[इनसाइट्स सिक्योर STHIR – 2021] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 12 जुलाई 2021 – INSIGHTSIAS

[ad_1]

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

Puucho NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययनI


 

विषय: भारतीय समाज की मुख्य विशेषताएँ, भारत की विविधता।

1. भारत में विवाह एवं परिवार व्यवस्था में परिवर्तन तथा निरंतरता की प्रवृत्तियों का विश्लेषण कीजिए। इन परिवर्तनों के लिए वैश्वीकरण कहाँ तक उत्तरदायी है? (250 शब्द)

सन्दर्भ: researchgate.net

 निर्देशक शब्द:

 विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारतीय समाज में विवाह एवं परिवार व्यवस्था का महत्व दर्शाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:

  • विवाह एवं परिवार व्यवस्था में क्या परिवर्तन आये हैं तथा क्या अभी भी स्थिर है? विस्तार से समझाइए।
  • इन परिवर्तनों में वैश्वीकरण की भूमिका पर प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:

निष्कर्ष निकालिए कि भारत में राज्य द्वारा उठाए गए आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक आधुनिकीकरण की दिशा में प्रत्येक कदम के साथ लोगों को आत्म-जागरूकता एवं पहचान की जागरूकता की बढ़ी हुई भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

 


सामान्य अध्ययनII


 

विषय: द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह और भारत से संबंधित और/अथवा भारत के हितों को प्रभावित करने वाले करार।

 2. इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष पर भारत का क्या रुख है? इज़राइल का समर्थन करने से पहले भारत के लिए चिंता के क्षेत्रों पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  orfonline.org

निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

हाल के दिनों में इस बात पर बहुत चर्चा हुई है कि क्या भारत ने इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष पर अपने अरब-समर्थक ऐतिहासिक रुख को परिवर्तित कर दिया है।

 विषय वस्तु:

उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:

  • सर्वप्रथम भारत-फिलिस्तीनी संबंधों पर विचार-विमर्श कीजिए।
  • भारत की फिलिस्तीन समर्थक नीति के पीछे के कारणों पर चर्चा कीजिए।
  • अतीत से वर्तमान तक भारत-इजरायल संबंधों पर चर्चा कीजिए।
  • इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष पर भारत का क्या रुख है? टिप्पणी कीजिए।
  • इज़राइल का समर्थन करने से पहले भारत को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? विस्तार से चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

निष्कर्ष निकालिए कि इज़राइल चाहता है कि भारत अपनी फिलिस्तीन समर्थक नीति को समाप्त करे। इजरायल के साथ रक्षा और तकनीकी संबंधों को देखते हुए भारत, इजरायल को भी नजरअंदाज नहीं कर सकता है। हालांकि, इजरायल के साथ रणनीतिक संबंधों से आगे बढ़ते हुए, भारत, ईरान और खाड़ी देशों के साथ अपने महत्वपूर्ण ऊर्जा संबंधों को नजरअंदाज नहीं कर सकता है।

 

विषय: सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।

3. क्या आपको लगता है कि विधिविरुद्ध क्रिया-कलाप (निवारण) अधिनियम (UAPA) ने नागरिकों की मौलिक स्वतंत्रता का उल्लंघन करते हुए संतुलन को राज्य के पक्ष में झुका दिया है? समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

विधिविरुद्ध क्रिया-कलाप (निवारण) अधिनियम की संक्षिप्त पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:

  • इसके उद्भव, हाल के संशोधनों एवं इसके सरोकारों पर विस्तार से चर्चा कीजिए।
  • नागरिकों की मौलिक स्वतंत्रता का उल्लंघन करने वाले राज्य के पक्ष में संतुलन को उपयुक्त उदाहरणों के साथ समझाइए।
  • इसके समाधान के लिए उपाय सुझाइए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: संघ एवं राज्यों के कार्य तथा उत्तरदायित्व, संघीय ढाँचे से संबंधित विषय एवं चुनौतियाँ, स्थानीय स्तर पर शक्तियों और वित्त का हस्तांतरण और उसकी चुनौतियाँ।

 4. प्रस्तावित मेकेदातु परियोजना पर कर्नाटक एवं तमिलनाडु राज्यों के मध्य मतभेदों पर एक लेख लिखिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 लेख लिखिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ के आधार पर उसके सभी पहलुओं को शामिल करते हुए उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

मेकेदातु परियोजना की पृष्ठभूमि का संक्षेप में वर्णन करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:  

कावेरी बेसिन में स्थित परियोजनाओं के संबंध में पारित निर्णयों की चर्चा कीजिए।

दोनों राज्यों के मध्य विवाद के प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डालिए।

इसके संभावित समाधानों पर चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

निष्कर्ष निकालिए कि इस नए विकास का एक संभावित समाधान यह होगा कि दोनों राज्य परियोजना का संयुक्त निष्पादन, संचालन एवं रखरखाव करें या किसी तीसरे पक्ष की भागीदारी के माध्यम से इस परियोजना पर सहमति व्यक्त करें।

  

विषय: स्वास्थ्य, शिक्षा, मानव संसाधनों से संबंधित सामाजिक क्षेत्र/सेवाओं के विकास और प्रबंधन से संबंधित विषय।

5. भारतीय शिक्षा प्रणाली में देखे गए समकालीन मुद्दों पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  Indian Express

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

आप इस तथ्य के साथ उत्तर लेखन प्रारम्भ कर सकते हैं कि कोविड ने हमारे सरकारी विद्यालयों की स्थिति में सुधार करने के महत्व को सुदृढ़ किया है।

 विषय वस्तु:

उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:

  • भारतीय शिक्षा प्रणाली में उपस्थित समसामयिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कीजिए।
  • आप मुद्दों के स्पष्टीकरण के लिए केस स्टडी/ सम्बंधित रिपोर्ट से उद्धरण डेटा प्रस्तुत कर सकते हैं।
  • इन मुद्दों के समाधान के लिए उपाय सुझाइए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनIII


 

विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।

 6. भारत में मेगा अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं के सामाजिक एवं पारिस्थितिक प्रभावों का आकलन कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  Indian Express

 निर्देशक शब्द:

 आकलन कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के सर्वकालिक और तात्कालिक दोनों महत्त्व को स्पष्ट करते हुए उसकी सारगर्भित उपयोगिता बताइये।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

जलवायु संकट पर हमारी नीति में शामिल दोषों पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।

 विषय वस्तु:

उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:

  • अक्षय ऊर्जा के सामाजिक प्रभाव क्या हैं? चर्चा कीजिए।
  • अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं के पारिस्थितिक प्रभावों पर प्रकाश डालिए।
  • कुछ प्रासंगिक उदाहरणों के साथ इसके सकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डालिए एवं इससे सम्बद्ध चिंताओं पर भी चर्चा कीजिए।
  • इन चिंताओं के समाधान के लिए उपाय सुझाइए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनI


 

विषय: नीतिशास्त्र तथा मानवीय सह-संबंधः मानवीय क्रियाकलापों में नीतिशास्त्र का सार तत्त्व, इसके निर्धारक और परिणाम; नीतिशास्त्र के आयाम; निजी और सार्वजनिक संबंधों में नीतिशास्त्र, मानवीय मूल्य- महान नेताओं, सुधारकों और प्रशासकों के जीवन तथा उनके उपदेशों से शिक्षा; मूल्य विकसित करने में परिवार, समाज और शैक्षणिक संस्थाओं की भूमिका।

7. परिवार की संरचना परिवर्तित होने के बावजूद, यह अभी भी आधारभूत सामाजिक मूल्यों के पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  The Hindu

निर्देशक शब्द:

चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

उत्तरकीसंरचना:

परिचय:

पारिवारिक संरचना की परिभाषा प्रस्तुत कीजिए एवं हाल के दिनों में यह कैसे परिवर्तित हुई है? संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषयवस्तु:

उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:

  • परिवार को परिभाषित कीजिए एवं इसकी भूमिका की संक्षेप में विवेचना कीजिए।
  • परिवार की संरचना एवं कार्यों के संदर्भ में प्रमुख परिवर्तनों की सूची बनाइए।
  • क्या नैतिकता एवं मूल्यों की नींव के रूप में इसकी भूमिका अभी भी विश्वसनीय है? प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:

उपरोक्त तर्कों के आधार पर निष्कर्ष निकालिए।

 


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos

[ad_2]

Leave a Comment