[इनसाइट्स सिक्योर MISSION – 2022] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 15 अप्रैल 2022 – INSIGHTSIAS

[ad_1]

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययन– I


 

विषय: 18वीं सदी के लगभग मध्य से लेकर वर्तमान समय तक का आधुनिक भारतीय इतिहास- महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, व्यक्तित्व, विषय।

1. अम्बेडकर न केवल एक राजनीतिक नेता एवं समाज सुधारक थे बल्कि एक विद्वान एवं विचारक भी थे। दलित अछूत समुदाय के लिए समानता लाने की समस्या पर उनका निरंतर ध्यान उनकी सोच एवं लेखन का आधार है। चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल

सन्दर्भ: Indian Express

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के बारे में कुछ परिचयात्मक पंक्तियां प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:  

उनकी भूमिका एवं योगदान पर चर्चा कीजिए।

दमित एवं कमजोर लोगों के हितों की हिमायत करने की दिशा में उनके प्रयासों पर प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:

उपर्युक्त को संक्षेप में सारांशित करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: सांप्रदायिकता, क्षेत्रवाद एवं धर्मनिरपेक्षता।

2. द्वेषपूर्ण भाषण (Hate Speech) वर्तमान में होने वाली हिंसा के अनेक रूपों का मूल है एवं विधि के शासन एवं सामाजिक सद्भाव के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बन गया है। परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: Indian Express

 निर्देशक शब्द:

 परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

समाज पर द्वेषपूर्ण भाषण (Hate Speech) के प्रभावों का उल्लेख कीजिए।

 विषय वस्तु:

द्वेषपूर्ण भाषण (Hate Speech) पर अंकुश लगाने के लिए प्रदान किए गए विभिन्न विधिक एवं संवैधानिक उपायों के बारे में विस्तार से लिखिए।

वे वांछित परिणाम प्राप्त करने में कहाँ तक सफल या असफल रहे हैं? विश्लेषण कीजिए।

भविष्य में द्वेषपूर्ण भाषण (Hate Speech) की घटनाओं को कम करने के लिए सरकार, नागरिक समाज आदि द्वारा उठाये जाने योग्य क़दमों का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: विश्व के भौतिक भूगोल की मुख्य विशेषताएँ।

3. अल-नीनो की परिघटना की व्याख्या कीजिए। यह विश्व की जलवायु, विशेषकर भारतीय मानसून को कैसे प्रभावित करता है? (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल

सन्दर्भ: The Hindu, InstaPedia

निर्देशक शब्द: 

व्याख्या कीजिए- प्रश्न में पूछी गई जानकारी को सरल भाषा में व्यक्त कीजिए।

उत्तर की संरचना: 

परिचय:

अल-नीनो का वर्णन करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए। 

विषय वस्तु:

अल-नीनो की क्रियाविधि के बारे में लिखिए।

वैश्विक जलवायु पर अल-नीनो के प्रभावों के बारे में लिखिए।

भारतीय मानसून पर अल-नीनो के प्रभावों के बारे में लिखिए।

निष्कर्ष:

अल-नीनो के प्रतिकूल प्रभावों के अनुकूल होने की आवश्यकता को सारांशित करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– II


 

विषय: भारत एवं इसके पड़ोसी- संबंध।

4. भारत को अपनी पड़ोसी प्रथम नीति के भाग के रूप में श्रीलंका के आर्थिक संकट से निपटने में सक्रिय रूप से सहायता करनी चाहिए। फिर भी, विश्व स्तर पर एवं श्रीलंकाई जनता के समक्ष भारत की छवि खराब करने के प्रयास में चीनी प्रचार को सक्रिय रूप से प्रतिरक्षित करने की आवश्यकता है। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

 सन्दर्भ: InstaPedia

निर्देशक शब्द: 

टिप्पणी कीजिए ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए। 

उत्तर की संरचना: 

परिचय:

श्रीलंका में आर्थिक संकट का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

श्रीलंका में आर्थिक संकट पर टिप्पणी कीजिए एवं इससे भारत के लिए उत्पन्न होने वाली चुनौतियों के बारे में लिखिए।

भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के भाग के रूप में भारत श्रीलंका को संकट से उबारने में मदद करने के अवसर के रूप में इसका उपयोग कैसे कर सकता है? समझाइए।

उल्लेख कीजिए कि इस संबंध में किसी भी चीनी प्रचार को समाप्त करने के लिए भारत को सतर्क रुख अपनाना चाहिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।

5. आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) का उद्देश्य देश के एकीकृत डिजिटल स्वास्थ्य ढांचे का समर्थन करने के लिए आवश्यक रीढ़ का विकास करना है। यह डिजिटल राजमार्गों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा पारिस्थितिकी तंत्र के विभिन्न हितधारकों के मध्य मौजूदा अंतर को समाप्त करेगा। समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

 सन्दर्भ: Financial Express 

 निर्देशक शब्द: 

समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।

 उत्तर की संरचना: 

परिचय:

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के लक्ष्य एवं उद्देश्यों के बारे में लिखते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए। 

विषय वस्तु:

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की विभिन्न विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की क्षमताओं के बारे में लिखिए।

इसकी सीमाओं का उल्लेख कीजिए। 

निष्कर्ष:

इसके जोखिमों को कम करते हुए क्षमता के अधिकतमीकरण को सुनिश्चित करने के लिए आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– III


 

विषय: सूचना प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, कंप्यूटर, रोबोटिक्स, नैनो-टैक्नोलॉजी, बायो-टैक्नोलॉजी और बौद्धिक संपदा अधिकारों से संबंधित विषयों के संबंध में जागरुकता।

 6. अंतर-ग्रहीय अंतरिक्ष में भारत के प्रथम उद्यम को चिह्नित करते हुए मंगल कक्षित्र मिशन ने इन मिशनों के लिए आवश्यक प्रौद्योगिकियों के विकास एवं महारत हासिल करने के लिए खिड़की खोली, जो अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए अनंत संभावनाएं खोलेंगे। चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल 

सन्दर्भ: InstaPedia

 निर्देशक शब्द: 

चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें। 

उत्तर की संरचना: 

परिचय:

मंगल कक्षित्र मिशन एवं इसके उद्देश्यों के बारे में लिखते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए। 

विषय वस्तु:

समझाइए कि अपने घोषित उद्देश्यों के संदर्भ में मिशन से प्राप्त हुई सीखों एवं निष्कर्षों के साथ-साथ नई तकनीक में महारत हासिल की गई है।

ये हमारे विकास के उद्देश्यों में कैसे सहायता करेंगे? स्पष्ट कीजिए।

निष्कर्ष:

निष्कर्ष निकालिए कि यह मिशन न केवल एक अंतरिक्ष शक्ति के रूप में भारत के कद को आकार दे सकता है बल्कि इसके विकास में भी सहायता कर सकता है।

 


सामान्य अध्ययन– IV


 

विषय: केस स्टडी।

 7. रामेश्वर ने प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया एवं देश की सेवा करने के लिए सिविल सेवाओं के माध्यम से मिलने वाले अवसर को लेकर उत्साहित था।हालांकि, सेवाओं में शामिल होने के तुरंत बाद, उसने महसूस किया कि चीजें उतनी बेहतर नहीं हैं, जितनी उसने कल्पना की थी। उसने पाया कि उसे सौंपे गए विभाग में कई कदाचार प्रचलित थे। उदाहरण के लिए, विभिन्न योजनाओं एवं अनुदानों के तहत धन का दुरुपयोग किया जा रहा था। आधिकारिक सुविधाओं का उपयोग प्रायः अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा व्यक्तिगत आवश्यकताओं के लिए किया जाता था। कुछ समय बाद उसने देखा कि कर्मचारियों की भर्ती की प्रक्रिया भी सही नहीं थी। संभावित उम्मीदवारों को एक परीक्षा लिखनी थी, जिसमें बहुत अधिक धोखाधड़ी चल रही थी। कुछ उम्मीदवारों को परीक्षा में बाह्य सहायता प्रदान की गई थी। रामेश्वर ने इन घटनाओं को अपने वरिष्ठों के संज्ञान में लाया। हालाँकि, उसे सलाह दी गई थी कि वह अपनी आँखें, कान एवं मुँह बंद रखे तथा इन सभी चीजों को नज़रअंदाज़ करे, जो उच्चाधिकारियों की मिलीभगत से हो रही थीं। रामेश्वर ने अत्यधिक मोहभंग एवं असहज महसूस किया। वह आपकी सलाह लेने के लिए आपके पास आता है। ऐसे विभिन्न विकल्पों को इंगित कीजिए जो आपको लगता है कि इस स्थिति में उपलब्ध हैं। आप इन विकल्पों का मूल्यांकन करने एवं अपनाए जाने के लिए सबसे उपयुक्त मार्ग चुनने में उसकी कैसे सहायता करेंगे? (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

उत्तरकीसंरचना:

परिचय:

मामले के तथ्यों के संबंध में संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

विषयवस्तु:

मामले के तथ्यों एवं इसमें शामिल नैतिक मूल्यों पर प्रकाश डालिए।

रामेश्वर के समक्ष उपलब्ध विकल्पों की विस्तृत रूपरेखा तैयार कीजिए। इन विकल्पों के पक्ष एवं विपक्ष दोनों का मूल्यांकन कीजिए।

सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए, जो नैतिक रूप से उचित हो और साथ ही प्रशासन में मुद्दों को संबोधित करता हो।

निष्कर्ष:

कठिन परिस्थितियों में भी सुधार करने एवं परिस्थितियों का प्रबंधन करने की आवश्यकता पर बल देते हुए निष्कर्ष निकालिए।


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos

[ad_2]

Leave a Comment