[इनसाइट्स सिक्योर MISSION – 2022] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 25 अगस्त 2021 – INSIGHTSIAS

[ad_1]

 

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययनI


 

विषय: स्वतंत्रता संग्राम- इसके विभिन्न चरण और देश के विभिन्न भागों से इसमें अपना योगदान देने वाले महत्त्वपूर्ण व्यक्ति/ उनका योगदान।

1. गांधीजी ने रचनात्मक कार्यक्रमों में सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों पर आधारित भारत की कल्पना की, जिससे सामाजिक व्यवस्था की स्थापना की जा सके। इसकी सफलताओं एवं सीमाओं का मूल्यांकन कीजिए। क्या यह इक्कीसवीं सदी में प्रासंगिक है? (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: अध्याय-17 – आधुनिक भारत का एक संक्षिप्त इतिहास: राजीव अहीर (स्पेक्ट्रम प्रकाशक)।

 निर्देशक शब्द:

 मूल्यांकन कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है की वह कथन अथवा विषय के महत्व को रेखांकित करते हुए उसकी समग्र उपयोगिता बताये।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

गांधीजी द्वारा अपनाए गए सत्य एवं अहिंसा के मूल आदर्शों का उल्लेख करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

उन्होंने निष्क्रिय चरण में किए गए रचनात्मक कार्यक्रमों के संबंध में इन आदर्शों का विस्तार करने का प्रयास कैसे किया? समझाइए।

अहिंसक सामाजिक व्यवस्था के गांधीजी के दृष्टिकोण के घटकों का उल्लेख कीजिए।

उच्च नैतिक उद्देश्य की सार्वभौमिक अपील के संदर्भ में इसकी सफलताओं का उल्लेख कीजिए।

इसकी सीमाओं पर भी प्रकाश डालिए।

इक्कीसवीं सदी में भी गांधीजी के विचारों की प्रासंगिकता का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

इसके महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: स्वतंत्रता संग्राम- इसके विभिन्न चरण और देश के विभिन्न भागों से इसमें अपना योगदान देने वाले महत्त्वपूर्ण व्यक्ति/उनका योगदान।

2. एक श्वेत साइमन कमीशन के विरोध ने राष्ट्रीय आंदोलन में अत्यावश्यक राजनीतिक गतिविधियों को शामिल किया एवं भारतीय युवा इस आंदोलन में सबसे आगे थे। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: अध्याय-18 – आधुनिक भारत का एक संक्षिप्त इतिहास: राजीव अहीर (स्पेक्ट्रम प्रकाशक)।

निर्देशक शब्द:

 टिप्पणी कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

साइमन कमीशन के गठन का उद्देश्य एवं राष्ट्रवादियों द्वारा इसके विरोध के कारणों का उल्लेख करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

साइमन कमीशन विरोधी आन्दोलनों ने असहयोग आंदोलन की समाप्ति के बाद भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में देखी गई निष्क्रियता को कैसे समाप्त किया? स्पष्ट कीजिए। 

इसमें भारतीय युवाओं की बढ़ती भूमिका एवं सक्रियता तथा अनेक संघों के गठन के बारे में चर्चा कीजिए।

कट्टरपंथी/उग्रवादी/साम्यवादी समूहों के उदय का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

यह उल्लेख करते हुए निष्कर्ष निकालिए कि साइमन कमीशन का बहिष्कार ब्रिटिश शासन से पूर्ण स्वतंत्रता के आह्वान के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ था।

 

विषय: शहरीकरण, उनकी समस्याएँ और उनके रक्षोपाय।

3. तेजी से हो रहे शहरीकरण के मद्देनजर शहरों में मलिन बस्तियां लगभग अपरिहार्य एवं आवश्यक बुराई बन गई हैं। शहरी झोपड़ीवासियों के जीवन एवं गतिविधियों के संबंध में शहरीकरण के प्रमुख सामाजिक परिणामों का विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

प्रश्न का स्तर: सरल

सन्दर्भ: Down to Earth

 निर्देशक शब्द:

 विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारत में शहरीकरण का एक संक्षिप्त परिदृश्य प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:

भारत में शहरीकरण के स्तर के संबंध में तथ्य एवं आंकड़ों का उल्लेख कीजिए।

मलिन बस्तियों को एक आवश्यक बुराई क्यों माना जाता है? समझाइए।

मलिन बस्तियों में रहने के सामाजिक परिणामों का उल्लेख कीजिए।

महामारी के दौरान झुग्गीवासियों की दुर्दशा में और भी वृद्धि कैसे हुई है? स्पष्ट कीजिए।

नीतियों के साथ-साथ कार्यान्वयन स्तर पर मलिन बस्तियों में रहने की स्थिति में सुधार के लिए आवश्यक कदमों का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनII


 

विषय: भारतीय संविधान- ऐतिहासिक आधार, विकास, विशेषताएँ, संशोधन, महत्त्वपूर्ण प्रावधान और बुनियादी संरचना।

4. स्वचालित चेहरा पहचान प्रणाली (AFRS) अपराध की जांच में एक बहुत प्रभावी उपकरण हो सकता है लेकिन नागरिकों के अधिकारों पर इसका गंभीर प्रभाव पड़ता है। इसलिए नागरिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय अपनाने की तत्काल आवश्यकता है। समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

स्वचालित चेहरा पहचान प्रणाली (AFRS) तकनीक की व्याख्या करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:  

स्वचालित चेहरा पहचान प्रणाली (AFRS) अपराधियों की पहचान करने एवं उनका पता लगाने में कैसे सहायक है? स्पष्ट कीजिए।

वर्तमान समय में इसकी आवश्यकता पर प्रकाश डालिए।

स्वचालित चेहरा पहचान प्रणाली (AFRS) के विभिन्न निहितार्थों पर प्रकाश डालिए।

स्वचालित चेहरा पहचान प्रणाली (AFRS) को एक जिम्मेदार और जवाबदेह तरीके से उपयोग करने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपायों का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।

5. डिजिटल इंडिया ने व्यक्तियों के लिए अवसर पैदा करके व्यवसायों के विस्तार एवं समग्र रूप से अर्थव्यवस्था के विकास द्वारा राष्ट्र को सशक्त बनाया है। इसकी क्षमता को देखते हुए, यह सर्वोपरि है कि इस ‘डिजिटल क्रांति’ को न्यायसम्य तथा सामर्थ्य से संबंधित चिंताओं को ध्यान में रखना चाहिए। जांच कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: कठिन

सन्दर्भ:  Live Mint , The Hindu

निर्देशक शब्द:

 जांच कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

डिजिटल इंडिया मिशन, इसके लक्ष्य एवं उद्देश्यों का उल्लेख करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:

डिजिटल बुनियादी ढांचे के निर्माण में भारत की सफलता पर प्रकाश डालिए।

डिजिटल इंडिया ने देश को कोविड -19 महामारी के माध्यम से उत्पन्न चुनौतियों के अनुकूल बनाने में कैसे सहायता की? स्पष्ट कीजिए।

तेजी से हो रहे डिजिटलीकरण के न्यायसंगत प्रसार में शामिल चुनौतियों का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

डिजिटल क्रांति को सभी के लिए अधिक उपयोगी बनाने के लिए आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनIII


 

विषय: सरकारी बजट।

6. राष्ट्रीय मौद्रीकरण पाइपलाइन (NMP) का निर्माण “ मौद्रीकरण के लिए तैयार” परिसंपत्ति के लिए एक रोडमैप स्थापित करने की एक अग्रणी पहल है। संपत्ति मौद्रीकरण से देश को कैसे सहायता मिलेगी? राष्ट्रीय मौद्रीकरण पाइपलाइन के लिए संभावित बाधाएं क्या हैं? समझाइए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: कठिन

 सन्दर्भ: Indian Express ,The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 समझाइए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

नवीन प्रस्तावित “राष्ट्रीय मौद्रीकरण पाइपलाइन” (NMP), इसके लक्ष्यों एवं उद्देश्यों का उल्लेख करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

राष्ट्रीय मौद्रीकरण पाइपलाइन एवं परियोजनाओं की प्रकृति के बारे में विस्तार से चर्चा कीजिए।

राष्ट्रीय मौद्रीकरण पाइपलाइन से सरकार को होने वाले संभावित लाभों के बारे में लिखिए।

नवीन प्रस्तावित राष्ट्रीय मौद्रीकरण पाइपलाइन की संभावित चुनौतियों पर प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनIV


 

विषय: मानवीय मूल्य- महान नेताओं, सुधारकों और प्रशासकों के जीवन तथा उनके उपदेशों से प्राप्त शिक्षा।

7. निम्नलिखित उद्धरण से आपका तात्पर्य है? (150 शब्द)

“तीन चीजें लंबे समय तक छिपी नहीं रह सकतीं: सूर्य, चंद्रमा एवं सत्य” – गौतम बुद्ध।

प्रश्न का स्तर: सरल

निर्देशक शब्द:

समझाइए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रश्न में दिए गए उद्धरण की अपने शब्दों में व्याख्या करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

गौतम बुद्ध के उपर्युक्त उद्धरण पर विस्तार से चर्चा कीजिए।

उपर्युक्त की सोदाहरण पुष्टि कीजिए।

निष्कर्ष:

एक सत्यतापूर्ण जीवन जीने के महत्व पर बल देते हुए निष्कर्ष निकालिए।


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos

[ad_2]

Leave a Comment