[इनसाइट्स सिक्योर STHIR – 2021] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 14 जुलाई 2021 – PuuchoIAS


 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

Puucho NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययनI


 

विषय: जनसंख्या एवं संबद्ध मुद्दे, गरीबी और विकासात्मक विषय, शहरीकरण, उनकी समस्याएँ और उनके रक्षोपाय।

1. भारत में स्मार्ट शहरों एवं कस्बों में बाढ़ का खतरा क्यों बढ़ रहा है? स्पष्ट कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: Deccan Herald

 निर्देशक शब्द:

 स्पष्ट कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रश्न का सन्दर्भ प्रस्तुत करने वाले कुछ महत्वपूर्ण तथ्य प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

स्मार्ट शहर एवं कस्बे भारत में बाढ़ एवं अन्य प्रकार की आपदाओं से ग्रस्त क्यों हैं? चर्चा कीजिए।

शहरी भारत में विकास का प्रक्षेपवक्र, विशेष रूप से स्मार्ट शहरों की परियोजनाओं के बाद, किसी क्षेत्र के जल विज्ञान एवं पारिस्थितिकी के प्रति पर्याप्त एवं उचित चिंता किए बिना अधिक ठोसकरण एवं बुनियादी ढांचा परियोजनाओं से अधिक संबंधित क्यों है? विस्तार से चर्चा कीजिए।

इस प्रकार के उत्तरों को उदाहरणों की सहायता से सर्वोत्तम रूप में समझाया जा सकता है।

इन चिंताओं को दूर करने के लिए उपाय सुझाइए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनII


 

विषय: क्षेत्रीय और वैश्विक समूह और भारत से संबंधित और/अथवा भारत के हितों को प्रभावित करने वाले करार।

 2. अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी ने क्षेत्रीय शक्तियों के लिए नए परीक्षणों का उदय किया है। विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  Indian Express

निर्देशक शब्द:

 विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रश्न की संक्षिप्त पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

अमेरिकी सैनिकों की निकासी एवं क्षेत्रीय शक्तियों के बारे में चर्चा कीजिए।

इस सन्दर्भ में भारत की भूमिका पर प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:

निष्कर्ष निकालिए कि अफगानिस्तान से अमेरिका के बाहर निकलने से तालिबान का उदय, भू-राजनीतिक प्रवाह और इस प्रकार क्षेत्र में अस्थिरता उत्पन्न हो गई है। समझाइए कि चूंकि ये कारक भारत को इस क्षेत्र में एक भू-राजनीतिक कठिन स्थान पर धकेल देंगे, इसलिए अफगानिस्तान में बदलती गतिशीलता से निपटने के लिए स्मार्ट विदेश नीति की आवश्यकता है।

 

विषय: सांविधिक, विनियामक और विभिन्न अर्द्ध-न्यायिक निकाय।

3. पूर्वोत्तर भारत के विकास में पूर्वोत्तर परिषद के महत्व का परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: Economic Times

 निर्देशक शब्द:

 परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

पूर्वोत्तर परिषद क्या है? समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

पूर्वोत्तर परिषद के प्रदर्शन को प्रभावित करने वाले कारकों पर चर्चा कीजिए।

पूर्वोत्तर भारत के लिए एक सूत्री समाधान केंद्र के रूप में पूर्वोत्तर परिषद कैसे भूमिका निभा सकती है? समझाइए।

निष्कर्ष:

निष्कर्ष निकालिए कि पूर्वोत्तर, महत्वाकांक्षी अंतरराष्ट्रीय गलियारों- एशियाई राजमार्ग, पूर्व-पश्चिम गलियारा एवं बीसीआईएम राजमार्ग के चौराहे पर स्थित है। दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के प्रवेश द्वार के रूप में पूर्वोत्तर परिषद से अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की आशा है। इतनी जटिलता एवं विविधता वाले क्षेत्र की योजना बनाने के लिए दिल्ली बहुत दूर है।

 

विषय: जन प्रतिनिधित्व अधिनियम (1950)

 4. आप आधार को चुनावी मतदाता सूचना से जोड़े जाने को किस सीमा तक एक उपयुक्त चुनावी सुधार मानते हैं? समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: Indian Express

 निर्देशक शब्द:

 समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

आधार पहचान से सम्बंधित चुनावी सुधारों के बारे में संक्षेप में चर्चा करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु  

प्रश्न के वर्तमान संदर्भ पर चर्चा कीजिए।

इस प्रकार के कदम के लाभ एवं हानि दोनों पर प्रकाश डालिए।

सम्बंधित चिंताओं को भी सूचीबद्ध कीजिए।

इसके सकारात्मक पक्षों पर चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

उपरोक्त चर्चा के आधार पर एक निष्पक्ष एवं संतुलित राय प्रस्तुत करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनIII


 

विषय: बुनियादी ढाँचाः ऊर्जा, बंदरगाह, सड़क, विमानपत्तन, रेलवे आदि।

5. फ्लेक्सिबल फ्यूल व्हीकल (flexible fuel vehicles- FFVs) क्या हैं? फ्लेक्सिबल फ्यूल व्हीकल नीति को अपनाने से पहले जिन चुनौतियों का समाधान करने की आवश्यकता है, उन पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: Business Standard 

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

फ्लेक्सिबल फ्यूल व्हीकल (FFV) क्या हैं? समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

फ्लेक्सिबल फ्यूल व्हीकल नीति को अपनाने से पहले जिन चुनौतियों का समाधान करने की आवश्यकता है, उन पर चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: सूचना प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, कंप्यूटर, रोबोटिक्स, नैनो-टैक्नोलॉजी, बायो-टैक्नोलॉजी और बौद्धिक संपदा अधिकारों से संबंधित विषयों के संबंध में जागरुकता।

 6. अंतरिक्ष की दौड़ में निजी क्षेत्र का प्रवेश अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के मुद्रीकरण को नए आयाम देता है। इस संदर्भ में अंतरिक्ष पर्यटन की संभावनाओं एवं आगे की चुनौतियों पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  Indian Express

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

कुछ तथ्यों के माध्यम से प्रश्न का संक्षिप्त संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।

 विषय वस्तु:

उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:

  • अंतरिक्ष पर्यटन, अंतरिक्ष के क्षेत्र में लोकप्रियता क्यों प्राप्त कर रहा है? चर्चा कीजिए।
  • अंतरिक्ष की दौड़ में निजी क्षेत्र का प्रवेश अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के मुद्रीकरण में नए आयामों को कैसे शामिल करता है? समझाइए।
  • एक पर्यटन स्थल के रूप में अंतरिक्ष में शामिल संभावनाओं पर चर्चा कीजिए।
  • इसके लाभ एवं चुनौतियों दोनों को विस्तार से सूचीबद्ध कीजिए।

 निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनIV


 

विषय: नीतिशास्त्र तथा मानवीय सह-संबंधः मानवीय क्रियाकलापों में नीतिशास्त्र का सार तत्त्व, इसके निर्धारक और परिणाम; नीतिशास्त्र के आयाम; निजी और सार्वजनिक संबंधों में नीतिशास्त्र, मानवीय मूल्य- महान नेताओं, सुधारकों और प्रशासकों के जीवन तथा उनके उपदेशों से शिक्षा; मूल्य विकसित करने में परिवार, समाज और शैक्षणिक संस्थाओं की भूमिका।

7. “न्यायसंगत कानूनों का पालन करना न केवल कानूनी बल्कि नैतिक जिम्मेदारी भी है। इसके विपरीत, अन्यायपूर्ण कानूनों की अवहेलना करना नैतिक जिम्मेदारी है।” वर्तमान संदर्भ में उपर्युक्त उद्धरण आपके लिए क्या मायने रखता है? चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: नैतिकता, सत्यनिष्ठा एवं अभिवृत्ति: लेक्सिकन प्रकाशन

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

उद्धरण के सन्दर्भ में अपनी समझ को संक्षेप में प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

समझाइए कि लोकतंत्र में किसी कानून को न केवल वैधानिक मंजूरी मिलती है बल्कि यह लोगों की इच्छा को भी दर्शाता है।

वर्तमान संदर्भ में इसके महत्व की विवेचना कीजिए।

इस सन्दर्भ में कुछ उदाहरण भी प्रस्तुत कीजिए।

निष्कर्ष:

इसके महत्व को दर्शाते हुए निष्कर्ष निकालिए।


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos

Leave a Comment