[इनसाइट्स सिक्योर MISSION – 2022] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 21 सितम्बर 2021 – INSIGHTSIAS

[ad_1]

 

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययनI


  

विषय: विश्व का इतिहास, जिसमें 18वीं सदी तथा बाद की घटनाएँ यथा औद्योगिक क्रांति, विश्व युद्ध, राष्ट्रीय सीमाओं का पुनःसीमांकन, उपनिवेशवाद, उपनिवेशवाद की समाप्ति, राजनीतिक दर्शन जैसे साम्यवाद, पूंजीवाद, समाजवाद आदि शामिल होंगे, उनके रूप तथा समाज पर उनका प्रभाव शामिल होंगे।

1. अमेरिकियों द्वारा असंभव लगने वाली बाधाओं का सामना करने के बावजूद वे स्वतंत्र हुए। एक सैन्य संघर्ष में अमेरिकियों ने शक्तिशाली ब्रिटिश साम्राज्य को कैसे पराजित किया? क्या अमेरिका की जीत में विदेशी हस्तक्षेप सबसे निर्णायक कारक था? विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल

सन्दर्भ:  Insights on India

 निर्देशक शब्द:

 विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

विषम परिस्थितियों के बावजूद ब्रिटेन पर यू.एस.ए. की जीत का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

ब्रिटिश साम्राज्य की ताकत एवं अमेरिकियों की सापेक्ष कमजोरियों पर प्रकाश डालिए।

अंग्रेजों पर यू.एस.ए. की जीत के कारणों की विस्तार से व्याख्या कीजिए।

अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम में फ्रांस और अन्य यूरोपीय शक्तियों के प्रभावों का विश्लेषण कीजिए।

निष्कर्ष:

संघर्ष के परिणामों पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: विश्व का इतिहास, जिसमें 18वीं सदी तथा बाद की घटनाएँ यथा औद्योगिक क्रांति, विश्व युद्ध, राष्ट्रीय सीमाओं का पुनःसीमांकन, उपनिवेशवाद, उपनिवेशवाद की समाप्ति, राजनीतिक दर्शन जैसे साम्यवाद, पूंजीवाद, समाजवाद आदि शामिल होंगे, उनके रूप तथा समाज पर उनका प्रभाव शामिल होंगे।

2. अमेरिकी गृहयुद्ध की उत्पत्ति को दासता के मुद्दे के स्थान पर क्षेत्रीय एवं राजनीतिक नियंत्रण के लिए उत्तरी तथा दक्षिणी राज्यों के बीच युद्ध के लिए उत्तरदायी ठहराया जा सकता है। समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: अध्याय 2, भाग 4 – जैन एवं माथुर विश्व इतिहास।

निर्देशक शब्द:

 समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

उत्तरी एवं दक्षिणी राज्यों के मध्य अमेरिकी गृहयुद्ध का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

अमेरिकी गृहयुद्ध के प्रसार के प्रमुख विभिन्न कारकों का उल्लेख कीजिए।

क्या गृहयुद्ध मुख्य रूप से राज्यों के बीच सत्ता संघर्ष था अथवा दासता के मुद्दे के लिए लड़ा गया था? परीक्षण कीजिए।

अपने उत्तर की पुष्टि के लिए उदाहरण प्रस्तुत कीजिए।

निष्कर्ष:

गृहयुद्ध के प्राथमिक कारणों पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: गरीबी और विकासात्मक विषय, शहरीकरण, उनकी समस्याएँ और उनके रक्षोपाय।

3. समय की मांग है कि समग्र शहरीकरण किया जाए, जो ऐसे लचीले शहरों की ओर ले जाए, जो महामारी के विनाशकारी प्रभावों से बच सकें, सभी निवासियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार कर सकें एवं गरीबी के विरुद्ध लड़ाई में इसका लाभ उठाया जा सके। चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: Indian Express

निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

नियोजित शहरीकरण को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।

विषय वस्तु:

देश में शहरीकरण पर महामारी के प्रभावों का उल्लेख कीजिए।

उन घटकों का उल्लेख कीजिए जिन्हें शहरीकरण द्वारा महामारी के बाद संबोधित करना चाहिए।

निष्कर्ष:

इसे प्राप्त करने के लिए आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनII


  

विषय: भारतीय संविधान- ऐतिहासिक आधार, विकास, विशेषताएँ, संशोधन, महत्त्वपूर्ण प्रावधान और बुनियादी संरचना।

4. एक जीवंत लोकतंत्र के लिए आलोचनात्मक और असहमतिपूर्ण आवाजें महत्वपूर्ण हैं। हालांकि, सार्वजनिक व्यवस्था के प्रतिकूल घृणास्पद भाषण को रोकने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। घृणास्पद भाषण से निपटने के लिए कानूनी प्रावधानों का मूल्यांकन कीजिए। क्या वे पर्याप्त हैं? (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: The Hindu

निर्देशक शब्द:

 मूल्यांकन कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है की वह कथन अथवा विषय के महत्व को रेखांकित करते हुए उसकी समग्र उपयोगिता बताये।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

यह उल्लेख करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए कि लोकतंत्र में असहमति से लोकतंत्र विकसित होता है बशर्ते कि वह नागरिक अधिकारों एवं मर्यादाओं की सीमाओं को पार न करे।

विषय वस्तु:

अधिकारों का उल्लंघन करने वाले भाषण पर चर्चा कीजिए। विभिन्न प्रकार के घृणास्पद भाषणों का संक्षेप में उल्लेख कीजिए।

भारत में घृणास्पद भाषण से निपटने के लिए कानूनी प्रावधानों पर प्रकाश डालिए।

क्या ये प्रावधान घृणास्पद भाषण से निपटने के लिए पर्याप्त हैं? मूल्याङ्कन कीजिए।

इसके समाधान के लिए उपरोक्त की कमियों एवं इनके प्रभावों पर प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:

असहमति को दबाए बिना घृणास्पद भाषण को रोकने के लिए आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह और भारत से संबंधित और/अथवा भारत के हितों को प्रभावित करने वाले करार।

5. क्वाड (Quad) का विस्तार एजेंडा अधिक समृद्धि को बढ़ावा देने एवं हिन्द-प्रशांत में स्थिरता सुनिश्चित करने के घोषित इरादे की पुष्टि करता है। लेकिन हाल के घटनाक्रम अवसरों एवं चुनौतियों को लेकर आए हैं, जो क्वाड भागीदारों का परीक्षण करेंगे। जांच कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

 सन्दर्भ: The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 जांच कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

क्वाड के लक्ष्यों एवं उद्देश्यों का उल्लेख करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

हाल की भू-राजनीतिक घटनाओं पर प्रकाश डालिए।

क्वाड के लिए उत्पन्न अवसरों का उल्लेख कीजिए।

इसमें शामिल चुनौतियों को भी सूचीबद्ध कीजिए।

 निष्कर्ष:

उपरोक्त चुनौतियों को दूर करने एवं हमारे सामूहिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनIII


  

विषय: भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना, संसाधनों को जुटाने, प्रगति, विकास तथा रोज़गार से संबंधित विषय।

6. विश्व बैंक के ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सूचकांक को समाप्त किए जाने के साथ, भारत को अब तक की गई प्रगति को खोना नहीं चाहिए तथा अर्थव्यवस्था में कारोबारी माहौल को बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: कठिन

सन्दर्भ: The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 टिप्पणी कीजिए ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

विश्व बैंक की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रिपोर्ट एवं निवेशकों के लिए इसके प्राथमिक उपयोगों पर प्रकाश डालते हुए उत्तर की शुरूआत कीजिए।

 विषय वस्तु:  

रिपोर्ट में अनियमितताओं का संदर्भ प्रस्तुत कीजिए एवं समझाइए कि इसे समाप्त क्यों कर दिया गया।

पिछले कुछ वर्षों में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के संबंध में भारत द्वारा हासिल की गई प्रगति के प्रमुख क्षेत्रों का उल्लेख कीजिए।

इसके लाभों को सूचीबद्ध कीजिए।

अपने उत्तर की पुष्टि के लिए आँकड़े एवं तथ्य प्रस्तुत कीजिए।

भारतीय अर्थव्यवस्था में कारोबारी माहौल में सुधार के लिए आवश्यक कदमों का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

यह उल्लेख करते हुए निष्कर्ष निकालिए कि सूचकांक चाहे हो या नहीं, भारत को व्यापार करने के लिए अनुकूल वातावरण बनाने के लिए प्रतिबंधों को सरल एवं आसान बनाने पर ध्यान देना चाहिए।

 


सामान्य अध्ययनIV


  

विषय: सामाजिक प्रभाव एवं अनुनय।

7. महान तर्क मायने रखते हैं, लेकिन वे केवल एक घटक हैं। अन्य कारक जैसे कि प्रेरक की विश्वसनीयता एवं स्वयं और दर्शकों के लिए पारस्परिक रूप से लाभकारी स्थिति बनाने की उनकी क्षमता, दृष्टिकोण परिवर्तन प्राप्त करने की कुंजी है। चर्चा कीजिए। (150 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल

सन्दर्भ:  नैतिकता, सत्यनिष्ठा एवं अभिरुचि के लिए एक व्यावहारिक दृष्टिकोण: डी.के. बालाजी।

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

अनुनय को परिभाषित करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

उन विभिन्न घटकों पर प्रकाश डालिए, जो अभिवृत्ति में परिवर्तन लाने की प्रक्रिया का एक भाग हैं-

संदेश का स्रोत (व्यक्ति या संस्था): विश्वसनीयता एवं आकर्षण।

संदेश की सामग्री – सुझाव, प्रधानता का उपयोग एवं नवीनता प्रभाव।

संदेश प्राप्तकर्ता – प्रभावोत्पादकता, चयनात्मक ध्यान एवं व्याख्या।

उपरोक्त को उदाहरण सहित सिद्ध कीजिए।

इसमें आने वाली बाधाओं के बारे में लिखिए एवं उन्हें दूर करने के उपाय सुझाइए।

निष्कर्ष:

अनुनय की भूमिका को संक्षेप में समझाते हुए निष्कर्ष निकालिए।


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos

[ad_2]

Leave a Comment