[इनसाइट्स सिक्योर STHIR – 2021] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 9 अगस्त 2021 – INSIGHTSIAS

[ad_1]

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

Puucho NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययनI


 

विषय: गरीबी एवं भूख से संबंधित विषय।

1. खाद्य उत्पादन में आत्मनिर्भर होने के बावजूद, भारत व्यापक आर्थिक संकट, उच्च बेरोजगारी तथा उच्च स्तर की असमानता के कारण भूख एवं खाद्य असुरक्षा की समस्याओं का सामना कर रहा है। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  WHO

 निर्देशक शब्द:

 टिप्पणी कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रश्न के संदर्भ से संबंधित प्रमुख तथ्य प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

ऐसे क्या कारण हैं कि खाद्य उत्पादन में आत्मनिर्भर होने के बावजूद भारत व्यापक आर्थिक संकट, उच्च बेरोजगारी और उच्च स्तर की असमानता के कारण भूख एवं खाद्य असुरक्षा की समस्याओं का सामना कर रहा है? विस्तार से चर्चा कीजिए।

इसके समाधान के लिए उपायों का सुझाव दीजिए।

निष्कर्ष:

सुझाव दीजिए कि क्या करने की आवश्यकता है एवं निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।

 2. एक्ट ईस्ट नीति की सफलता पड़ोसी राज्यों के मध्य शांति एवं विश्वास में निहित है। विभिन्न पूर्वोत्तर राज्यों के मध्य हाल के सीमा विवादों के संदर्भ में विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: Indian Express

निर्देशक शब्द:

 विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

पूर्वोत्तर राज्यों के बीच अंतर्संबंधों की वर्तमान स्थितियों की संक्षिप्त तस्वीर प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:

  • पूर्वोत्तर राज्यों में विभिन्न राज्यों एवं उनके पड़ोसियों के बीच चल रहे मुद्दों पर चर्चा कीजिए।
  • पूर्वोत्तर राज्यों के लिए एक्ट ईस्ट नीति के महत्व पर प्रकाश डालिए।
  • पूर्वोत्तर के पड़ोसी राज्यों के मध्य के मुद्दों का विश्लेषण कीजिए।
  • इन मुद्दों के समाधान के लिए क्या करने की आवश्यकता है? सुझाव दीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनIII


 

विषय: भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना, संसाधनों को जुटाने, प्रगति, विकास तथा रोज़गार से संबंधित विषय।

3. भारत में कराधान कानूनों के समकालीन इतिहास में एक महत्वपूर्ण भूल को सुधारने के अवसर के रूप में पूर्वप्रभावी कर कानूनों को समाप्त किये जाने से आप कहाँ तक सहमत हैं? परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रश्न का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:

उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:

  • देश में लागू पूर्वप्रभावी कर कानूनों एवं नीतियों के मौजूदा मानदंडों के बारे में विस्तार से चर्चा कीजिए।
  • पूर्वव्यापी कर विवाद की उत्पत्ति को सूचीबद्ध कीजिए, जिसका भारत सामना कर रहा है।
  • सरकार द्वारा लाये जाने वाले प्रस्तावित परिवर्तनों पर चर्चा कीजिए। उनकी सकारात्मकता पर प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना, संसाधनों को जुटाने, प्रगति, विकास तथा रोज़गार से संबंधित विषय।

4. कोविड-19 संकट ने अनेक प्रकार से राज्य के वित्त को बढ़ाया था। इस संदर्भ में, भारत में राज्य के वित्त को सशक्त करने में गैर-कर राजस्व स्रोत की क्षमताओं की जांच कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 जांच कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रश्न की पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:  

भारत में राज्य के वित्त को मजबूत करने में गैर-कर राजस्व स्रोत की क्षमता का परीक्षण कीजिए।

भारत में गैर-कर राजस्व के क्या स्रोत हैं? चर्चा कीजिए।

राज्य के वित्त पर कोविड-19 महामारी के प्रभावों का विश्लेषण कीजिए।

सुझाव दीजिए कि क्या करने की आवश्यकता है।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।

5. भारत में जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए आप प्रकृति आधारित समाधानों को कहाँ तक व्यवहार्य विकल्प मानते हैं? उपयुक्त दृष्टांतों के साथ विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: Down to Earth

निर्देशक शब्द:

 विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रकृति-आधारित समाधानों से आप क्या समझते हैं? समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:

भारत में जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए प्रकृति आधारित समाधानों को व्यवहार्य विकल्प क्यों माना जाता है? समझाइए।

ऐसे उदाहरण दीजिए जिनमें ऐसे विकल्प का प्रयोग किया जा रहा है।

संदर्भित लेख से संकेत लीजिए एवं अपने उत्तर की पुष्टि करने के लिए केस स्टडी को उद्धृत कीजिए।

भारत का मामला प्रस्तुत कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनIV


 

विषय: केस स्टडी।

 6. विरोध प्रदर्शन का अधिकार लोकतंत्र का अभिन्न अंग है। लेकिन विरोध प्रदर्शन अक्सर हिंसक रूप ले लेते हैं और जीवन एवं संपत्ति को नष्ट कर देते हैं। ऐसी स्थितियों में, यह पुलिस बल का कर्तव्य है कि वह हिंसक विरोध से निपटे एवं सामान्य स्थिति बहाल करे।

 इस संदर्भ में निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

 (a) ऐसी स्थितियों में पुलिस बल को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है?

 (b) एक ऐसे राज्य की राजधानी, जहां इस प्रकार के विरोध अक्सर होते हैं, में एसपी के रूप में ऐसी स्थिति का सामना करने पर आप कैसे निपटेंगे? (250 शब्द)

 निर्देशक शब्द:

 स्पष्ट कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

केस-स्टडी के तथ्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:

  • समझाइए कि भारतीय संविधान ‘सम्मेलन के अधिकार’ [अनुच्छेद 19(1)(b)] और ‘सामाजिक व्यवस्था’ [अनुच्छेद 19 (3)] के मध्य संतुलन स्थापित करता है।
  • हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दौरान पुलिस बल के समक्ष आने वाली चुनौतियों को सूचीबद्ध कीजिए।
  • हिंसक विरोधों से निपटने के लिए एक एसपी द्वारा उठाए जा सकने वाले कदमों का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

उपयुक्त समाधान सुझाते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: मानवीय मूल्य- महान नेताओं, सुधारकों और प्रशासकों के जीवन तथा उनके उपदेशों से  प्राप्त शिक्षा; मूल्य विकसित करने में परिवार, समाज और शैक्षणिक संस्थाओं की भूमिका।

7. गांधीजी के साधन एवं साध्य के दर्शन पर प्रकाश डालिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: नैतिकता, सत्यनिष्ठा एवं अभिरुचि: लेक्सिकन प्रकाशन

 निर्देशक शब्द:

 प्रकाश डालिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर लेखन में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह प्रश्न से सम्बंधित प्रासंगिक जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

साधन एवं साध्य को संक्षेप में परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

साधन एवं साध्य के सापेक्ष महत्व पर गांधीवादी दृष्टिकोणों की व्याख्या कीजिए। इस सन्दर्भ में उदाहरण प्रस्तुत कीजिए।

निष्कर्ष:

आधुनिक विश्व में उनके दर्शन की प्रासंगिकता प्रस्तुत करते हुए निष्कर्ष निकालिए।


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos

[ad_2]

Leave a Comment