[इनसाइट्स सिक्योर STHIR – 2021] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 23 जुलाई 2021 – INSIGHTSIAS

[ad_1]

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

Puucho NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययनI


 

विषय: जनसंख्या एवं संबद्ध मुद्दे, गरीबी और विकासात्मक विषय, शहरीकरण, उनकी समस्याएँ और उनके रक्षोपाय।

1. मौसम की आपदाओं से बचाव के बिना अनियोजित विकास भारतीय शहरों को बहुत अधिक गरीब बना रहा है। सोदाहरण स्पष्ट कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 स्पष्ट कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत के पक्ष के बारे में संक्षेप में चर्चा करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

प्रश्न का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

मानसून पर वैश्विक तापन के बढ़ते प्रभावों को स्पष्ट करते हुए समझाइए कि कैसे भारत में अनियोजित विकास इसमें एक उत्प्रेरक की भूमिका निभाता है।

इसके समाधान के लिए उपाय सुझाइए। 

आगे क्या करने की आवश्यकता है? चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: विश्व भर के मुख्य प्राकृतिक संसाधनों का वितरण (दक्षिण एशिया और भारतीय उपमहाद्वीप को शामिल करते हुए)

2. भारत के सभी नलों में जल प्राप्त करना वांछनीय हो सकता है लेकिन वास्तव में हमारे देश में सुरक्षित पेयजल की आवश्यकता है। चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  Indian Express

निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारत में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता से संबंधित कुछ प्रमुख तथ्य प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:

  • भारत में जल संकट की स्थिति की विवेचना कीजिए।
  • भारत में जल संकट की स्थिति के कारणों की विवेचना कीजिए।
  • इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए उपाय सुझाइए।
  • स्वच्छ पेयजल मानव की मूलभूत आवश्यकता कैसे है? स्पष्ट कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनII


 

विषय: कार्यपालिका और न्यायपालिका की संरचना, संगठन और कार्य- सरकार के मंत्रालय एवं विभाग, प्रभावक समूह और औपचारिक/अनौपचारिक संघ तथा शासन प्रणाली में उनकी भूमिका।

3. देश में निष्पक्ष न्याय प्रणाली सुनिश्चित करने में लोक अभियोजकों द्वारा निभाई जाने वाली भूमिका पर एक लेख लिखिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu

निर्देशक शब्द:

 लेख लिखिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ के आधार पर उसके सभी पहलुओं को शामिल करते हुए उत्तर लिखें।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

लोक अभियोजक कौन होता/ होती है? न्यायपालिका में उसकी भूमिका को स्पष्ट करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

विस्तार से समझाइए कि पीड़ितों, अभियुक्तों और समाज के हितों को संतुलित करना लोक अभियोजक का नैतिक दायित्व है।

आपराधिक न्याय प्रणाली में लोक अभियोजक की भूमिका की उदाहरण सहित विवेचना कीजिए।

 निष्कर्ष:

निष्कर्ष निकालिए कि इस प्रकार, आपराधिक न्याय सुधार का समर्थन करने वाले लोक अभियोजक विचाराधीन हिरासत की संस्कृति को बदलने के लिए एक शक्तिशाली शक्ति हो सकते हैं।

  

विषय: भारत एवं इसके पड़ोसी- संबंध। भारत के हितों पर विकसित तथा विकासशील देशों की नीतियों तथा राजनीति का प्रभाव; प्रवासी भारतीय।

 4. भारत को अपनी अफगान नीति का पुनर्निर्माण करना चाहिए। तालिबान के साथ जुड़ाव एक वास्तविकता है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu

निर्देशक शब्द:

टिप्पणी कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।

उत्तरकीसंरचना:

परिचय:

प्रश्न की संक्षिप्त पृष्ठभूमि एवं संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषयवस्तु:

भारत को क्या करना चाहिए? चर्चा कीजिए।

भारत की तालिबान नीति के विकास की व्याख्या कीजिए।

भारत को तालिबान से प्रत्यक्ष रूप से क्यों जुड़ना चाहिए? चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

निष्कर्ष निकालिए कि भारत अब तक रणनीतिक रूप से इंडो-पैसिफिक क्षेत्र तक ही सीमित है। इससे बाहर निकलने में अफगानिस्तान, भारत को एक राह प्रदान कर सकता है।

 


सामान्यअध्ययनII


 

विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।

5. कार्बन उत्सर्जन का चरमोत्कर्ष एवं वह समय जब वि-कार्बनीकरण प्रारम्भ होता है, एक हरित अर्थव्यवस्था के मार्ग के लिए एक महत्वपूर्ण विचार है। विस्तार से समझाइए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: Business standard

 निर्देशक शब्द:

 समझाइए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रश्न की संक्षिप्त पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।

 विषय वस्तु:

चर्चा कीजिए – चरमोत्कर्ष की अवधारणा इस सिद्धांत से जुड़ी है कि किसी देश का आर्थिक विकास जीवाश्म ईंधन के उपभोग से निकटता से जुड़ा हुआ है।

वैश्विक चरमोत्कर्ष स्तरों के बारे में चर्चा कीजिए।

इसके समाधान पर चर्चा कीजिए; संदर्भित लेख से संकेत लीजिए।

निष्कर्ष:

निष्कर्ष निकालिए कि हमारे पास अपनी अर्थव्यवस्था में आवश्यक परिवर्तन करने का पर्याप्त समय उपलब्ध है लेकिन हमें अभी से यह निर्धारित करना होगा कि हम किस राह पर चलना चाहते हैं। प्रत्येक मार्ग को अलग-अलग नीतिगत पैकेजों की आवश्यकता होती है और विभिन्न निवेश और उपभोग प्रोत्साहनों की स्थापना करता है।

 

विषय: संचार नेटवर्क के माध्यम से आंतरिक सुरक्षा को चुनौती, आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों में मीडिया और सामाजिक नेटवर्किंग साइटों की भूमिका, साइबर सुरक्षा की बुनियादी बातें, धन-शोधन और इसे रोकना।

 6. उभरती प्रौद्योगिकियों द्वारा समर्थित धन शोधन (money laundering) के उभरते खतरों को समान रूप से उन्नत धन शोधन रोधी तंत्र के माध्यम से संबोधित करने की आवश्यकता है। स्पष्ट कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  ifc.org

 निर्देशक शब्द:

 स्पष्ट कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

धन शोधन क्या है? समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

धन शोधन के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग पर चर्चा कीजिए।

धन शोधन को रोकने के लिए भारत सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की व्याख्या कीजिए।

उन्नत धन शोधन रोधी तंत्र विकसित करने की आवश्यकता का सुझाव दीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

  

विषय: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी- विकास एवं अनुप्रयोग तथा दैनिक जीवन पर इसका प्रभाव।

7. मौजूदा कार्य परिदृश्य पर स्वचालन का क्या प्रभाव होगा? कार्यबल के स्वचालन में परिवर्तन से निपटने के लिए क्या कदम उठाए जाने की आवश्यकता है? समझाइए। (250 शब्द)

 सन्दर्भ: Economic Times

 निर्देशक शब्द:

 समझाइए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

सामान्य रूप से स्वचालन को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

स्वचालन के चालकों के सन्दर्भ में चर्चा कीजिए एवं इसके संभावित लाभों पर प्रकाश डालिए।

स्वचालन, वर्तमान कार्यों को कैसे प्रभावित करेगा? सोदाहरण समझाइए।

आगामी कार्यबल संक्रमणों के प्रबंधन के तरीकों पर चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos

[ad_2]

Leave a Comment