[इनसाइट्स सिक्योर MISSION – 2022] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 23 अक्टूबर 2021 – INSIGHTSIAS

[ad_1]

 

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययनI


 

विषय: विश्व के भौतिक भूगोल की मुख्य विशेषताएँ।

1. सौर एवं स्थलीय ऊर्जा प्रवाह का संतुलन कार्य ग्रह के ऊर्जा संतुलन को परिभाषित करता है। पृथ्वी को रहने योग्य बनाने में पृथ्वी का ताप संतुलन एक अत्यंत महत्वपूर्ण कारक है। चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल

सन्दर्भ: Insights on India

निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

ऊष्मा बजट की अवधारणा को संक्षेप में परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

वायुमंडल को गर्म करने एवं ठंडा करने के विभिन्न तरीकों को संक्षेप में समझाइए।

ऊष्मा संतुलन पृथ्वी पर जीवन को संभव कैसे बनाता है? समझाइए।

निष्कर्ष:

ऊष्मा संतुलन के महत्व को संक्षेप में बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: विश्व के भौतिक भूगोल की मुख्य विशेषताएँ।

2. पृथ्वी का वायुमंडल एक बहुस्तरीय केक है, जिसमें प्रत्येक परत के अपने विशिष्ट लक्षण एवं कार्य हैं। विस्तार से समझाइए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल

सन्दर्भ:  Insights on India

 निर्देशक शब्द: 

समझाइए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

तापमान वर्गीकरण का उल्लेख कीजिए तथा समझाइए कि वायुमंडल को क्षोभमंडल, समताप मंडल, मध्यमंडल एवं बाह्यमंडल में विभाजित किया जा सकता है।

 विषय वस्तु:

वायुमंडल की परतों का एक स्वच्छ नामांकित चित्र प्रस्तुत कीजिए।

उपरोक्त परतों की व्याख्या कीजिए एवं समझाइए कि वे हमारे लिए कैसे महत्वपूर्ण हैं।

निष्कर्ष:

वायुमंडल के महत्व को संक्षेप में बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: भारतीय समाज की मुख्य विशेषताएँ, भारत की विविधता।

3. ऐसा कहा जाता है कि सांप्रदायिकता का एक रूप दूसरे रूप में सांप्रदायिकता को बढ़ावा देता है। बांग्लादेश में घटित हाल की घटनाओं तथा भारत में इसके प्रभावों एवं प्रतिक्रियाओं के आलोक में टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: Indian Express

 निर्देशक शब्द:

 टिप्पणी कीजिए ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

सांप्रदायिकता को परिभाषित कीजिए।

 विषय वस्तु:

साम्प्रदायिकता में योगदान करने वाले कारणों के बारे में लिखिए।

साम्प्रदायिक संघर्षों के बढ़ने का कारण बनने वाले कारकों के बीच परस्पर क्रिया पर चर्चा कीजिए।

उपरोक्त को उदाहरण सहित सिद्ध कीजिए।

भारतीय समाज पर साम्प्रदायिकता के प्रभावों की विवेचना कीजिए।

निष्कर्ष:

साम्प्रदायिकता की समाप्ति के लिए सुझाव प्रस्तुत करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनII


 

विषय: भारत एवं इसके पड़ोसी- संबंध।

4. मध्य एशियाई क्षेत्र में भारत की सावधानीपूर्वक जांची गई रणनीति आर्थिक एवं रणनीतिक दोनों दृष्टिकोंण से पारस्परिक हितों द्वारा निर्देशित है। हालाँकि, हाल की घटनाओं ने भारत के हितों के लिए नई चुनौतियाँ उत्पन्न की हैं। विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: The Hindu

निर्देशक शब्द:

 विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

मध्य एशिया के साथ भारत के संबंधों के ऐतिहासिक संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

उस क्षेत्र में भारत के आर्थिक महत्त्व का उल्लेख कीजिए।

विशेष रूप से अफगानिस्तान में हाल ही में हुए परिवर्तनों के संबंध में क्षेत्र से उत्पन्न होने वाले दीर्घकालिक सुरक्षा खतरों का उल्लेख कीजिए।

उपर्युक्त पहलुओं में भारत की ‘कनेक्ट सेंट्रल एशिया पॉलिसी’, आईएनएसटीसी और शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की भूमिका का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

संबंधों को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने के लिए आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनIII


 

विषय: आंतरिक सुरक्षा के लिये चुनौती उत्पन्न करने वाले शासन विरोधी तत्त्वों की भूमिका।

5. अपनी सामरिक स्थिरता बनाए रखने के भारत के प्रयासों के लिए मिसाइल प्रतिरक्षा क्यों महत्वपूर्ण है? परीक्षण कीजिए। चीन एवं अमेरिका के बीच चल रही ‘मिसाइल दौड़’ का भारत कैसे लाभ उठा सकता है? (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

 सन्दर्भ: Live Mint

निर्देशक शब्द:

 परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारत के मिसाइल विकास कार्यक्रम के मुख्य घटकों पर प्रकाश डालते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

भारत को अपने शस्त्रागार में इतनी विस्तृत मिसाइल रखने के लिए प्रेरित करने वाले विभिन्न कारणों के बारे में लिखिए।

अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते मिसाइल संकट के बारे में लिखिए।

भारत इसका लाभ कैसे उठा सकता है? समझाइए एवं इस संबंध में आवश्यक कदमों का उल्लेख कीजिए।

मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (एमटीसीआर) की भारत की सदस्यता इस संबंध में कैसे सहायता करेगी? समझाइए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।

6. अपराधियों एवं आतंकवादियों को वित्तीय प्रणाली का दुरुपयोग करने से रोकने के लिए प्रति-धन शोधन एवं प्रति-आतंकवाद वित्तीयन (AML/CFT) उपायों को लागू करने में वित्तीय कार्रवाई कार्यदल (FATF) की भूमिका का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: कठिन

 सन्दर्भ:  The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

वित्तीय कार्रवाई कार्यदल (FATF) के लक्ष्यों एवं उद्देश्यों के बारे में लिखते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:  

वित्तीय कार्रवाई कार्यदल (FATF) धन शोधन एवं आतंकवाद वित्तीयन से निपटने के विभिन्न तरीकों के बारे में लिखिए।

वित्तीय कार्रवाई कार्यदल (FATF) की उपरोक्त कार्यप्रणाली की सफलताओं एवं सीमाओं के बारे में लिखिए।

विशेष रूप से हाल की घटनाओं के आलोक में इस संबंध में उठाए जाने वाले कदमों को लिखिए।

 निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनIV


 

विषय: नैतिक मार्गदर्शन के स्रोत के रूप में कानून, नियम, विनियम एवं विवेक।

7. नैतिक दर्शन नैतिक दृष्टिकोण की एक स्पष्ट दृष्टि का निर्माण करता है, जो हमें एक नैतिक दिशा में ले जाता है। विस्तार से समझाइए। (150 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

 सन्दर्भ: नैतिकता, सत्यनिष्ठा एवं अभिरुचि: लेक्सिकन प्रकाशन।

 निर्देशक शब्द:

 समझाइए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

नैतिक दृष्टिकोण (विवेक) से आप क्या समझते हैं? वर्णन करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।

 विषय वस्तु:  

नैतिक दर्शन यह निर्धारित करने में कैसे सहायता करता है कि क्या सही है और क्या गलत है? इस बारे में विस्तार से चर्चा कीजिए।

अपने उत्तर की पुष्टि के लिए उदाहरणों का प्रयोग कीजिए।

निष्कर्ष:

नैतिक दृष्टिकोण हमें विशुद्ध रूप से स्वार्थ से कार्य करने से कैसे रोकता है और हमें सत्यनिष्ठा का जीवन जीने में कैसे सहायता करता है? समझाते हुए निष्कर्ष निकालिए।


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos

[ad_2]

Leave a Comment