[इनसाइट्स सिक्योर STHIR – 2021] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 10 अगस्त 2021 – INSIGHTSIAS

[ad_1]

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

Puucho NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययनII


 

विषय: भारत के हितों पर विकसित तथा विकासशील देशों की नीतियों तथा राजनीति का प्रभाव; प्रवासी भारतीय।

1. विदेशों में रह रहे भारतीय छात्रों के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर चर्चा कीजिए एवं उनके समाधान के लिए सुझाव दीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रश्न का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:

  • विदेशों में रह रहे छात्रों की संख्या के बारे में चर्चा कीजिए; इस सन्दर्भ में कुछ प्रमुख डेटा प्रस्तुत कीजिए।
  • समझाइए कि विदेशों में पढ़ रहे भारतीय छात्र एवं विदेश जाने की चाहत रखने वालों को कोविड से संबंधित अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
  • सुझाव कीजिए कि क्या करने की आवश्यकता है।

निष्कर्ष:

निष्कर्ष निकालिए कि विदेश जाने के इच्छुक पर्यटकों के लिए सुगम यात्रा की सुविधा के लिए हवाई यात्रा एवं कोवैक्सिन की मान्यता से संबंधित नीतियों को जल्द से जल्द संबोधित करने की आवश्यकता है।

 

विषय: सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।

 2. भारत के पुलिस थानों में मानवाधिकारों के लिए सर्वाधिक खतरा है। क्या आप सहमत हैं? समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: Indian Express

निर्देशक शब्द:

 समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रश्न का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

हाल ही में हिरासत में हुई मौतों के उदाहरण प्रस्तुत कीजिए।

हिरासत में होने वाली हिंसा के बारे में विस्तार से बताइए।

हिरासत में की गई हिंसा के अंतर्निहित कारणों पर चर्चा कीजिए।

सुझाव दीजिए कि मानवाधिकारों के इस उल्लंघन को दूर करने के लिए क्या करने की आवश्यकता है।

निष्कर्ष:

इसके समाधान की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

  

विषय: सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।

3. सशस्त्र बलों में महिलाओं की स्थायी कमीशनिंग की आवश्यकता पर चर्चा कीजिए एवं इसे साकार करने में आने वाली चुनौतियों का विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: Hindustan Times

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के हालिया निर्णयों को महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं के विरुद्ध कथित लैंगिक पूर्वाग्रह को रोकने के लिए सुधारात्मक बदलाव की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम के रूप में देखा जाता है।

विषय वस्तु:

उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:

  • सशस्त्र बलों में महिलाओं की स्थायी कमीशनिंग की आवश्यकता पर चर्चा कीजिए।
  • इसके महत्व पर प्रकाश डालिए।
  • संबंधित चिंताओं पर प्रकाश डालिए।
  • संदर्भित लेख से संकेत लीजिए एवं समझाइए।

 निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह और भारत से संबंधित और/अथवा भारत के हितों को प्रभावित करने वाले करार।

 4. समुद्री सुरक्षा बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की खुली चर्चा आयोजित कराने का भारत का निर्णय एक समुद्री राष्ट्र के रूप में भारत के अंतर्राष्ट्रीय विकास को दर्शाता है। विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  Times of India

 निर्देशक शब्द:

 विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारतीय संदर्भ में समुद्री सुरक्षा से संबंधित हाल की घटनाओं पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:  

भारत के लिए समुद्री सुरक्षा महत्वपूर्ण क्यों है? संक्षेप में बताइए।

भारत की समुद्र नीति पर प्रकाश डालिए।

उन प्रासंगिक मुद्दों पर चर्चा कीजिए, जिन्हें भारत द्वारा संबोधित करने की आवश्यकता है।

 निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: शासन व्यवस्था, पारदर्शिता और जवाबदेही के महत्त्वपूर्ण पक्ष, ई-गवर्नेंस- अनुप्रयोग, मॉडल, सफलताएँ, सीमाएँ और संभावनाएँ; नागरिक चार्टर, पारदर्शिता एवं जवाबदेही और संस्थागत तथा अन्य उपाय।

5. अधिक दक्षता को प्रोत्साहित करने, पारदर्शिता लाने एवं भ्रष्टाचार मुक्त शासन बनाने के लिए हाल ही में सरकार द्वारा लाए गए विभिन्न प्रशासनिक सुधारों पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: pib.gov.in

निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रशासनिक सुधारों के सामान्य महत्व पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:

हाल के दिनों में सरकार द्वारा की गई विभिन्न पहलों पर चर्चा कीजिए।

उपरोक्त नीतियों एवं हाल ही में किए गए अन्य प्रमुख उपायों पर विस्तार से चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनIII


 

विषय: बुनियादी ढाँचाः ऊर्जा, बंदरगाह, सड़क, विमानपत्तन, रेलवे आदि।

 6. भारत में पुराने कोयला संयंत्रों की सेवानिवृत्ति से जुड़े जोखिमों की जांच कीजिए। इससे बचने के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए? (250 शब्द)

 सन्दर्भ: The Hindu   

 निर्देशक शब्द:

 जांच कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रश्न का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

भारत के कोयला संयंत्रों का अवलोकन प्रस्तुत कीजिए एवं समझाइए कि पुराने कोयला संयंत्रों को बंद करने के क्या लाभ हैं।

पुराने कोयला संयंत्रों की सेवानिवृत्ति से जुड़े जोखिमों पर प्रकाश डालिए। उनसे बचने के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए? सुझाव दीजिए।

समझाइए कि चूंकि पुराने संयंत्रों के लिए उत्सर्जन मानकों को पूरा करने के लिए प्रदूषण नियंत्रण उपकरण स्थापित करना अलाभकारी होगा, इसलिए नवीकरणीय ऊर्जा की बढ़ती मांग, सेवानिवृत्ति करने के लिए उत्सर्जन मानदंडों को पूरा करने की आवश्यकता के अलावा संयंत्रों की तकनीकी, आर्थिक और परिचालन विशेषताओं पर विचार करने का समय आ गया है।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: साइबर सुरक्षा की बुनियादी बातें।

7. केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा से निपटने वाले किसी भी देश के लिए साइबर सुरक्षा के उच्च मानकों को सुनिश्चित करना आवश्यक है। स्पष्ट कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  The Week

 निर्देशक शब्द:

 स्पष्ट कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रश्न का सन्दर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा के प्रमुख पहलुओं पर प्रकाश डालिए।

उपर्युक्त पहलू साइबर सुरक्षा के उच्च मानकों की मांग कैसे करते हैं? चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos

[ad_2]

Leave a Comment