[इनसाइट्स सिक्योर MISSION – 2022] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 13 मई 2022 – INSIGHTSIAS

[ad_1]

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययन– I


 

विषय: 18वीं सदी के लगभग मध्य से लेकर वर्तमान समय तक का आधुनिक भारतीय इतिहास- महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, व्यक्तित्व, विषय।

1. 1857 के विद्रोह में विद्रोहियों की विफलता के अनेक कारण हो सकते हैं। हालाँकि, विद्रोह ने भारत में ब्रिटिश नीतियों के पुनर्मूल्यांकन एवं पुनर्संरेखण का मार्ग प्रशस्त किया। विस्तार में समझाइए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल

सन्दर्भ: अध्याय 1- भारत का स्वतंत्रता संघर्ष : बिपिन चंद्रा

 निर्देशक शब्द:

 समझाइए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

संक्षेप में यह उल्लेख करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए कि कैसे 1857 के विद्रोह को अंग्रेजों द्वारा सफलतापूर्वक कुचल दिया गया था।

विषय वस्तु:

विद्रोहियों की पराजय के विभिन्न कारणों का उल्लेख कीजिए।

प्रशासन में शामिल की गईं विभिन्न पुनर्संरेखण नीतियों का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

यह उल्लेख करते हुए निष्कर्ष निकालिए कि यद्यपि अंग्रेज विद्रोह को नियंत्रित करने में सफल रहे लेकिन यह भारत के लोगों के प्रतिरोध की शुरुआत सिद्ध हुई।

 

विषय: भूकंप, सुनामी, ज्वालामुखीय हलचल, चक्रवात आदि जैसी महत्त्वपूर्ण भू-भौतिकीय घटनाएँ।

2. जुड़वां चक्रवात क्या हैं? इनके निर्माण के लिए उत्तरदायी तंत्र की व्याख्या कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: कठिन

सन्दर्भ: The Hindu

निर्देशक शब्द:

 व्याख्या कीजिए- प्रश्न में पूछी गई जानकारी को सरल भाषा में व्यक्त कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

जुड़वां चक्रवातों को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।

 विषय वस्तु:

जुड़वां चक्रवातों के निर्माण के विभिन्न कारकों का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

जुड़वां चक्रवातों के प्रभावों का उल्लेख करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– II


 

विषय: विभिन्न संवैधानिक पदों पर नियुक्ति और विभिन्न संवैधानिक निकायों की शक्तियाँ, कार्य और उत्तरदायित्व।

3. पाँचवीं अनुसूची ऐसे अनुसूचित क्षेत्रों के प्रशासन से संबंधित है, जहां जनजातीय समुदाय बहुसंख्यक हैं। अनुसूचित जनजातियों के कल्याण एवं उन्नति को सुनिश्चित करने में जनजातीय सलाहकार परिषदों (TAC) की भूमिका का परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ:  Insights on India

निर्देशक शब्द:

 परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारतीय संविधान की पाँचवीं अनुसूची के लक्ष्य एवं उद्देश्यों के बारे में संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

जनजाति सलाहकार परिषद (TAC), इसकी संरचना एवं कार्यप्रणाली के बारे में लिखिए।

अपने घोषित उद्देश्यों को बनाए रखने के लिए इन परिषदों के प्रदर्शन के बारे में लिखिए।

इन परिषदों के प्रदर्शन में शामिल सीमाओं का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए। 

 

विषय: महत्त्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय संस्थान, संस्थाएँ और मंच- उनकी संरचना, अधिदेश।

4. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक स्थायी सीट ग्रहण करने में भारत को विश्वसनीयता प्रदान करने वाले विभिन्न कारकों का विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

 सन्दर्भ: Indian Express

निर्देशक शब्द:

 विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के बढ़ते कद के सन्दर्भ में संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

भारत के दावों को विश्वसनीयता प्रदान करने वाले कारणों का वर्णन कीजिए।

उपर्युक्त में बाधा डालने वाली विभिन्न सीमाओं का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

उपर्युक्त सीमाओं को पार करने के लिए आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– III


 

विषय: बुनियादी ढाँचाः ऊर्जा, बंदरगाह, सड़क, विमानपत्तन, रेलवे आदि।

5. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) ने भारत में किस सीमा तक एलपीजी अपनाने का मार्ग प्रशस्त किया है, जिससे स्वच्छ ईंधन की ओर एक बदलाव आया है। परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: कठिन

 सन्दर्भ: The Hindu

निर्देशक शब्द:

 परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लक्ष्य एवं उद्देश्यों का उल्लेख करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) की उपलब्धियों का वर्णन कीजिए।

ईंधन के पारंपरिक रूपों से एलपीजी में स्थानांतरण पर प्रकाश डालने वाले आँकड़ों का उल्लेख कीजिए।

एलपीजी के उपयोग में वृद्धि करने एवं इसे बढ़ावा देने के लिए अपनाए जाने वाले उपायों को लिखिए।

एलपीजी के अतिरिक्त, सुलभ एवं सस्ती स्वच्छ ऊर्जा के अन्य रूपों को एकीकृत करने के पहलुओं का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: प्रौद्योगिकी का स्वदेशीकरण एवं नवीन प्रौद्योगिकी का विकास।

 6. इसके वैज्ञानिक एवं रणनीतिक महत्व को देखते हुए भारत को घरेलू अर्द्धचालक उद्योग को युद्ध स्तर पर निर्मित करने के लिए कहीं अधिक महत्वाकांक्षी होने की आवश्यकता है। चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

 सन्दर्भ: The Hindu

निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारत में अर्द्धचालकों के रणनीतिक महत्व पर प्रकाश डालिए एवं सम्बंधित आँकड़े प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

अर्द्धचालकों के विभिन्न अनुप्रयोगों की चर्चा कीजिए।

अर्द्धचालकों के लिए एक शक्तिशाली घरेलू उद्योग निर्माण के लिए आवश्यक कदमों का उल्लेख कीजिए।

इस संबंध में सरकार द्वारा पहले से शुरू किए गए विभिन्न उपायों का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– IV


 

विषय: सिविल सेवा के लिये अभिरुचि तथा बुनियादी मूल्य- सत्यनिष्ठा, भेदभाव रहित तथा गैर-तरफदारी, निष्पक्षता, सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण भाव, कमज़ोर वर्गों के प्रति सहानुभूति, सहिष्णुता तथा संवेदना।

 7. सत्यनिष्ठा की अवधारणा एक सिविल सेवक के व्यवहार के सभी पहलुओं को शामिल करती है, जिसमें ईमानदारी, सत्यता, निष्पक्षता एवं भ्रष्ट न होने की योग्यता जैसे गुण शामिल हैं। स्पष्ट कीजिए। (150 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल

निर्देशक शब्द: 

स्पष्ट कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

 उत्तर की संरचना: 

परिचय:

सत्यनिष्ठा क्या है? इसे परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए। 

विषय वस्तु:

सत्यनिष्ठा नैतिक मूल्यों में वृद्धि कैसे करती है? उल्लेख कीजिए। 

इस तर्क का समर्थन करने के लिए उदाहरणों का प्रयोग कीजिए।

सत्यनिष्ठा को आधारभूत मूल्य मानते हुए हम नैतिक विकास के लिए और अधिक गुण कैसे जोड़ सकते हैं? स्पष्ट कीजिए। 

निष्कर्ष:

यह व्यक्तियों की आत्म-जागरूकता में वृद्धि कैसे करती है एवं एक न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में कैसे सहायता करती है? समझाते हुए निष्कर्ष निकालिए।

[ad_2]

Leave a Comment