[इनसाइट्स सिक्योर MISSION – 2022] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 29 सितम्बर 2021 – INSIGHTSIAS

[ad_1]

 

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययनI


  

विषय: विश्व का इतिहास, जिसमें 18वीं सदी तथा बाद की घटनाएँ यथा औद्योगिक क्रांति, विश्व युद्ध, राष्ट्रीय सीमाओं का पुनःसीमांकन, उपनिवेशवाद, उपनिवेशवाद की समाप्ति, राजनीतिक दर्शन जैसे साम्यवाद, पूंजीवाद, समाजवाद आदि शामिल होंगे, उनके रूप तथा समाज पर उनका प्रभाव शामिल होंगे।

1. “सोवियत लंबे समय तक जीवित रहें एवं कमिसारों के साथ रहें”। 1918 के रूसी गृहयुद्ध के संदर्भ में इस नारे का परीक्षण कीजिए। श्वेत सेना, लाल सेना के विरुद्ध क्यों हार गई? (250 शब्द)

प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: आधुनिक विश्व का इतिहास: जैन एवं माथुर

निर्देशक शब्द:

 परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

युद्ध में शामिल दलों (“श्वेत” एवं “लाल” सेना) के बारे में लिखते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

बोल्शेविकों के विरोध के कारणों को विस्तार से सूचीबद्ध कीजिए।

गृहयुद्ध के बारे में संक्षेप में चर्चा कीजिए।

युद्ध के परिणामों का उल्लेख कीजिए एवं बोल्शेविकों के हाथों श्वेत सेना की पराजय के कारणों को सूचीबद्ध कीजिए।

निष्कर्ष:

गृहयुद्ध के राजनीतिक-आर्थिक प्रभावों के बारे में संक्षेप में लिखते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: विश्व का इतिहास, जिसमें 18वीं सदी तथा बाद की घटनाएँ यथा औद्योगिक क्रांति, विश्व युद्ध, राष्ट्रीय सीमाओं का पुनःसीमांकन, उपनिवेशवाद, उपनिवेशवाद की समाप्ति, राजनीतिक दर्शन जैसे साम्यवाद, पूंजीवाद, समाजवाद आदि शामिल होंगे, उनके रूप तथा समाज पर उनका प्रभाव शामिल होंगे।

 2. मार्च 1921 में, फिनलैंड की खाड़ी में स्थित द्वीपीय नौसैनिक अड्डे क्रोनस्टेड में एक गंभीर नौसैनिक विद्रोह हुआ। रूस के आर्थिक इतिहास में इस घटना का क्या महत्व है? चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: कठिन

सन्दर्भ: आधुनिक विश्व का इतिहास: जैन एवं माथुर

निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रश्न का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

युद्ध साम्यवाद की विशेषताओं की व्याख्या कीजिए।

युद्ध साम्यवाद की शुरुआत क्यों की गई? समझाइए।

यह विफल क्यों रहा? स्पष्ट कीजिए।

रूस में प्रारम्भ की गई नवीन आर्थिक नीति (NEP) की विशेषताओं को सूचीबद्ध कीजिए।

नवीन आर्थिक नीति (NEP) का क्या प्रभाव रहा? उल्लेख कीजिए। 

निष्कर्ष:

यह समझाते हुए निष्कर्ष निकालिए कि नवीन आर्थिक नीति ही नेताओं के बीच असहमति का कारण बनी।

 


सामान्य अध्ययनII


  

विषय: कार्यपालिका और न्यायपालिका की संरचना, संगठन और कार्य- सरकार के मंत्रालय एवं विभाग।

3. अदालतों में लंबित मामलों की संख्या एक प्रमुख चिंता का विषय रहा है, जो न केवल न्याय प्रदान करने में बाधा डालता है बल्कि इसकी आर्थिक कीमत भी है। बड़े पैमाने पर लंबित मामलों के कारणों का विश्लेषण कीजिए एवं इसके बोझ को कम करने के लिए उपाय सुझाएं। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल

सन्दर्भ: The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

लंबित मामलों की संख्या पर प्रकाश डालने के लिए कुछ महत्वपूर्ण आंकड़े प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:

इसके कारणों पर प्रकाश डालिए।

इसके प्रभावों पर चर्चा कीजिए।

उपरोक्त को नियंत्रित करने के लिए उपाय सुझाएं।

निष्कर्ष:

न्याय के शीघ्र वितरण को सुनिश्चित करने के लिए आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: महत्त्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय संस्थान, संस्थाएँ और मंच- उनकी संरचना, अधिदेश।

4. बाह्य अंतरिक्ष स्थलीय भू-राजनीतिक प्रतिस्पर्धा का विस्तार बनता जा रहा है। बाह्य अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग पर संयुक्त राष्ट्र समिति के नेतृत्व में हस्तक्षेप की तत्काल आवश्यकता है ताकि अंतरिक्ष के क्षेत्र का उपयोग केवल शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए किया जा सके। परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: कठिन

सन्दर्भ:  Indian Express

निर्देशक शब्द:

 परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

उत्तर की संरचना:

परिचय:

बाह्य अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग पर संयुक्त राष्ट्र समिति के लक्ष्यों एवं उद्देश्यों का उल्लेख करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।

विषय वस्तु:

विश्व पर अंतरिक्ष के शस्त्रीकरण के सकारात्मक प्रभावों पर चर्चा कीजिए।

अंतरिक्ष में बहुपक्षीय शासन के लिए ढांचा स्थापित करने एवं शांतिपूर्ण उपयोग के प्रति प्रतिबद्धता के लिए आवश्यक कदम सुझाएं।

निष्कर्ष:

शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए बाह्य अंतरिक्ष का उपयोग करने की आवश्यकता पर बल देते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनIII


  

विषय: बुनियादी ढाँचाः ऊर्जा, बंदरगाह, सड़क, विमानपत्तन, रेलवे आदि।

5. कच्चे तेल की कीमतों की लगातार बढ़ती अनिश्चितता एवं इसकी आपूर्ति से सम्बंधित भू-राजनीतिक अस्थिरता ने भारत के लिए वैकल्पिक ईंधन को अपनाना अनिवार्य बना दिया है, जो मिशन मोड पर स्वच्छ एवं किफायती है। समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रsश्न का स्तर: मध्यम

 सन्दर्भ: Live Mint

निर्देशक शब्द:

 समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

इसकी कीमतों एवं आपूर्ति श्रृंखला बाधाओं के बारे में अनिश्चितता का उल्लेख कीजिए। भारत पर इसके प्रभावों को स्पष्ट कीजिए।

भारत में विभिन्न वैकल्पिक ईंधनों एवं पारंपरिक ईंधनों की तुलना में इसके पारिस्थितिक और आर्थिक लाभों के बारे में लिखिए।

कच्चे तेल की तुलना में वैकल्पिक ईंधन की सीमाओं पर प्रकाश डालिए, जो इसके बड़े पैमाने पर परिनियोजन में बाधा डालती हैं।

 निष्कर्ष:

कच्चे तेल के स्थान पर वैकल्पिक ईंधन का अनुसरण करने पर टिप्पणी करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: आंतरिक सुरक्षा के लिये चुनौती उत्पन्न करने वाले शासन विरोधी तत्त्वों की भूमिका।

6. वामपंथी उग्रवाद का खतरा, जो भारत में सबसे बड़ा आंतरिक सुरक्षा खतरा है, में कमी हो रही है। यह वास्तव में एक स्वागत योग्य समाचार है लेकिन माओवादी खतरे पर नियंत्रण पाना एक बड़ी चुनौती है। चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल

सन्दर्भ: The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

माओवाद के कम होते रुझानों के बारे में आँकड़े प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:  

इसके रुझान में कमी आने के कारणों पर प्रकाश डालिए।

नक्सलवादी आंदोलन अभी भी विभिन्न तरीकों से भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिए एक प्रबल खतरा कैसे बना हुआ है? स्पष्ट कीजिए।

अपने उत्तर की पुष्टि के लिए उदाहरण एवं डाटा उद्धृत कीजिए।

इस मुद्दे से निपटने के लिए आवश्यक विभिन्न उपायों का सुझाव दीजिए।

निष्कर्ष:

माओवाद को हराने के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाने के लिए आगे की राह बताते हुए  निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनIV


  

विषय: मानवीय मूल्य- महान नेताओं, सुधारकों और प्रशासकों के जीवन तथा उनके उपदेशों से प्राप्त शिक्षा।

7. इस उद्धरण से आपका क्या तात्पर्य है? (150 शब्द)

 “आपके पास जो है एवं आप जो हैं, उसी में खुश रहें, आपको कभी भी खुशी की तलाश नहीं करनी पड़ेगी।”

 प्रश्न का स्तर: सरल

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

जीवन में संतुष्ट होने एवं इसके लिए आभारी रहने के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

उद्धरण को अपने शब्दों में स्पष्ट कीजिए।

विश्व भर से प्रासंगिक उदाहरणों के साथ उद्धरण का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत कीजिए।

अत्यधिक भौतिकवाद में लिप्त होने के कारण एवं इससे हम पर पड़ने वाले प्रभावों का उल्लेख कीजिए।

न्यूनतम मानसिकता एवं सादा जीवन व्यक्तिगत, सामाजिक, राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर सकारात्मक बदलाव कैसे ला सकता है? स्पष्ट कीजिए।

निष्कर्ष:

एक सकारात्मक टिप्पणी के साथ निष्कर्ष निकालिए।


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos

[ad_2]

Leave a Comment