[इनसाइट्स सिक्योर MISSION – 2022] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 15 दिसंबर 2021 – INSIGHTSIAS

[ad_1]

 

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययन– I


 

विषय: सामाजिक सशक्तिकरण।

1. यौनकर्मियों को उनकी आपराधिक स्थिति के कारण अत्यधिक भेदभाव एवं हिंसा का सामना करना पड़ता है। चर्चा कीजिए। इस समस्या को दूर करने के लिए उपचारात्मक उपायों का सुझाव दीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल

 सन्दर्भ: The Hindu

निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

यौनकर्मियों के निरंतर उत्पीड़न एवं कलंकीकरण के संदर्भ में तथ्य प्रस्तुत करते हुए उत्तर की  शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:  

भारत में यौनकर्मियों के समक्ष आने वाली विभिन्न समस्याओं का उल्लेख कीजिए।

इस संबंध में उठाए जाने वाले उपचारात्मक कदमों पर चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: भारतीय समाज पर वैश्वीकरण का प्रभाव।

2. उदारीकरण के प्रभाव से गरीबी कम हुई लेकिन असमानताओं में वृद्धि हुई। समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: कठिन

सन्दर्भ: Live Mint

 निर्देशक शब्द:

 समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

उदारीकरण एवं भारतीय समाज पर इसके प्रभावों का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

गरीबी पर इसके प्रभावों का उल्लेख कीजिए। उदारीकरण के कारण हुई आर्थिक प्रगति का उल्लेख कीजिए। इसने गरीबी को कम करने में कैसे सहायता की है? समझाइए।

अपने उत्तर को प्रमाणित करने के लिए आँकड़े प्रस्तुत कीजिए।

भारत में बढ़ती असमानताओं की प्रवृत्तियों एवं इसमें उदारीकरण द्वारा निभाई जाने वाली भूमिका का उल्लेख कीजिए।

अपने उत्तर को प्रमाणित करने के लिए आँकड़े प्रस्तुत कीजिए।

उपरोक्त के प्रभावों का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

भारत में असमानताओं को प्रभावी ढंग से कम करने के लिए आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– II


 

विषय: भारत के हितों पर विकसित एवं विकासशील देशों की नीतियों एवं राजनीति का प्रभाव, प्रवासी भारतीय।

3. जर्मनी भारत एवं यूरोप में स्थित अपने सबसे करीबी मित्रों के लिए एक निरंतर भागीदार रहा है। एक नवीन नेतृत्व के तहत, जर्मनी के द्वारा साझेदारियों के प्रति प्रतिबद्ध रहने की संभावना है, हालांकि बारीकियां निश्चित रूप से भिन्न हो सकती हैं। मूल्यांकन कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: Indian Express

 निर्देशक शब्द:

 मूल्यांकन कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है की वह कथन अथवा विषय के महत्व को रेखांकित करते हुए उसकी समग्र उपयोगिता बताये।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

जर्मनी के प्रति भारत की द्विदलीय पहुंच एवं चांसलर एंजेला मर्केल के अंतर्गत देखी गई निरंतरता का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरूआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

भारत-जर्मन संबंधों के प्रमुख पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डालिए।

नवीन नेतृत्व के अंतर्गत देखे जाने वाले संभावित परिवर्तनों का उल्लेख कीजिए।

भारत को इससे कैसे निपटना चाहिए? सुझाव दीजिए।

निष्कर्ष:

द्विपक्षीय संबंधों में बेहतरी हासिल करने के लिए आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– III


 

विषय: निवेश मॉडल।

4. राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन (NMP) क्या है? बुनियादी ढांचे में निजी निवेश के साथ बेहतर निर्माण करने की इसकी क्षमता का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ:  The Hindu

निर्देशक शब्द:

 समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन (NMP) के लक्ष्यों एवं उद्देश्यों का उल्लेख करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन (NMP) की विभिन्न विशेषताओं के बारे में लिखिए।

राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन (NMP) से सरकार को होने वाले संभावित लाभों का उल्लेख कीजिए।

नए प्रस्तावित राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन (NMP) के समक्ष संभावित चुनौतियों पर प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।

5. वन्यजीव अभ्यारण्य एवं राष्ट्रीय उद्यान विकास परियोजनाओं एवं अतिक्रमण के कारण आवास की क्षति एवं विखंडन के गंभीर खतरों का सामना करते हैं। विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल

सन्दर्भ: Environment by Shankar

 निर्देशक शब्द:

 विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

यह उल्लेख करते हुए उत्तर की शुरूआत कीजिए कि केंद्र सरकार ने वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत इन प्रजातियों एवं संकटग्रस्त फ़्लोरा एवं फौना के आवासों के संरक्षण के लिए एक देशव्यापी संरक्षित क्षेत्र नेटवर्क स्थापित किया है।

विषय वस्तु:

वन्यजीव अभ्यारण्यों एवं राष्ट्रीय उद्यानों को आवास क्षति से होने वाले खतरों का उल्लेख कीजिए। उदाहरण सहित सिद्ध कीजिए।

वन्यजीव अभ्यारण्यों एवं राष्ट्रीय उद्यानों को प्रभावित करने वाले अन्य कारकों का उल्लेख कीजिए।

इन मुद्दों के संभावित समाधानों पर चर्चा कीजिए।

 निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।

6. प्रोजेक्ट टाइगर ने हमारे पारिस्थितिकी तंत्र में फ़्लोरा एवं फौना की आनुवंशिक विविधता के संरक्षण के अतिरिक्त प्रजातियों को विलुप्ति के कगार से उबारने की एक सुनिश्चित कार्यप्रणाली को अपनाया है। जांच कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

 सन्दर्भ: Insights on India

 निर्देशक शब्द:

 जांच कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रोजेक्ट टाइगर के लक्ष्यों एवं उद्देश्यों की व्याख्या करते हुए उत्तर की शुरूआत कीजिए।

 विषय वस्तु:  

प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत से पहले बाघों की आबादी के संकट का उल्लेख कीजिए।

बाघ संरक्षण प्रयासों के तहत अपनाए गए कदमों का उल्लेख कीजिए।

बाघों की संख्या में सुधार करने में सफलता का मूल्यांकन कीजिए।

प्रोजेक्ट टाइगर ने पारिस्थितिक तंत्र की स्थानीय वनस्पतियों एवं जीवों का संरक्षण कैसे किया? स्पष्ट कीजिए।

निष्कर्ष:

संरक्षण के प्रयासों को जारी रखने की आवश्यकता पर बल देते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– IV


 

विषय: मानवीय मूल्य – महान नेताओं, सुधारकों एवं प्रशासकों के जीवन एवं शिक्षाओं से प्राप्त ज्ञान।

7. निम्नलिखित उद्धरण से आपका क्या तात्पर्य है? (150 शब्द)

“प्रत्येक व्यक्ति को अन्य व्यक्तियों के लिए समान स्वतंत्रता के साथ सुसंगत सबसे व्यापक बुनियादी स्वतंत्रता का समान अधिकार प्राप्त होना चाहिए।” जॉन रॉल्स

प्रश्न का स्तर: मध्यम

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

उद्धरण का शाब्दिक अर्थ प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

विषय वस्तु:  

सभी के लिए स्वतंत्रता एवं समान स्वतंत्रता के महत्व का उल्लेख कीजिए।

विश्व भर से ऐसे उदाहरण प्रस्तुत कीजिए, जहां स्वतंत्रता पर अंकुश लगा है। इसके प्रभावों एवं व्यक्तियों की स्वतंत्रता की आवश्यकता पर चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

वर्तमान समय में उद्धरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos

[ad_2]

Leave a Comment