[ad_1]
How to Follow Secure Initiative?
How to Self-evaluate your answer?
MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE
सामान्य अध्ययन– I
विषय: भूकंप, सुनामी, ज्वालामुखीय हलचल, चक्रवात आदि जैसी महत्त्वपूर्ण भू-भौतिकीय घटनाएँ, भौगोलिक विशेषताएँ और उनके स्थान- अति महत्त्वपूर्ण भौगोलिक विशेषताओं (जल-स्रोत और हिमावरण सहित) और वनस्पति एवं प्राणिजगत में परिवर्तन और इस प्रकार के परिवर्तनों के प्रभाव।
1. प्रथम हरित क्रान्ति वाले प्रमुख क्षेत्रों में भूजल अवक्षय की स्थिति का मूल्यांकन कीजिए। उन क्षेत्रों में भूजल के अत्यधिक दोहन को रोकने के उपायों का सुझाव दीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: Down to Earth
निर्देशक शब्द:
मूल्यांकन कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है की वह कथन अथवा विषय के महत्व को रेखांकित करते हुए उसकी समग्र उपयोगिता बताये।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
हरित क्रांति एवं भूजल की कमी के मध्य एक कड़ी विकसित करते हुए उत्तर की शुरूआत कीजिए।
विषय वस्तु:
प्रासंगिक आँकड़ों के साथ, उल्लेख कीजिए कि क्षेत्रों में किस सीमा तक भूमि का क्षरण हुआ है। इसके कारणों एवं प्रभावों के बारे में लिखिए।
अधिक दोहन को रोकने एवं भूजल के पुनर्भरण तथा कायाकल्प को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक विभिन्न कदमों के बारे में लिखिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– II
विषय: भारतीय संविधान- ऐतिहासिक आधार, विकास, विशेषताएँ, संशोधन, महत्त्वपूर्ण प्रावधान और बुनियादी संरचना।
2. कुछ राज्यों को विशेष श्रेणी का दर्जा (SCS) देने के क्या मानदंड हैं? भौगोलिक एवं सामाजिक-आर्थिक क्षति का सामना करने वाले राज्यों के विकास में सहायता के लिए विशेष श्रेणी की स्थिति के प्रदर्शन का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: सरल
सन्दर्भ: Insights on India
निर्देशक शब्द:
आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
विशेष श्रेणी के दर्जे (SCS) के अनुदान के उद्देश्यों का उल्लेख करते हुए उत्तर की शुरूआत कीजिए।
विषय वस्तु:
उन विभिन्न मानदंडों का उल्लेख कीजिए, जिन पर भौगोलिक एवं सामाजिक-आर्थिक क्षति का सामना करने वाले राज्यों को विशेष श्रेणी का दर्जा (SCS) प्रदान किया जाता है।
इससे सम्बंधित विभिन्न लाभों का उल्लेख कीजिए।
विभिन्न वर्षों में विशेष श्रेणी का दर्जा (SCS) प्रदान किए गए राज्यों के प्रदर्शन का विश्लेषण कीजिए।
तथ्यों एवं उदाहरणों के साथ समझाइए कि वे राज्य विशेष श्रेणी के दर्जे (SCS) के अनुदान से किस हद तक लाभान्वित हुए।
विशेष श्रेणी के दर्जे (SCS) के अनुदान की कमियों का उल्लेख कीजिए।
निष्कर्ष:
विशेष श्रेणी के दर्जे (SCS) के बारे में एक संतुलित राय प्रदान करते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: भारतीय संविधान- ऐतिहासिक आधार, विकास, विशेषताएँ, संशोधन, महत्त्वपूर्ण प्रावधान और बुनियादी संरचना।
3. पंद्रहवें वित्त आयोग की सिफारिशें अंतर-राज्य संबंधों, विशेष रूप से प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन के प्रावधान को कैसे प्रभावित करती हैं? परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: कठिन
सन्दर्भ: Insights on India
निर्देशक शब्द:
परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
पंद्रहवें वित्त आयोग का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।
विषय वस्तु:
अंतरराज्यीय संबंधों से संबंधित पंद्रहवें वित्त आयोग के प्रासंगिक प्रावधानों का उल्लेख कीजिए।
वे अंतर्राज्यीय संबंधों को कैसे प्रभावित करते हैं? व्याख्या कीजिए। इसके सकारात्मक एवं नकारात्मक पहलुओं पर प्रकाश डालिए।
प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहनों के प्रावधान पर प्रकाश डालिए एवं इसके प्रभाव पर प्रकाश डालिए।
निष्कर्ष:
अंतर्राज्यीय संबंधों को और अधिक सामंजस्यपूर्ण बनाने के लिए आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: भारत एवं उसके पड़ोसी- संबंध।
4. मध्य एशियाई गणराज्य (CAR), एक ऐसा क्षेत्र जिसे भारत अपने “विस्तारित पड़ोस” का भाग मानता है, के साथ भारत का जुड़ाव इस क्षेत्र में अवसरों एवं चुनौतियों को संचालित करने में महत्वपूर्ण है। चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: Indian Express
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
मध्य एशिया भारत का “विस्तारित पड़ोस” कैसे है? संदर्भ देकर उत्तर की शुरूआत कीजिए।
विषय वस्तु:
उस क्षेत्र में भारत के आर्थिक हितों का उल्लेख कीजिए।
विशेष रूप से अफगानिस्तान में हाल ही में हुए परिवर्तनों के संबंध में क्षेत्र से उत्पन्न होने वाले दीर्घकालिक सुरक्षा खतरों के बारे में लिखिए।
उपर्युक्त पहलुओं में भारत की ‘कनेक्ट सेंट्रल एशिया पॉलिसी’, अंतर्राष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारा (INSTC) एवं शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की भूमिका का उल्लेख कीजिए।
निष्कर्ष:
संबंधों को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने के लिए आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– III
विषय: बुनियादी ढाँचाः ऊर्जा, बंदरगाह, सड़क, विमानपत्तन, रेलवे आदि।
5. भारत की अत्यधिक उच्च रसद लागत, नियमों की अधिकता, खराब कनेक्टिविटी एवं वितरण जैसी चुनौतियों का सामना करने के लिए रसद की दिशा में प्रोत्साहन एवं सरकारी उपायों को प्राथमिकता देना वर्तमान समय की आवश्यकता है। स्पष्ट कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: सरल
सन्दर्भ: moneycontrol.com
निर्देशक शब्द:
स्पष्ट कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
भारत में रसद की उच्च लागत के बारे में तथ्य/आंकड़े प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।
विषय वस्तु:
भारतीय अर्थव्यवस्था पर रसद की उच्च लागत के प्रभावों का उल्लेख कीजिए।
विनियम, खराब कनेक्टिविटी एवं वितरण चुनौतियां भारत की विकासात्मक महत्वाकांक्षाओं के लिए हानिकारक कैसे हैं? विश्लेषण कीजिए।
इसे दूर करने एवं बाधाओं को कम करने के लिए उपाय सुझाएं।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– IV
विषय: सरकारी एवं निजी संस्थानों में नैतिक चिंताएं एवं दुविधाएं।
6. लोक सेवक अपने दिन-प्रतिदिन के प्रशासन में अपने उच्चाधिकारियों एवं राजनेताओं से अनावश्यक दबाव, जबरदस्ती एवं अनुचित प्रभाव को कैसे दूर कर सकते हैं? (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
उत्तर की संरचना:
परिचय:
यह समझाते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए कि कैसे विभिन्न हितधारक प्रशासन में प्रभाव डालने का प्रयास करते हैं।
विषय वस्तु:
उन विभिन्न तरीकों का उल्लेख कीजिए, जिनसे लोक सेवक अपने क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के अनुचित प्रभाव को सीमित कर सकते हैं।
लोक सेवक प्रशासन में राजनेताओं के अनावश्यक दबाव से स्वयं को कैसे बचा सकते हैं? उल्लेख कीजिए।
निष्कर्ष:
उपरोक्त से निपटने के लिए एक सही दृष्टिकोण विकसित करने पर बल देते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: केस स्टडी।
7. कोरोनावायरस (CoVID-19) महामारी तेजी से विभिन्न देशों में फैल गई है। 8 मई, 2020 तक भारत में कोरोना के 56342 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके थे। 1.35 अरब से अधिक की आबादी वाले भारत को अपनी आबादी के मध्य कोरोनावायरस के संचरण को नियंत्रित करने में कठिनाई हुई। इस प्रकोप से निपटने के लिए कई रणनीतियाँ आवश्यक हो गईं। भारत के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस प्रकोप के बारे में जागरूकता में वृद्धि की एवं कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई की। भारत सरकार ने वायरस के संचरण को कम करने के लिए सम्पूर्ण देश में 55 दिनों का लॉकडाउन लागू किया। स्कूलों एवं कॉलेजों को शिक्षण-अधिगम-मूल्यांकन एवं प्रमाणन के वैकल्पिक मोड में स्थानांतरित कर दिया गया था। इन दिनों ऑनलाइन मोड लोकप्रिय हो गया। इस स्थिति से निपटने के लिए मानव संसाधन, धन एवं आवश्यक अन्य सुविधाओं के मामले में सीमित बुनियादी ढांचे के कारण भारत इस तरह के संकट के अचानक हमले के लिए तैयार नहीं था। इस बीमारी ने एक ओर जाति, पंथ, धर्म के बावजूद किसी को भी नहीं बख्शा एवं वहीं दूसरी ओर अमीर एवं गरीब दोनों को प्रभावित किया। अस्पताल के बिस्तर, ऑक्सीजन सिलेंडर, एम्बुलेंस, अस्पताल के कर्मचारी एवं श्मशान में कमी सबसे महत्वपूर्ण पहलू थे। आप उस समय एक सार्वजनिक अस्पताल में एक अस्पताल प्रशासक थे, जब कोरोनोवायरस ने बड़ी संख्या में लोगों पर हमला किया था और मरीज दिन-ब-दिन अस्पताल में आ रहे थे।
अपने नैदानिक एवं गैर-नैदानिक कर्मचारियों द्वारा इस तथ्य से पूर्ण रुप से परिचित होते हुए कि यह अत्यधिक संक्रामक रोग है एवं संसाधन तथा बुनियादी ढांचे सीमित हैं, रोगियों की देखभाल करने के लिए आपके मानदंड एवं औचित्य क्या हैं?
यदि आपका एक निजी अस्पताल है, तो क्या आपका औचित्य एवं निर्णय सार्वजनिक अस्पताल के समान ही रहेगा? (250 शब्द) (यूपीएससी मुख्य परीक्षा- 2021)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
उत्तर की संरचना:
परिचय:
प्रश्न का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरूआत कीजिए।
विषय वस्तु:
कर्मचारियों को ड्यूटी पर रखने के मानदंडों के बारे में लिखिए एवं नैतिक दृष्टिकोण से इस तथ्य का स्पष्टीकरण कीजिए कि कर्मचारियों को काम पर क्यों रखा जाना चाहिए।
क्या सरकारी अस्पताल के स्थान पर निजी अस्पताल के मामले में आपका मानदंड या औचित्य बदल जाएगा? उल्लेख कीजिए।
निष्कर्ष:
अपने कर्तव्य का निर्वहन करने के महत्व पर बल देते हुए निष्कर्ष निकालिए।
Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos
[ad_2]