[इनसाइट्स सिक्योर STHIR – 2021] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 2 जुलाई 2021 – INSIGHTSIAS

[ad_1]

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

Puucho NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययनI


 

विषय: महिलाओं की भूमिका और महिला संगठन, जनसंख्या एवं संबद्ध मुद्दे, गरीबी और विकासात्मक विषय, शहरीकरण, उनकी समस्याएँ और उनके रक्षोपाय।

1. हालांकि दहेज प्रथा को दशकों पहले अवैध बना दिया गया था लेकिन दहेज को लेकर उत्पीड़न एवं मौतें वर्ग, वित्तीय, शैक्षिक एवं धार्मिक बाधाओं में कटौती की हैं। इसके कारणों का विश्लेषण कीजिए एवं इस खतरे को समाप्त करने के लिए सुधारों का सुझाव दीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: Indian Express

 निर्देशक शब्द:

 विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

दहेज से होने वाली मौतों से संबंधित मुद्दों को दर्शाने वाले कुछ प्रमुख तथ्यों पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:  

समझाइए कि हम अभी भी ऐसे युग में रहते हैं, जहां सोशल मीडिया पर नैतिक आक्रोश तेजी से फैलता है लेकिन दहेज जैसी सामाजिक बुराइयों से होने वाली मौतें शायद ही हमें प्रभावित करती हैं।

दहेज से सम्बंधित मुद्दों एवं चुनौतियों पर चर्चा कीजिए।

समझाइए कि दहेज को स्वीकार करना एक सामाजिक कलंक बना देना चाहिए एवं इस सन्दर्भ में सभी पीढ़ियों को संबोधित किया जाना चाहिए।

इस समस्या के समाधान के लिए उपाय सुझाइए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

  

विषय: सामाजिक सशक्तिकरण।

 2. लैंगिक स्व-पहचान से आप क्या समझते हैं? भारत में वांछित लिंग व्यक्त करने की क्या प्रक्रिया है? इससे सम्बंधित मुद्दों का विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

लैंगिक आत्म-पहचान की परिभाषा प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

इससे संबंधित मुद्दों पर चर्चा कीजिए।

भारत में अपने वांछित लिंग की घोषणा करने की प्रक्रिया की व्याख्या कीजिए।

इससे सम्बंधित मुद्दों की व्याख्या कीजिए। चर्चा कीजिए कि क्या करने की आवश्यकता है।

निष्कर्ष:

इस समस्या के समाधान के लिए सुझाव दीजिए एवं निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनII


 

विषय: शासन व्यवस्था, पारदर्शिता और जवाबदेही के महत्त्वपूर्ण पक्ष, ई-गवर्नेंस- अनुप्रयोग, मॉडल, सफलताएँ, सीमाएँ और संभावनाएँ; नागरिक चार्टर, पारदर्शिता एवं जवाबदेही और संस्थागत तथा अन्य उपाय।

3. भारतीय आपराधिक न्याय प्रणाली में शामिल चिंताओं को रेखांकित करते हुए पुलिस बल की दक्षता में सुधार करने में प्रौद्योगिकी संचालित ई-शासन की भूमिका का परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  Indian Express  

 निर्देशक शब्द:

 परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रश्न का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:

  • भारतीय आपराधिक न्याय प्रणाली से सम्बंधित चिंताओं पर चर्चा कीजिए।
  • प्रौद्योगिकी के साथ वितरण तंत्र को सुव्यवस्थित करने के महत्व पर चर्चा कीजिए एवं समझाइए कि यह पुलिस बलों की दक्षता में सुधार करने एवं भ्रष्टाचार को खत्म करने में कैसे सक्षम है।
  • ई-शासन के पहलुओं एवं इसकी उपयोगिता पर उपयुक्त उदाहरणों के साथ विस्तार से चर्चा कीजिए।

 निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनIII


 

विषय: भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना, संसाधनों को जुटाने, प्रगति, विकास तथा रोज़गार से संबंधित विषय।

4. भारत के 1991 के उदारीकरण सुधारों एवं समकालीन समय में इससे मिलने वाले सबक का आकलन कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 आकलन कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के सर्वकालिक और तात्कालिक दोनों महत्त्व को स्पष्ट करते हुए उसकी सारगर्भित उपयोगिता बताइये।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रश्न की संक्षिप्त पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:  

पूर्व-सुधार अवधि के बारे में समझाइए।

1991 के आर्थिक सुधारों की चर्चा कीजिए।

इन सुधारों के पक्ष एवं विपक्ष दोनों पर प्रकाश डालिए।

आज के समय में भी वे कैसे प्रासंगिक हैं? समझाइए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

  

विषय: बुनियादी ढाँचाः ऊर्जा, बंदरगाह, सड़क, विमानपत्तन, रेलवे आदि।

5. भारतीय शहरों को अधिक रहने योग्य, आर्थिक रूप से जीवंत और पर्यावरणीय रूप से टिकाऊ बनाने के लिए स्मार्ट सिटी मिशन के माध्यम से मुख्य बुनियादी ढांचे एवं सेवाओं को परिष्कृत करने में शामिल चुनौतियों पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: Indian Express

निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

देश में बुनियादी ढांचे की वर्तमान स्थिति पर प्रमुख तथ्य प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

स्मार्ट शहरों के कार्यान्वयन में कौन सी चुनौतियाँ उपस्थित हैं? विस्तार से चर्चा कीजिए।

उपरोक्त कारकों पर विस्तार से चर्चा कीजिए एवं सुझाव दीजिए कि इन समस्याओं को दूर करने के लिए क्या करने की आवश्यकता है।

भारतीय शहरों को अधिक रहने योग्य, आर्थिक रूप से जीवंत और पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ बनाने के लिए स्मार्ट सिटी मिशन को किस प्रकार क्रियान्वित किया जा सकता है? व्याख्या कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी- विकास एवं अनुप्रयोग और दैनिक जीवन पर इसका प्रभाव।

 6. भारत में शासन प्रक्रियाओं में क्लाउड कंप्यूटिंग प्रौद्योगिकी के महत्व का सोदाहरण मूल्यांकन कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 मूल्यांकन कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है की वह कथन अथवा विषय के महत्व को रेखांकित करते हुए उसकी समग्र उपयोगिता बताये।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

क्लाउड कंप्यूटिंग से आप क्या समझते हैं? परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

सार्वजानिक क्षेत्र में इसके महत्त्व पर प्रकाश डालिए।

बेहतर सुशासन में प्रौद्योगिकी की भूमिका पर चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।

 7. स्वच्छ ऊर्जा से आप क्या समझते हैं? संबंधित चिंताओं पर प्रकाश डालते हुए भारत के लिए इसकी संभावनाओं पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: Economic Times

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

स्वच्छ ऊर्जा की परिभाषा प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा के मध्य अंतर स्पष्ट कीजिए।

भारत में स्वच्छ ऊर्जा की वर्तमान स्थिति की व्याख्या कीजिए।

 स्वच्छ ऊर्जा में निजी उत्पादकों का प्रवेश एक अनिवार्यता क्यों है? विस्तार से चर्चा कीजिए।

 निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos

[ad_2]

Leave a Comment