[इनसाइट्स सिक्योर MISSION – 2022] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 23 दिसंबर 2021 – INSIGHTSIAS

[ad_1]

 

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययन– I


 

विषय: भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से आधुनिक काल तक के कला के रूप, साहित्य और वास्तुकला के मुख्य पहलू शामिल होंगे।

1. प्राचीन एवं मध्यकालीन भारत में मूर्तिकला के विकास का वर्णन कीजिए। क्या मूर्तिकला पर धर्म का प्रमुख प्रभाव था? परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: कठिन

 सन्दर्भ: New Indian Express

निर्देशक शब्द:

 वर्णन कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

 परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

गौरवशाली एवं समृद्ध भारतीय मूर्तिकला के बारे में चर्चा करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:  

भारतीय मूर्तिकला के विकास पर प्रकाश डालिए।

अपने उत्तर को सिंधु घाटी, मौर्य काल, उत्तर मौर्य काल, गुप्त काल एवं गुप्तोत्तर काल की मूर्तिकला में विभाजित कीजिए। पल्लवों, चोल एवं विजयनगर साम्राज्य के अधीन दक्षिण भारतीय मूर्तिकला के विकास पर भी प्रकाश डालिए।

भारत की मूर्तिकला के प्रमुख विषयों का सोदाहरण उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

प्राचीन एवं मध्यकालीन भारत में मूर्तिकला की प्रकृति का एक संतुलित दृष्टिकोण बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– II


 

विषय: सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।

2. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) भारत में किसानों को प्राप्त सरकारी सहायता की प्रकृति में एक विवर्तनिक बदलाव था। इसके प्रदर्शन का मूल्यांकन कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: dnaindia.com

 निर्देशक शब्द:

 मूल्यांकन कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है की वह कथन अथवा विषय के महत्व को रेखांकित करते हुए उसकी समग्र उपयोगिता बताये।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

पीएम किसान योजना के लक्ष्यों एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

पीएम-किसान की विभिन्न विशेषताओं का संक्षेप में वर्णन कीजिए।

यह किसानों के मध्य तरलता की उपलब्धता सुनिश्चित करने में किस हद तक सक्षम है? समझाइए।

इसकी विभिन्न सीमाओं का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की मुख्य विशेषताएँ।

3. मतदाता पहचान पत्र-आधार लिंकेज को और अधिक परामर्श की आवश्यकता है क्योंकि यह हाशिए पर खड़ी आबादी को मताधिकार से वंचित करने एवं चुनावी परिणामों को परिवर्तित करने की धमकी देता है। समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: Indian Express , The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

निर्वाचन कानून (संशोधन) विधेयक, 2021 का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

इसके प्रमुख प्रावधानों पर चर्चा कीजिए।

आधार को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने की आवश्यकता एवं लाभों का उल्लेख कीजिए।

उपरोक्त की संभावित सीमाओं का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

उपरोक्त मुद्दों के समाधान के लिए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– III


 

विषय: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी- विकास एवं अनुप्रयोग तथा दैनिक जीवन पर इसका प्रभाव।

4. भारत अर्द्धचालक मिशन एक आधुनिक अर्थव्यवस्था के लिए एकीकृत सर्किट के रणनीतिक महत्व की एक स्वागत योग्य स्वीकृति है। चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ:  Live Mint

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारत अर्द्धचालक मिशन के लक्ष्यों एवं उद्देश्यों का उल्लेख करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

अर्द्धचालकों के विभिन्न अनुप्रयोगों एवं उनकी कमी के कारणों का उल्लेख कीजिए।

भारत अर्द्धचालक मिशन की मुख्य विशेषताओं के बारे में लिखिए एवं यह हमें आत्मनिर्भरता प्राप्त करने में कैसे सहायता करेगा? समझाइए।

उपरोक्त की सीमाओं एवं उन्हें दूर करने के उपायों का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।

5. जलवायु परिवर्तन भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में अनेक भिन्न-भिन्न बदलाव ला रहा है, जो कि तापमान में वृद्धि के साथ और बढ़ेगा। स्पष्ट कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: Insights on India

 निर्देशक शब्द:

 स्पष्ट कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

जलवायु परिवर्तन को परिभाषित करते हुए उत्तर की शुरूआत कीजिए।

विषय वस्तु:

विभिन्न क्षेत्रों पर जलवायु परिवर्तन के विभिन्न प्रभावों का उल्लेख कीजिए।

अपने उत्तर की पुष्टि के लिए आँकड़े प्रस्तुत कीजिए।

जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए आवश्यक तत्काल कदमों का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।

6. जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय कार्य योजना (NAPCC) एक जलवायु रणनीति अपनाती है, जो विकास एजेंडा के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन दोनों पर विचार करती है। स्पष्ट कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

 सन्दर्भ: Insights on India

 निर्देशक शब्द:

 स्पष्ट कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय कार्य योजना (NAPCC) के लक्ष्यों एवं उद्देश्यों का उल्लेख करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:  

जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय कार्य योजना के सभी 8 भागों पर प्रकाश डालिए।

जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए उपरोक्त की सीमाओं का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– IV


 

विषय: अभिवृत्तिः सारांश (कंटेन्ट), संरचना, वृत्ति; विचार तथा आचरण के परिप्रेक्ष्य में इसका प्रभाव एवं संबंध।

7. सच बोलने की कीमत चुकानी पड़ती है एवं कई बार सत्ता में बैठे लोगों से सच बोलने के कारण ईमानदार नौकरशाहों को निशाना बनाया जाता है। चर्चा कीजिए। (150 शब्द)

प्रश्न का स्तर: मध्यम

 निर्देशक शब्द: 

चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

सिविल सेवा में सच बोलने के महत्व के बारे में लिखते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

विषय वस्तु:  

सत्ता में बैठे लोगों से सच बोलने के कारण सिविल सेवकों को निशाना क्यों बनाया जाता है? सोदाहरण स्पष्ट कीजिए।

अधिकारियों से सच बोलने वालों की रक्षा एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक कदमों का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

निष्कर्ष निकालिए कि सत्य देश का महत्वपूर्ण मूल्य है और इसे बोलना चाहिए, भले ही इसे किसी से भी बोला जा रहा हो।


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos

[ad_2]

Leave a Comment