है।
हवा और लहरें तेल को छोटे-छोटे टुकड़ों में विभाजित कर देती हैं जो बहुत व्यापक क्षेत्र में बिखरे होते हैं। विभिन्न भौतिक, रासायनिक और जैविक प्रक्रियाएं (अपक्षय) तेल की उपस्थिति को बदल देती हैं।
मानसून के दौरान समुद्र तटों पर टारबॉल क्यों पाए जाते हैं?
यह संदेह है कि तेल गहरे समुद्र में बड़े मालवाहक जहाजों से आता है और हवा की गति एवं दिशा के कारण मानसून के दौरान तारकोल के रूप में किनारे पर धकेल दिया जाता है। “अरब सागर में फैला हुआ सारा तेल अंततः मानसून के मौसम में पश्चिमी तट पर टारबॉल के रूप में जमा हो जाता है और साथ ही हवा की गति और परिसंचरण पैटर्न इन टारबॉल के परिवहन में सहायता करते हैं,”
Incorrectउत्तर: b)

Question 3 of 5
1 points
वैश्विक मीथेन प्रतिज्ञा (Global Methane Pledge), जिसका लक्ष्य इस दशक के अंत तक मीथेन उत्सर्जन में एक तिहाई की कटौती करना है, यह किन देशों के मध्य एक प्रयास है
Correctउत्तर: b)
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने इस दशक के अंत तक मीथेन उत्सर्जन में एक तिहाई की कटौती करने के लिए यू.एस.-यूरोपीय संघ के नेतृत्व वाले वैश्विक मीथेन प्रतिज्ञा की घोषणा की है।
बिडेन ने ऊर्जा और जलवायु पर प्रमुख अर्थव्यवस्था फोरम (MEF) में इसकी घोषणा की है, जिसकी मेजबानी व्हाइट हाउस ने की थी, जिसमें कई देशों और यूरोपीय संघ के नेताओं ने भाग लिया था।

Question 4 of 5
1 points
निम्नलिखित में से कौन-से देश शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य हैं?
- रूस
- किर्गिस्तान
- अफगानिस्तान
- उज्बेकिस्तान
- ईरान
सही उत्तर कूट चुनिए:
Correctउत्तर: c)
रूस, चीन, भारत, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान सहित आठ सदस्यीय SCO ने शिखर सम्मेलन में ईरान को अपने नवीनतम सदस्य के रूप में शामिल किया।
Incorrectउत्तर: c)
रूस, चीन, भारत, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान सहित आठ सदस्यीय SCO ने शिखर सम्मेलन में ईरान को अपने नवीनतम सदस्य के रूप में शामिल किया।
-
Question 5 of 5
1 points
धौलीगंगा नदी के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- धौलीगंगा नदी नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान से होकर गुजरती है।
- धौलीगंगा नदी रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी से मिलती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
Correctउत्तर: b)
वसुधारा ताल (उत्तराखंड की सबसे बड़ी हिमनद झील) से उत्पन्न, धौली गंगा विसर्प रुप्प में प्रवाहित होती है। धौलीगंगा नदी नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान से होकर गुजरती है।
धौली गंगा, रेनी में ऋषि गंगा नदी से मिलती है।
धौली गंगा, जो विष्णुप्रयाग में अलकनंदा में विलीन हो जाती है, गंगा की कई सहायक नदियों में से एक है।

Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos
[ad_2]