[इनसाइट्स सिक्योर MISSION – 2022] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 8 दिसंबर 2021 – INSIGHTSIAS

[ad_1]

 

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययन– I


 

विषय: शहरीकरण, उनकी समस्याएँ और उनके रक्षोपाय।

1. ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) शहरीकरण की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक के रूप में उभरा है। इससे निपटने के लिए स्वच्छ भारत मिशन (SBM) 2.0 की भूमिका पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

 सन्दर्भ: The Hindu

निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को परिभाषित करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:  

भारत में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित चुनौतियों की व्याख्या कीजिए।

स्वच्छ भारत मिशन (SBM) 2.0 के लक्ष्यों एवं उद्देश्यों का उल्लेख कीजिए एवं समझाइए कि यह भारत में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के मुद्दों से निपटने में कैसे सहायता करेगा।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– II


 

विषय: सांविधिक, विनियामक और विभिन्न अर्द्ध-न्यायिक निकाय।

2. भारत में विभिन्न वैकल्पिक विवाद समाधान (ADR) तंत्र क्या हैं? विवादों के समाधान के लिए मध्यस्थता को बढ़ावा देने एवं सुविधा प्रदान करने के लिए मसौदा मध्यस्थता विधेयक 2021 की क्षमताओं का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

वैकल्पिक विवाद समाधान (ADR) को परिभाषित करते हुए एवं उसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए उत्तर की शुरूआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

भारत में उपस्थित विभिन्न वैकल्पिक विवाद समाधान (ADR) तंत्रों का उल्लेख कीजिए।

मसौदा मध्यस्थता विधेयक 2021 की विभिन्न विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

विवादों के समाधान के लिए मध्यस्थता को बढ़ावा देने एवं सुगम बनाने में इसके पक्ष एवं विपक्ष दोनों का मूल्यांकन कीजिए।

निष्कर्ष:

इसे सुधारने के लिए आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह और भारत से संबंधित और/अथवा भारत के हितों को प्रभावित करने वाले करार।

3. यद्यपि भारत एवं रूस नए रिश्तों की तलाश कर रहे हैं, फिर भी वे एक-दूसरे के सदाबहार मित्र बने हुए हैं। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 टिप्पणी कीजिए ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारत एवं रूस के मध्य ‘सदाबहार’ मैत्री का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

रिश्ते की मजबूती पर प्रकाश डालिए।

संबंधों में मुद्दों को भू-राजनीतिक, भू-रणनीतिक एवं द्विपक्षीय स्तर पर विभाजित करके प्रस्तुत कीजिए।

भारत एवं रूस को आगे बढ़ते हुए वैश्विक समस्याओं का सामना कैसे करना चाहिए? चर्चा कीजिए।

 निष्कर्ष:

सदाबहार मित्रता की उनकी वर्तमान प्रकृति पर टिप्पणी करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– III


 

विषय: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी- विकास एवं अनुप्रयोग तथा दैनिक जीवन पर इसका प्रभाव।

4. रेडियो आवृत्ति संचार प्रौद्योगिकी के साथ ऑप्टिकल संचार प्रौद्योगिकी की तुलना कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल

सन्दर्भ: Indian Express

निर्देशक शब्द:

 तुलना कीजिए दोनों प्रकारों का एक विस्तृत तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत कीजिए, उनकी समान और असमान दोनों प्रकार की विशेषताओं को दर्शाइए। अभ्यर्थी को चाहिए कि वह दोनों का विस्तृत मूल्यांकन प्रस्तुत करे।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

ऑप्टिकल संचार के विकास का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

डेटा ट्रांसमिशन, गति, बैंडविड्थ, क्षीणन क्षति, लागत, आधारभूत संरचना, संगतता इत्यादि के आधार पर ऑप्टिकल एवं रेडियो आवृत्ति संचार दोनों की तुलना कीजिए।

निष्कर्ष:

ऑप्टिकल संचार प्रौद्योगिकियों के निर्माण की आवश्यकता का उल्लेख करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।

5. घास के मैदान पारिस्थितिकी तंत्र की क्या विशेषताएं हैं? घास के मैदान पारिस्थितिकी तंत्र पर विभिन्न प्राकृतिक एवं मानवीय अव्यवस्था के प्रभावों का परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल

सन्दर्भ: Insights on India

 निर्देशक शब्द:

 परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

विश्व भर में उपस्थित विभिन्न घास के मैदानों के पारिस्थितिक तंत्र के प्रसार का उल्लेख करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

विषय वस्तु:

घास के मैदानों के पारिस्थितिक तंत्र की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

घास के मैदानों के पारिस्थितिक तंत्र पर विभिन्न प्राकृतिक एवं मानवीय अव्यवस्थाओं के प्रभावों का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

घास के मैदानों की सुरक्षा के लिए किए गए विभिन्न उपायों का उल्लेख करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।

6. भारत में मरुस्थलीकरण के क्या कारण हैं? मरुस्थलीकरण एवं भूमि क्षरण से निपटने के लिए स्थायी भूमि प्रबंधन की तत्काल आवश्यकता है। विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

 सन्दर्भ:  Insights on India

 निर्देशक शब्द:

 विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारत में मरुस्थलीकरण के सन्दर्भ में आँकड़े प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।

 विषय वस्तु:  

भारत में मरुस्थलीकरण के प्राकृतिक एवं मानवजनित कारणों का उल्लेख कीजिए।

स्थायी भूमि प्रबंधन की आवश्यकता के बारे में लिखिए।

इस संबंध में उठाए गए विभिन्न कदमों का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– IV


 

विषय: मानवीय मूल्य- महान नेताओं, सुधारकों और प्रशासकों के जीवन तथा उनके उपदेशों से प्राप्त शिक्षा।

7. निम्नलिखित उद्धरण से आपका क्या तात्पर्य है? (150 शब्द)

 “धर्म में भक्ति आत्मा की मुक्ति का मार्ग हो सकती है लेकिन राजनीति में, ‘भक्ति’ या वीरपूजा निश्चय ही पतन एवं अंततः तानाशाही का एक मार्ग है।” -डॉ बी. आर. अम्बेडकर

प्रश्न का स्तर: मध्यम

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

उद्धरण का शाब्दिक अर्थ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:  

भारत में उदार एवं प्रगतिशील भक्ति आंदोलन के संदर्भ में धर्म में भक्ति के सन्दर्भ में चर्चा कीजिए।

राजनीति में वीर-पूजा के बारे में लिखिए। ऐसी उपासना के परिणामों का उल्लेख कीजिए। विश्व भर से उदाहरण प्रस्तुत कीजिए।

निष्कर्ष:

वर्तमान समय में उद्धरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos

[ad_2]

Leave a Comment