[इनसाइट्स सिक्योर MISSION – 2022] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 15 फरवरी 2022 – INSIGHTSIAS

[ad_1]

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययन– I


 

विषय: भारतीय संस्कृति, जिसमें प्राचीन काल से आधुनिक काल तक के कला के रूप, साहित्य और वास्तुकला के मुख्य पहलू शामिल होंगे।

1. कौन से कारक एलोरा को भारत में शैलकर्तित स्थापत्य का शिखर बनाते हैं? (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल

सन्दर्भ: भारतीय कला एवं संस्कृति: नितिन सिंघानिया

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

शैलकर्तित स्थापत्य के विकास का उल्लेख करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।

 विषय वस्तु:  

एलोरा में देखी गई विभिन्न अद्वितीय विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

उपर्युक्त को सारांशित करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: भारतीय संस्कृति, जिसमें प्राचीन काल से आधुनिक काल तक के कला के रूप, साहित्य और वास्तुकला के मुख्य पहलू शामिल होंगे।

2. मुगल वास्तुकला चरणबद्ध तरीके से विकसित हुई, अपने चरम पर पहुंची एवं शाहजहां के काल में अपने चरमोत्कर्ष को प्राप्त किया। विस्तार से समझाइए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: भारतीय कला एवं संस्कृति: नितिन सिंघानिया

 निर्देशक शब्द:

 समझाइए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

मुग़ल वास्तुकला की भव्यता एवं इसकी एक विशिष्ट शैली के उद्भव के बारे में संक्षेप में चर्चा करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

विभिन्न मुग़ल सम्राटों के काल में वास्तुकला की विभिन्न शैलियों के विकास, सौंदर्य जागरूकता आदि को सोदाहरण प्रस्तुत कीजिए।

निष्कर्ष:

भारतीय कला एवं स्थापत्य में मुगल शासकों के योगदान का संक्षेप में वर्णन करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– II


 

विषय: स्वास्थ्य, शिक्षा, मानव संसाधन से संबंधित सामाजिक क्षेत्र/सेवाओं के विकास एवं प्रबंधन से संबंधित मुद्दे।

3. महामारी ने विद्यालयी शिक्षा को प्रभावित किया है। इसलिए, शिक्षा पर दीर्घकालिक नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए सरकार की ओर से एक सुनियोजित एवं समग्र प्रयास की आवश्यकता है। चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

 सन्दर्भ: The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

शिक्षा क्षेत्र पर कोविड-19 के प्रभावों का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

इसके कारण आने वाली रुकावटों पर विस्तार से चर्चा कीजिए एवं स्थिति की गंभीरता को दर्शाने वाले कुछ तथ्य एवं आंकड़े प्रस्तुत कीजिए।

उपरोक्त के संभावित नकारात्मक परिणामों के बारे में लिखिए।

इसकी रोकथाम के लिए आवश्यक कदमों के बारे में विस्तार से चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: केन्द्र एवं राज्यों द्वारा जनसंख्या के अति संवेदनशील वर्गों के लिये कल्याणकारी योजनाएँ और इन योजनाओं का कार्य-निष्पादन; इन अति संवेदनशील वर्गों की रक्षा एवं बेहतरी के लिये गठित तंत्र, विधि, संस्थान एवं निकाय।

4. जाति आधारित जनगणना डेटा प्रदान करती है, जो सकारात्मक कार्रवाई को और कारगर बनाने में सहायता करेगा एवं यह सुनिश्चित करेगा कि कल्याणकारी उपाय उन लोगों तक पहुंचें, जिन्हें वास्तव में इसकी आवश्यकता है। समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: कठिन

सन्दर्भ: The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारत में जाति आधारित जनगणना का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

इसके सकारात्मक पक्षों पर चर्चा कीजिए।

इसके नकारात्मक पक्षों पर चर्चा कीजिए।

 निष्कर्ष:

उपरोक्त तर्कों के आधार पर निष्कर्ष के रूप में एक निष्पक्ष एवं संतुलित दृष्टिकोण प्रस्तुत कीजिए।

 


सामान्य अध्ययन– III


 

विषय: सरकारी बजटन।

5. वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता तेजी से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की गुणवत्ता से निर्धारित होगी, जो बदले में बजटीय आवंटन द्वारा सहायता प्राप्त अनुसंधान एवं विकास पारिस्थितिकी तंत्र की गतिशीलता पर निर्भर करेगी। विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: कठिन

सन्दर्भ: Indian Express

 निर्देशक शब्द:

 विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देतेहुए उत्तर लेखन कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारत में अनुसंधान एवं विकास क्षेत्र में सरकारी व्यय के बारे में आंकड़े प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:

अनुसंधान एवं विकास पर व्यय तथा देश की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता पर अनुसंधान एवं विकास की गुणवत्ता के मध्य संबंधों पर प्रकाश डालिए।

अनुसंधान एवं विकास पर पर्याप्त बल न देने के प्रतिकूल प्रभावों पर चर्चा कीजिए।

भारत में विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार को बढ़ावा देने के उपायों के बारे में लिखिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– IV


 

विषय: मानवीय मूल्य- महान नेताओं, सुधारकों और प्रशासकों के जीवन तथा उनके उपदेशों से प्राप्त शिक्षा।

6. निम्नलिखित उद्धरण से आपका तात्पर्य है? (150 शब्द)

 “हम सभी पूर्वाग्रह का विरोध करते हैं, फिर भी हम सभी पूर्वाग्रह से ग्रस्त हैं।” -हर्बर्ट स्पेंसर

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

उद्धरण का शाब्दिक अर्थ समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:  

व्यक्तियों एवं समाजों में पाए जाने वाले जन्मजात पाखंड के बारे में लिखिए। समझाइए कि जब पूर्वाग्रह का सामना करना पड़ता है तो हम आवाज उठाने एवं न्याय की मांग करने के लिए तत्पर रहते हैं, फिर भी कभी-कभी दूसरों के प्रति हमारे अपने पूर्वाग्रह होते हैं। उदाहरण सहित सिद्ध कीजिए।

निष्कर्ष:

हमारे पूर्वाग्रहों को दूर करने की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए संक्षेप में निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: मानवीय मूल्य- महान नेताओं, सुधारकों और प्रशासकों के जीवन तथा उनके उपदेशों से प्राप्त शिक्षा।

 7. निम्नलिखित उद्धरण से आपका तात्पर्य है? (150 शब्द)

“अपने साथी मनुष्य से श्रेष्ठ होने में कुछ भी महान नहीं है; सच्ची महानता अपने स्वयं के पूर्व व्यक्तित्व से श्रेष्ठ होने में है। ” – अर्नेस्ट हेमिंग्वे

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

उद्धरण का शाब्दिक अर्थ समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए। 

विषय वस्तु:  

समाज में वर्ग, व्यवसाय, जाति एवं धर्म आदि के आधार पर श्रेष्ठता की झूठी धारणाएँ कैसे उपस्थित हैं? इसके बारे में लिखिए।

समझाइए कि इन भेदों के बावजूद कोई “श्रेष्ठता” नहीं है एवं यह केवल अहंकार का एक भाग है।

उल्लेख कीजिए कि अपने आप से श्रेष्ठ होना – जैसे आप कल थे, उससे बेहतर होना- आपको वास्तव में एक श्रेष्ठ व्यक्ति बनाता है। उदाहरण भी प्रस्तुत कीजिए।

निष्कर्ष:

वर्तमान समय में उद्धरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos

[ad_2]

Leave a Comment