[इनसाइट्स सिक्योर MISSION – 2022] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 4 फरवरी 2022 – INSIGHTSIAS

[ad_1]

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययन– I


 

विषय: सामाजिक सशक्तिकरण, सांप्रदायिकता, क्षेत्रवाद एवं धर्मनिरपेक्षता।

1. क्या धर्म ने भारतीय समाज में सामाजिक समरसता में वृद्धि की है? विचार-विमर्श कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

 सन्दर्भ: India Today

निर्देशक शब्द:

 विचार-विमर्श कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के सम्बन्ध में अपने ज्ञान और समझ के अनुसार एक सारगर्भित रूप में उत्तर प्रस्तुत कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

सामाजिक समरसता को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।

 विषय वस्तु:  

धर्म सामाजिक समरसता की शक्ति के रूप में कैसे कार्य करता है? तर्क दीजिए।

धर्म प्रकृति में निर्णायक कैसे होता है? समझाइए।

निष्कर्ष:

धर्मनिरपेक्षता की प्रकृति के बारे में एक संतुलित राय प्रस्तुत कीजिए। भविष्य में भारतीय समाज की समग्र प्रगति के लिए इसका उपयोग कैसे किया जा सकता है? समझाते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– II


 

विषय: शासन के महत्वपूर्ण पहलू, पारदर्शिता एवं जवाबदेही, ई-शासन- अनुप्रयोग, मॉडल, सफलताएं, सीमाएं एवं क्षमताएं।

2. भारत में सार्वजनिक सेवा वितरण में सुधार के लिए ई-शासन की क्षमताओं पर चर्चा कीजिए। (150 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: Insights on India

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

ई-शासन एवं इससे संबंधित पहलुओं पर संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

सार्वजनिक सेवाओं से क्या तात्पर्य है? परिभाषित कीजिए।

भारत में लोक सेवा प्रदायगी की स्थिति पर प्रकाश डालिए।

सार्वजनिक सेवा वितरण में सुधार में ई-शासन की भूमिका का उल्लेख कीजिए।

सम्बंधित चुनौतियों एवं इससे सम्बंधित आगे की राह का भी उल्लेख किया जा सकता है।

निष्कर्ष:

एक प्रासंगिक समापन वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: दबाव समूह एवं औपचारिक/अनौपचारिक संघ तथा राजनीति में उनकी भूमिका।

3. समाज में सामाजिक क्रिया एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए स्वयं सहायता समूह (SHG) ‘सामाजिक रूप से प्रासंगिक उपकरण’ के रूप में उभरे हैं। टिप्पणी कीजिए। साथ ही, समाज में स्वयं सहायता समूहों के सामने आने वाले कुछ मुद्दों पर चर्चा कीजिए एवं इन मुद्दों के समाधान के लिए कुछ उपायों का सुझाव दीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

 सन्दर्भ: Insights on India

 निर्देशक शब्द:

 टिप्पणी कीजिए ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

स्वयं सहायता समूहों को परिभाषित कीजिए एवं भारतीय समाज में उनकी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

विचाराधीन कथन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालिए।

भारतीय समाज में स्वयं सहायता समूह कितने महत्वपूर्ण हैं? स्पष्ट कीजिए।

समाज में स्वयं सहायता समूहों के सामने आने वाले कुछ मुद्दों पर चर्चा कीजिए।

इन मुद्दों के समाधान के लिए कुछ उपायों का सुझाव दीजिए।

 निष्कर्ष:

एक प्रासंगिक समापन वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– III


 

विषय: संसाधन जुटाना।

4. राज्य के स्वामित्व वाली कंपनियों की संपत्ति का मुद्रीकरण करने के सरकार के कदम की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कुछ सम्बंधित चुनौतियों एवं उन्हें दूर करने के उपायों पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: कठिन

सन्दर्भ: Live MintInsights

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

परिसंपत्ति मुद्रीकरण क्या है? परिभाषित कीजिए एवं भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए इसका वर्तमान संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

परिसंपत्ति मुद्रीकरण के कारणों को सूचीबद्ध कीजिए।

संपत्ति का मुद्रीकरण कैसे किया जाएगा? उल्लेख कीजिए।

इस नीति के साथ-साथ इसके सामने आने वाली चुनौतियों के साथ कुछ कमियों पर भी चर्चा कीजिए।

इस दिशा में सरकार के कदमों पर प्रकाश डालिए। साथ ही सुझाव दीजिए कि आगे और क्या किया जाना चाहिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।

5. कार्बन तटस्थता की दिशा में भारत की यात्रा उन खनिजों की समय पर उपलब्धता पर निर्भर करेगी, जिनकी आपूर्ति भू-राजनीति से बाधित होती है। भारत इस नवीन ऊर्जा व्यवस्था में अपना स्थान कैसे सुरक्षित कर सकता है? (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: Live Mint

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारत के कार्बन तटस्थता लक्ष्य का एक अवलोकन प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:

ऊर्जा संसाधनों की भू-राजनीति कैसे परिवर्तित हो रही है? समझाइए।

अपनी ऊर्जा सुरक्षा को सुरक्षित करने के लिए भारत द्वारा उठाए जा सकने वाले कदमों की सूची बनाइए।

निष्कर्ष:

सुझाव दीजिए कि विश्व के लिए यह आवश्यक है कि वह जलवायु लक्ष्यों को पूरा करने के साथ-साथ संसाधनों के सतत उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए संसाधनों एवं प्रौद्योगिकी को साझा करे।

 


सामान्य अध्ययन– IV


 

विषय: कार्य संस्कृति।

6. आप एक निजी कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी हैं। आपका अध्यक्ष आपको लाभ की ओवर-रिपोर्ट बनाने (बढाकर बताने) का सुझाव देता है। उनका विचार है कि ओवर-रिपोर्टिंग का लाभ किसी वित्तीय संस्थान द्वारा आपके संस्थान की एक नवीन परियोजना के लिए ऋण प्रदान करने में सहायता करेगा, जो एक पिछड़े क्षेत्र में हजारों बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करेगी। इस स्थिति में आप किन नैतिक दुविधाओं का सामना कर रहे हैं? आप क्या करेंगे? विस्तृत चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

केस स्टडी में शामिल नैतिक मूल्यों को संक्षेप में प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:  

  • केस स्टडी में शामिल हितधारकों पर प्रकाश डालिए एवं नैतिक दुविधाओं की पहचान कीजिए।
  • आपके समक्ष उपलब्ध विकल्पों का उल्लेख कीजिए- उनके पक्ष एवं विपक्षों पर चर्चा कीजिए।
  • आपके द्वारा चुनी जाने वाली कार्रवाई का उल्लेख कीजिए- कार्रवाई को उचित ठहराने के लिए किसी भी नैतिक दर्शन को उद्धृत कीजिए।
  • आप समान स्थिति में नेताओं द्वारा की गई कार्रवाइयों का कोई भी उदाहरण दे सकते हैं।

निष्कर्ष:

उन तरीकों का सुझाव दीजिए, जिनके माध्यम से केस स्टडी में उजागर किए गए कॉर्पोरेट धोखाधड़ी को समाज में रोका जा सकता है।

 

विषय: सेवा वितरण की गुणवत्ता, सार्वजनिक धन का उपयोग, भ्रष्टाचार की चुनौतियां।

 7. आपको एक पिछड़े प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है। आपका प्राथमिक कार्य सभी लाभार्थियों को पेंशन वितरण सुनिश्चित करना है। पारदर्शिता एवं जवाबदेही लाने के लिए, सरकार ने एक नया ऐप जारी किया है, जहां पेंशन वितरित करते समय लाभार्थियों के बायोमेट्रिक्स कैप्चर किए जाते हैं। ऐप आपके क्षेत्र में काम करने में विफल रहा है जबकि अन्य प्रखंडों में यह सफल रहा है। विफलता का कारण उचित नेटवर्क कनेक्टिविटी का अभाव है। अब, आपके उच्चाधिकारी मौखिक रूप से आपको हाथ से (manually) पेंशन वितरण करने का सुझाव देता है ताकि लाभार्थियों को परेशानी न हो। आप क्या करेंगे? अपनी कार्रवाई की पुष्टि कीजिए। (250 शब्द)

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

आप केस स्टडी को संक्षेप में सारांशित कर सकते हैं अथवा सार्वजनिक सेवाओं के वितरण में पारदर्शिता एवं जवाबदेही के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कर सकते हैं।

 विषय वस्तु:  

  • केस स्टडी में आपके समक्ष उपस्थित चुनौतियों पर प्रकाश डालिए।
  • आपके समक्ष उपलब्ध विकल्पों पर प्रकाश डालिए- उनके पक्ष एवं विपक्षों पर चर्चा कीजिए।
  • आपके द्वारा चुनी गई कार्रवाई का उल्लेख कीजिए- कार्रवाई को सही ठहराने के लिए आप किसी भी नैतिक दर्शन को उद्धृत कर सकते हैं।
  • आप समान स्थिति में नेताओं द्वारा की गई कार्रवाइयों का कोई भी उदाहरण दे सकते हैं।

निष्कर्ष:

वर्तमान समय में समाज में इस प्रकार के मुद्दों को व्यावहारिक रूप से संभालने के तरीकों का सुझाव दीजिए।


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos

[ad_2]

Leave a Comment