[ad_1]
How to Follow Secure Initiative?
How to Self-evaluate your answer?
MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 150 शब्दों में दीजिए:
सामान्य अध्ययन– I
1. “अग्नि वलय” क्या है? अग्नि वलय विश्व में सर्वाधिक भूकंपीय एवं ज्वालामुखी रूप से सक्रिय क्षेत्र क्यों है?
सन्दर्भ: Insights on India
सामान्य अध्ययन– II
2. भारत में वैवाहिक बलात्कार के अपराधीकरण में शामिल विभिन्न मुद्दों का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। इस मुद्दे के संबंध में आपका क्या विचार है?
सन्दर्भ: The Hindu
3. भारत एवं ऑस्ट्रेलिया जैसे समान विचारधारा वाले देशों के मध्य मजबूत द्विपक्षीय संबंध भारत-प्रशांत सुरक्षा ढांचे को आकार देने के लिए महत्वपूर्ण होंगे। विश्लेषण कीजिए।
सन्दर्भ: Indian Express
सामान्य अध्ययन– III
4. माँग जन्य एवं लागत जन्य मुद्रास्फीति के मध्य अंतर स्पष्ट कीजिए। भारत में मुद्रास्फीति उत्पन्न करने वाले कारकों का परीक्षण कीजिए। मुद्रास्फीति को नियंत्रण में रखने के लिए किन उपायों की आवश्यकता है?
सन्दर्भ: The Hindu
5. भारत में मरुस्थलीकरण के सामाजिक-आर्थिक प्रभावों पर विशेष बल देते हुए इसके कारणों एवं परिणामों का मूल्यांकन कीजिए। (150 शब्द)
सन्दर्भ: Down to Earth
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 250 शब्दों में दीजिए:
सामान्य अध्ययन– I
6. फ्रांसीसी क्रांति को पूर्ण क्रांति क्यों माना जाता है? फ्रांसीसी क्रांति में महिलाओं द्वारा निभाई गई भूमिका की विवेचना कीजिए।
सन्दर्भ: Insights on India
सामान्य अध्ययन– II
7. पुलिस व्यवस्था में वर्तमान परिदृश्य के अनुरूप सुधार करने की आवश्यकता है ताकि अपराध एवं अपराधियों से प्रभावी ढंग से निपटने, मानवाधिकारों की रक्षा करने एवं सभी के वैध हितों की रक्षा करने में सहायता मिल सके। प्रकाश सिंह निर्णय के आलोक में विश्लेषण कीजिए।
सन्दर्भ: Indian Express
8. देश में न्यायालयों के मामलों की विलंबता को कम करने के लिए अपनाए जा सकने वाले विभिन्न उपायों पर विस्तार से चर्चा कीजिए।
सन्दर्भ: The Hindu
सामान्य अध्ययन– III
9. भारतीय रुपये के मूल्यह्रास के विभिन्न कारकों का परीक्षण कीजिए। भारतीय अर्थव्यवस्था पर इसका क्या प्रभाव है? मूल्यह्रास का सामना करने के लिए किन उपायों की आवश्यकता है?
सन्दर्भ: Live Mint , Indian Express
10. हालाँकि भारत में साइबर सुरक्षा रणनीति विकसित हो रही है लेकिन भारत में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए हमारे समग्र दृष्टिकोण में कुछ तत्वों को शामिल किया जाना आवश्यक है, जिनमें हल्के खतरों को अधिक बल देने योग्य गंभीर खतरों से पृथक किया जाना चाहिए। विश्लेषण कीजिए।
सन्दर्भ: Live Mint
[ad_2]