[मिशन 2022| सिक्योर- 2022] फुल लेंथ सिक्योर रिवीजन टेस्ट: 24 मार्च 2022 – INSIGHTSIAS

[ad_1]

 

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE

 

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 150 शब्दों में दीजिए:


सामान्य अध्ययनI


विषय: सामाजिक सशक्तिकरण।

  1. लिंग आधारित हिंसा का महिला के शारीरिक, मानसिक, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य पर प्रतिकूल परिणाम पड़ता है। इसके अलावा, विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक बाधाएं पीड़ितों के लिए न्याय तक पहुंचना मुश्किल बना देती हैं। विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: LiveMint

 

निर्देशक शब्द:

विश्लेषण कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

उत्तर की संरचना:

परिचय: 
देश में लिंग आधारित हिंसा के बारे में आंकड़े प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

विषय वस्तु:  
महिला के शारीरिक, मानसिक, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य पर लिंग आधारित हिंसा के प्रतिकूल प्रभावों का उल्लेख कीजिए। इस संबंध में उदाहरण एवं आंकड़े प्रस्तुत कीजिए।

न्याय तक पहुंच को सीमित करने वाले सामाजिक एवं सांस्कृतिक कारकों के बारे में लिखिए।

निष्कर्ष: 
लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करने के लिए उपरोक्त सामाजिक बाधाओं को दूर करने के लिए एक आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– II


 

विषय: स्वास्थ्य, शिक्षा, मानव संसाधनों से संबंधित सामाजिक क्षेत्र/सेवाओं के विकास और प्रबंधन से संबंधित विषय।

2. कोविड के प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य सेवा पर बढ़ते बोझ से टीबी नियंत्रण में गंभीर झटका लगा है। लेकिन महामारी से सीखे गए मूल्यवान सबक का उपयोग टीबी से लड़ने के लिए समान स्वास्थ्य देखभाल एवं संसाधनों के साथ किया जा सकता है। चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

प्रश्न का स्तर: सरल

सन्दर्भ: IndianExpress

 

निर्देशक शब्द:

चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

उत्तर की संरचना:

परिचय: 
स्वास्थ्य देखभाल कार्यों पर महामारी के कारण होने वाले व्यवधान एवं टीबी के विरुद्ध युद्ध का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

विषय वस्तु: 
टीबी रोग, टीबी का बोझ एवं इसे महामारी के साथ-साथ संबोधित करने की आवश्यकता के कारणों का वर्णन कीजिए। अपने उत्तर की पुष्टि के लिए लेख में उल्लिखित तथ्यों पर प्रकाश डालिए।

वर्तमान समय में टीबी एवं महामारी दोनों से निपटने के लिए आवश्यक उपाय लिखिए।

कोविड के विरुद्ध लड़ाई से सीखे गए सबक का उल्लेख कीजिए, जिनका उपयोग टीबी के विरुद्ध युद्ध में किया जा सकता है। 

निष्कर्ष: 
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: शासन व्यवस्था, पारदर्शिता और जवाबदेही के महत्त्वपूर्ण पक्ष, ई-गवर्नेंस- अनुप्रयोग, मॉडल, सफलताएँ, सीमाएँ और संभावनाएँ; नागरिक चार्टर, पारदर्शिता एवं जवाबदेही और संस्थागत तथा अन्य उपाय।

3. कानून के प्रभावी प्रवर्तन को सुनिश्चित करने, जवाबदेही बनाए रखने, एक अच्छी तरह से प्रशिक्षित कार्यबल एवं मामलों के त्वरित निपटान को सुनिश्चित करने के लिए आपराधिक न्याय प्रणाली में व्यापक सुधारों की आवश्यकता है। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)

प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ:  the Hindu

 

निर्देशक शब्द:

टिप्पणी कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।

उत्तर की संरचना:

परिचय: 
भारत में आपराधिक न्याय प्रणाली की वर्तमान स्थिति का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।

विषय वस्तु:
आपराधिक न्याय प्रणाली के संबंध में विभिन्न कमियों एवं मुद्दों की व्याख्या कीजिए। इसके परिणामों का उल्लेख कीजिए।

उपर्युक्त को नियंत्रित करने के लिए आपराधिक न्याय प्रणाली में आवश्यक सुधारों का उल्लेख कीजिए।

इस संबंध में विभिन्न समितियों की सिफारिशों का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष: 
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– III


 

विषय: समावेशी विकास एवं इससे उत्पन्न होने वाले मुद्दे।

4. कोविड-19 के बाद, भारतीय अर्थव्यवस्था का सामान्यीकरण अब चल रही भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं से परेशान हो गया है। भारत को अपने वृद्धि उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए जो कदम उठाने चाहिए, उनका सुझाव दीजिए। (250 शब्द)

प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: the Hindu

उत्तर की संरचना:


परिचय: 

वर्तमान में चल रही भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

विषय वस्तु:
वर्तमान आँकड़े कोविड-19 के बाद, भारतीय अर्थव्यवस्था का सामान्यीकरण एवं क्षेत्रों में प्रमुख सुधार को कैसे उजागर करते हैं? स्पष्ट कीजिए।

वर्तमान में चल रही भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं अर्थव्यवस्था को कैसे प्रभावित करेंगी? समझाइए।

उपर्युक्त को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक चरणों का उल्लेख कीजिए।

 

निष्कर्ष: 
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: बौद्धिक संपदा अधिकारों से संबंधित मुद्दे।

5. भारत में बौद्धिक सम्पदा अधिकारों के कार्यान्वयन, निगरानी एवं समीक्षा के लिए एक निर्बाध संस्थागत तंत्र बनाने में राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) नीति के प्रदर्शन का मूल्यांकन कीजिए। (250 शब्द)

प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: InstaPedia

 

निर्देशक शब्द:

मूल्यांकन कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है की वह कथन अथवा विषय के महत्व को रेखांकित करते हुए उसकी समग्र उपयोगिता बताये।

उत्तर की संरचना:

परिचय:
भारत में बौद्धिक सम्पदा अधिकार व्यवस्था का एक अवलोकन प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

विषय वस्तु:
अनुप्रयुक्त एवं स्वीकृत बौद्धिक सम्पदा अधिकारों के संबंध में आंकड़े प्रस्तुत कीजिए।

राष्ट्रीय बौद्धिक सम्पदा अधिकार नीति, 2016 का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत कीजिए एवं भारत में बौद्धिक संपदा अधिकारों को लागू करने में शामिल चुनौतियों का उल्लेख कीजिए।

उल्लेख कीजिए कि बौद्धिक सम्पदा अधिकार व्यवस्था ने ‘मेक इन इंडिया’ एवं ‘आत्मनिर्भर भारत’ तथा कोविड -19 महामारी पर सरकार के ध्यान के आलोक में और अधिक महत्व प्राप्त किया है।

राष्ट्रीय बौद्धिक सम्पदा अधिकार नीति, 2016 में परिवर्तनों का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:
एक सशक्त बौद्धिक सम्पदा अधिकार व्यवस्था के लाभों का सारांश प्रस्तुत करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: बजटन।

6. एक प्रमुख बजटीय घोषणा केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (CBDC) का शुभारंभ था। केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा से संबंधित विभिन्न चुनौतियों का विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: Indian Express

निर्देशक शब्द:

विश्लेषण कीजिए:
ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

उत्तर की संरचना:

परिचय: 
केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (CBDC) की अवधारणा की व्याख्या करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।

विषय वस्तु: 

केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा से सम्बंधित तकनीक की व्याख्या कीजिए। साथ ही, उन संभावित लाभों का भी उल्लेख कीजिए, जो भारत केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा से प्राप्त कर सकता है।

केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा के संबंध में संभावित चुनौतियों का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष: 
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– IV


 

विषय: निजी एवं सार्वजनिक संबंधों में नैतिकता।

7. लोक सेवा में हितों के टकराव से आप क्या समझते हैं? इसे कैसे दूर किया जा सकता है? (150 शब्द)

प्रश्न का स्तर: मध्यम

उत्तर की संरचना:

परिचय:
दिन-प्रतिदिन के प्रशासनिक कार्यों के दौरान निजी एवं सार्वजनिक संबंधों के मध्य हितों का टकराव कैसे होता है? समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:
सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं गैर-पक्षधरता, सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण, कमजोर वर्गों के प्रति सहानुभूति, सहिष्णुता और करुणा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालिए, जिन्हें एक प्रशासक को संघर्ष के मामले में कोई कार्रवाई करने से पहले विचार करना चाहिए।

विशेष रूप से संघर्ष या दुविधा का सामना करते समय पालन किए जाने योग्य कुछ सिद्धांतों एवं बेंचमार्क का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:
विशेष रूप से सत्ता में रहने वालों के लिए सही काम करने की आवश्यकता को सारांशित करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

[ad_2]

Leave a Comment