[मिशन 2022| सिक्योर- 2022] फुल लेंथ सिक्योर रिवीजन टेस्ट: 7 अप्रैल 2022 – INSIGHTSIAS

[ad_1]

How to Self-evaluate your answer? 

MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE

 

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 150 शब्दों में दीजिए:


सामान्य अध्ययनI


 

विषय: भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से आधुनिक काल तक के कला के रूप, साहित्य और वास्तुकला के मुख्य पहलू शामिल होंगे।

  1. स्थापत्य कला की नागर शैली की विशेषताओं का विस्तार से वर्णन कीजिए। नागर वास्तुकला की कलिंग उप-शैली की आवश्यक विशेषताओं पर प्रकाश डालिए। (150 शब्द)

 

प्रश्न का स्तर: सरल

सन्दर्भ: Indian Express, InstaPedia

निर्देशक शब्द:

वर्णन कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

प्रकाश डालिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर लेखन में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह प्रश्न से सम्बंधित प्रासंगिक जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

उत्तर की संरचना:

परिचय:
नागर शैली की उत्पत्ति पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।

विषय वस्तु:
नागर शैली की विभिन्न प्रमुख विशेषताओं के साथ एक सरल प्रतिनिधि आरेख प्रस्तुत कीजिए।नागर शैली की आवश्यक विशेषताओं का वर्णन कीजिए। नागर शैली के मंदिरों के उदाहरण प्रस्तुत कीजिए।
कलिंग शैली एवं इसकी विभिन्न विशेषताओं के बारे में लिखिए। कलिंग शैली के उदाहरण प्रस्तुत कीजिए।

निष्कर्ष:
उपर्युक्त को सारांशित करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

 

 

विषय: सामाजिक सशक्तिकरण, सांप्रदायिकता, क्षेत्रवाद और धर्मनिरपेक्षता।

  1. सांप्रदायिकता के मुद्दे पर राजनीतिक निष्क्रियता से हमारे देश के सामाजिक ताने-बाने का ह्रास होता है। हाल की घटनाओं के आलोक में कथन का मूल्यांकन कीजिए। (250 शब्द)

 

प्रश्न का स्तर: कठिन

सन्दर्भ: New Indian Express 

निर्देशक शब्द:

मूल्यांकन कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है की वह कथन अथवा विषय के महत्व को रेखांकित करते हुए उसकी समग्र उपयोगिता बताये।

उत्तर की संरचना:

परिचय:
सांप्रदायिकता को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:
भारत में साम्प्रदायिकता के कारणों का उल्लेख कीजिए।
भारत में सांप्रदायिकता के प्रभावों का वर्णन कीजिए।
राजनीतिक निष्क्रियता देश के सामाजिक ताने-बाने पर प्रतिकूल प्रभाव कैसे डालती है? स्पष्ट कीजिए।
अपने उत्तर की पुष्टि के लिए देश में हाल ही में घटित घटनाओं का उपयोग कीजिए।समाज में सांप्रदायिकता को दूर करने के लिए संभावित राजनीतिक एवं प्रशासनिक उपायों के बारे में लिखिए।

निष्कर्ष:
संतुलित तरीके से आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

 


सामान्यअध्ययनII


 

विषय: सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।

  1. सम्पूर्ण देश में प्रमुख बांधों की सुरक्षा से संबंधित मुद्दों को संबोधित करने में बांध सुरक्षा अधिनियम, 2021 की भूमिका का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

 

प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: The Hindu

निर्देशक शब्द:

आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।

उत्तर की संरचना:

परिचय:
बांध सुरक्षा अधिनियम, 2021 के लक्ष्य एवं उद्देश्यों का उल्लेख करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:
बांध सुरक्षा अधिनियम की विभिन्न विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उन उपायों के बारे में लिखिए, जिनसे बांधों की सुरक्षा में सुधार होगा।
अधिनियम में शामिल विभिन्न मुद्दों के बारे में लिखिए, जिन्होंने बांध सुरक्षा के संबंध में बाधा के रूप में काम किया है।

निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

 

 

विषय: वैधानिक, नियामक एवं विभिन्न अर्ध-न्यायिक निकाय।

  1. केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के प्रदर्शन एवं स्वायत्तता में बाधा डालने वाले मुद्दों की जाँच कीजिए एवं यह सुनिश्चित करने में न्यायपालिका की भूमिका का परीक्षण कीजिए कि सीबीआई “पिंजरे के तोते” के रूप में कार्य नहीं करती है। (250 शब्द)

 

प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: the Hindu

निर्देशक शब्द:

परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

उत्तर की संरचना:

परिचय:
एक प्रमुख जाँच एजेंसी के रूप में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के बारे में संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

विषय वस्तु:
केंद्रीय जांच ब्यूरो के प्रदर्शन को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर चर्चा कीजिए।
केंद्रीय जांच ब्यूरो में सुधार एवं इसकी स्वायत्तता बनाए रखने में न्यायपालिका की भूमिका पर चर्चा कीजिए। आवश्यक सुधारों का भी सुझाव दीजिए।

निष्कर्ष:
संतुलित तरीके से आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

 


सामान्यअध्ययनIII


 

विषय: भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना, संसाधनों को जुटाने, प्रगति, विकास तथा रोज़गार से संबंधित विषय।

  1. भारत में नियोजन उपलब्धियों एवं कमियों का मिश्रिण है। हालांकि अभी भी अनेक ऐसे अधूरे कार्य हैं, जिन्हें पूरा किया जाना शेष हैं। जाँच कीजिए। (250 शब्द)

 

प्रश्न का स्तर: सरल

सन्दर्भ: InstaPedia

निर्देशक शब्द:

जाँच कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

उत्तर की संरचना:

परिचय:
भारत में नियोजन की अवधारणा प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।

विषय वस्तु:
भारत में नियोजन की उपलब्धियों पर संक्षेप में चर्चा कीजिए।
योजना की कमियों अथवा विफलताओं पर चर्चा कीजिए।
भारत में नियोजन की वर्तमान स्थिति तथा 2014 के बाद के परिवर्तनों पर चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

 

विषय:उदारीकरण का अर्थव्यवस्था पर प्रभाव, औद्योगिक नीति में परिवर्तन तथा औद्योगिक विकास पर इनका प्रभाव।

  1. उदारीकरण को परिभाषित कीजिए। यह अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय वातावरण को कैसे प्रभावित करता है? भारतीय अर्थव्यवस्था के उदारीकरण का क्या कारण था? चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

 

प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: InstaPedia

निर्देशक शब्द:

चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

उत्तर की संरचना:

परिचय:
उदारीकरण क्या है? इसका वर्णन करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:
उदारीकरण से आप क्या समझते हैं? इसके प्रमुख लक्ष्य एवं महत्व पर प्रकाश डालिए।|भारत में 1991 में प्रारम्भ किया गया आर्थिक उदारीकरण परिवर्तनों एवं सुधारों को कैसे संदर्भित करता है? चर्चा कीजिए।
अन्तर्राष्ट्रीय व्यावसायिक वातावरण पर इसके प्रभावों की व्याख्या कीजिए।

निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

 


सामान्यअध्ययनIV


 

विषय: सरकार में सूचना का आदान-प्रदान एवं पारदर्शिता, सूचना का अधिकार।

  1. भ्रष्ट्राचार एवं कदाचार का पता लगाने एवं उन्हें रोकने के लिए व्हिसलब्लोइंग सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है। विस्तार से समझाइए।

 

प्रश्न का स्तर: मध्यम

निर्देशक शब्द:

समझाइए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।

उत्तर की संरचना:

परिचय:
व्हिसलब्लोइंग क्या है? समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:
व्हिसलब्लोइंग के नैतिक औचित्य पर प्रकाश डालिए।
अपने उत्तर की पुष्टि के लिए उदाहरण प्रस्तुत कीजिए।

निष्कर्ष:
व्हिसल ब्लोअर संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए निष्कर्ष निकालिए।

[ad_2]

Leave a Comment