[इनसाइट्स सिक्योर MISSION – 2022] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 28 सितम्बर 2021 – INSIGHTSIAS

[ad_1]

 

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययनI


  

विषय: विश्व का इतिहास, जिसमें 18वीं सदी तथा बाद की घटनाएँ यथा औद्योगिक क्रांति, विश्व युद्ध, राष्ट्रीय सीमाओं का पुनःसीमांकन, उपनिवेशवाद, उपनिवेशवाद की समाप्ति, राजनीतिक दर्शन जैसे साम्यवाद, पूंजीवाद, समाजवाद आदि शामिल होंगे, उनके रूप तथा समाज पर उनका प्रभाव शामिल होंगे।

1. “न्यूर्नबर्ग मुक़दमे ने केवल ग्यारह प्रमुख नाजियों को मौत की सजा सुनाई, कई अन्य लोगों को आजीवन कारावास की सजा दी गई। मित्र राष्ट्र पराजित जर्मनी के प्रति उतने कठोर नहीं होना चाहते थे, जितने वे प्रथम विश्व युद्ध के बाद थे।“ जांच कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: कठिन

सन्दर्भ: आधुनिक विश्व का इतिहास: जैन एवं माथुर

निर्देशक शब्द:

 जांच कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

न्यूर्नबर्ग मुक़दमा क्या था? समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

वर्साय की संधि के अंतर्गत जर्मनी पर लगाई गई शर्तों पर प्रकाश डालिए।

जर्मन इन शर्तों से नाखुश क्यों थे? स्पष्ट कीजिए।

संधि के बाद की घटनाओं के परिणामस्वरूप हिटलर के उदय एवं द्वितीय विश्व युद्ध का प्रारम्भ कैसे हुआ? समझाइए।

निष्कर्ष:

निष्कर्ष निकालिए कि प्रथम विश्व युद्ध के विपरीत द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अपेक्षाकृत क्षमाशील शांति का उपयोग किया गया, जिससे तीसरा विश्व युद्ध टल गया।

 

विषय: विश्व का इतिहास, जिसमें 18वीं सदी तथा बाद की घटनाएँ यथा औद्योगिक क्रांति, विश्व युद्ध, राष्ट्रीय सीमाओं का पुनःसीमांकन, उपनिवेशवाद, उपनिवेशवाद की समाप्ति, राजनीतिक दर्शन जैसे साम्यवाद, पूंजीवाद, समाजवाद आदि शामिल होंगे, उनके रूप तथा समाज पर उनका प्रभाव शामिल होंगे।

2. द्वितीय विश्व युद्ध के प्रादुर्भाव ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को कैसे प्रभावित किया? चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल

सन्दर्भ: आधुनिक विश्व का इतिहास: जैन एवं माथुर

निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रश्न का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।

 विषय वस्तु:

भारत पर द्वितीय विश्व युद्ध के प्रभावों का निम्नलिखित चरणों में उल्लेख कीजिए।

  1. काँग्रेस के प्रमुख नेताओं की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं।
  2. वर्धा बैठक में कांग्रेस का प्रस्ताव।
  3. सरकार की प्रतिक्रिया, तथा
  4. काँग्रेस की प्रतिक्रिया।

समझाइए कि कैसे द्वितीय विश्व युद्ध ने प्रभावित करना जारी रखा एवं स्वतंत्रता के लिए भारत के संघर्ष की दिशा में परिवर्तन किया।

निष्कर्ष:

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में इसके महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनII


  

विषय: गरीबी एवं भूख से संबंधित विषय।

3. पोषण अभियान 2.0 ने भूख एवं कुपोषण से निपटने के लिए एक सक्षम माहौल तैयार किया है। हालाँकि, भारत को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए कोविड के समय में नवीन वास्तविकताओं को ध्यान में रखना होगा। जांच कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल

सन्दर्भ: Indian Express

 निर्देशक शब्द:

 जांच कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

पोषण अभियान 2.0, इसके लक्ष्यों एवं उद्देश्यों के बारे में लिखते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

विषय वस्तु:

भूख एवं कुपोषण के मुद्दे से निपटने में पोषण अभियान 1.0 एवं 2.0 की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए प्रारंभिक सफलताओं के बारे में लिखिए।

इस संबंध में महामारी के कारण उत्पन्न व्यवधानों पर प्रकाश डालिए।

उपरोक्त को नियंत्रित करने के लिए पोषण अभियान 2.0 को और कारगर बनाने के लिए आवश्यक कदम सुझाएं।

निष्कर्ष:

इस तथ्य पर बल देते हुए निष्कर्ष निकालिए कि पोषण अभियान 2.0 को सफल बनाकर भारत एसडीजी-2 प्राप्त करने की दिशा में एक कदम बढ़ा रहा है।

 


सामान्य अध्ययनIII


  

विषय: प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कृषि सहायता तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य से संबंधित विषय; जन वितरण प्रणाली- उद्देश्य, कार्य, सीमाएँ, सुधार; बफर स्टॉक तथा खाद्य सुरक्षा संबंधी विषय; प्रौद्योगिकी मिशन; पशु पालन संबंधी अर्थशास्त्र।

4. किसानों की आय में वृद्धि के एकमात्र स्रोत के रूप में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ही पर्याप्त नहीं है। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कृषि में विविधीकरण तथा प्रौद्योगिकी आधारित मूल्य श्रृंखला पर केंद्रित रणनीति की आवश्यकता है। चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: Indian Express

निर्देशक शब्द:

चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

किसानों की आय दोगुना करने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य के बारे में लिखते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

विषय वस्तु:

किसानों की आय बढ़ाने के लिए अपर्याप्त न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कमियों पर प्रकाश डालिए।

आय दोगुना करने के लिए उपायों का विविधीकरण करने की आवश्यकता के बारे में लिखिए।

उन प्रौद्योगिकी आधारित मूल्य श्रृंखलाओं के बारे में लिखिए, जिससे किसानों को बेहतर मूल्य प्राप्त हो सके।

 निष्कर्ष:

अशोक दलवई समिति की सिफारिशों को शामिल करते हुए किसानों की आय दोगुना करने की दिशा में आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: सूचना प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, कंप्यूटर, रोबोटिक्स, नैनो-टैक्नोलॉजी, बायो-टैक्नोलॉजी और बौद्धिक संपदा अधिकारों से संबंधित विषयों के संबंध में जागरुकता।

5. भारत में गहन तकनीक (Deep tech) पारितंत्र कई गुना वृद्धि कर रहा है। एक उचित नीति समर्थन एवं निर्बाध निवेश देश के लिए स्थायी समाधान विकसित करने में भारतीय गहन तकनीक पारितंत्र का लाभ उठाने में सहायता कर सकता है। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: कठिन

 सन्दर्भ: The Hindu

निर्देशक शब्द:

 टिप्पणी कीजिए ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

गहन तकनीक को परिभाषित करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

विभिन्न प्रकार की गहन तकनीकों के बारे में लिखिए।

गहन तकनीक के तीव्र विकास का संकेत देने वाले आंकड़े प्रस्तुत कीजिए।

स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, उद्योग एवं विनिर्माण तथा अन्य क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देने के लिए गहन तकनीक की क्षमताओं के बारे में लिखिए।

स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, उद्योग एवं विनिर्माण तथा अन्य क्षेत्रों के विकास को बढ़ावा देने के लिए इस क्षेत्र के निर्बाध विकास के लिए आवश्यक नीति एवं निवेश के अवसरों के बारे में लिखिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: आपदा और आपदा प्रबंधन।

6. जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से चक्रवातों की संख्या में और भी वृद्धि होगी एवं तटीय आबादी की असुरक्षा में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। अधिक जन जागरूकता के साथ-साथ उचित मुकाबला करने की रणनीति एवं जोखिम कम करने की योजना विकसित करना, भारत में एक आवश्यक आपदा प्रबंधन है। विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

हाल के दिनों में भारत को प्रभावित करने वाले चक्रवातों का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:  

जलवायु परिवर्तन के प्रभाव के कारण भारत के पूर्वी एवं पश्चिमी तटों पर चक्रवातों की बढ़ती आवृत्ति पर प्रकाश डालिए।

गंभीर चक्रवातों के कारण हुई तबाही के परिणामस्वरूप आर्थिक एवं मानवीय क्षति पर चर्चा कीजिए।

इसके समाधान के लिए आवश्यक चरणों का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनIV


  

विषय: अभिवृत्तिः सारांश (कंटेन्ट), संरचना, वृत्ति; विचार तथा आचरण के परिप्रेक्ष्य में इसका प्रभाव एवं संबंध; नैतिक और राजनीतिक अभिरुचि; सामाजिक प्रभाव और धारण।

7. अभिवृत्ति को जब सही तरीके से आकार दिया जाता है तो यह अनुकूल परिणाम प्राप्त करने के लिए व्यवहार को प्रभावित कर सकती है। समझाइए। (150 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: नैतिकता, सत्यनिष्ठा एवं अभिरुचि: लेक्सिकन प्रकाशन।

निर्देशक शब्द:

 समझाइए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

अभिवृत्ति एवं व्यवहार को परिभाषित कीजिए। अभिवृत्ति एवं व्यवहार में अंतर स्पष्ट कीजिए।

 विषय वस्तु:

प्रासंगिक उदाहरणों के साथ विस्तार से समझाइए कि अभिवृत्ति को कैसे बदला जा सकता है एवं इसके परिणामस्वरुप व्यवहार में परिवर्तन कैसे लाया जा सकता है।

व्यवहार एवं अभिवृत्ति हमें कैसे प्रभावित करते हैं? व्याख्या कीजिए।

निष्कर्ष:

उचित व्यवहार एवं अभिवृत्ति में परिवर्तन हमारे जीवन को सकारात्मक रूप से कैसे प्रभावित कर सकता है, समझाते हुए निष्कर्ष निकालिए।


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos

[ad_2]

Leave a Comment