[मिशन 2022| सिक्योर- 2022] फुल लेंथ सिक्योर रिवीजन टेस्ट: 19 फरवरी 2022 – INSIGHTSIAS

[ad_1]

 

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE

 

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 150 शब्दों में दीजिए:


सामान्य अध्ययनI


  

1. भारत में भक्ति आंदोलन के उदय के पीछे कौन-कौन से कारक एवं शक्तियां थीं? दक्षिण भारत में भक्ति आंदोलन की प्रकृति पर प्रकाश डालिए। (150 शब्द, 10 अंक)

  

2. तुर्की की विजय से भारतीय जीवन के अनेक क्षेत्र अत्यधिक प्रभावित हुए। इसके सामाजिक-सांस्कृतिक प्रभावों पर प्रकाश डालिए। (150 शब्द, 10 अंक)

  

3. मुगल वास्तुकला चरणबद्ध तरीके से विकसित हुई, अपने चरम पर पहुंची और शाहजहां के काल में अपने चरमोत्कर्ष को प्राप्त किया। विस्तार से समझाइए। (150 शब्द, 10 अंक)


सामान्य अध्ययनII


  

4. भारत में न्यायाधिकरण अनेक प्रशासनिक बाधाओं का सामना करते हैं, जो मामलों के निपटान में विलम्ब एवं भारतीय न्यायाधिकरण प्रणाली के कम उपयोग का कारण बनते हैं। विश्लेषण कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)

 

5. वर्तमान में चल रहे चीन-अमेरिका विवाद में, ऑस्ट्रेलिया एवं भारत को अपने इरादे को कार्रवाई में बदलने एवं विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध असंख्य अवसरों को भुनाने की आवश्यकता है। परीक्षण कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)

  

6. जाति आधारित जनगणना डेटा प्रदान करती है, जो सकारात्मक कार्रवाई को और कारगर बनाने में सहायता करेगा एवं यह सुनिश्चित करेगा कि कल्याणकारी उपाय उन लोगों तक पहुंचें जिन्हें वास्तव में इसकी आवश्यकता है। समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)


सामान्य अध्ययनIII


  

7. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की गुणवत्ता से वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता तीव्रता से निर्धारित होगी, जो प्रत्युत्तर में बजटीय आवंटन द्वारा सहायता प्राप्त अनुसंधान एवं विकास पारिस्थितिकी तंत्र की गतिशीलता पर निर्भर करेगी। विश्लेषण कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)

  

8. फार्मा कंपनियों द्वारा एंटीबायोटिक दवाओं का अनुचित निपटान एक गंभीर चिंता का विषय है क्योंकि इससे स्रोत प्रदूषण के कारण एंटीबायोटिक प्रतिरोध उत्पन्न हो सकता है। जांच कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)

  

9. सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (PSEs) का निजीकरण हमेशा रामबाण नहीं होता है एवं इसे हमेशा रणनीतिक रूप से किया जाना चाहिए, जबकि इससे होने वाली आय का उपयोग आगे की परिसंपत्ति निर्माण के लिए एक उद्देश्यपूर्ण तरीके से किया जाना चाहिए। टिप्पणी कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)

 

10. सार्थक रोजगार सृजित करने एवं दीर्घकालिक सतत विकास के लिए केंद्रीय बजट 2022-23 की क्षमताओं का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)

 

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 250 शब्दों में दीजिए:


सामान्य अध्ययनI


 

11. कला के कार्य हमें इस तथ्य की अंतर्दृष्टि प्रदान करते हैं कि समाज अपने परिवेश से कैसे संबंधित है। हड़प्पा कला के आलोक में विस्तार से समझाइए। (250 शब्द, 15 अंक)

 

12. स्तूप क्या है? स्तूप की मुख्य विशेषताओं की विवेचना कीजिए। मौर्योत्तर काल के दौरान स्तूप वास्तुकला के विकास पर प्रकाश डालिए। (250 शब्द, 15 अंक)

  

13. लैंगिक मानदंड एवं पितृसत्तात्मक दृष्टिकोण महिलाओं के प्रजनन अधिकारों एवं गर्भनिरोधक विकल्पों को नियंत्रित करते हैं। महिलाओं के मध्य बेहतर सूचना एवं स्वस्थ प्रजनन व्यवहार को बढ़ावा देना इस मुद्दे के समाधान की राह होनी चाहिए। (250 शब्द, 15 अंक)


सामान्य अध्ययनII


 

14. महामारी ने विद्यालयी शिक्षा को प्रभावित किया है। इसलिए, शिक्षा पर दीर्घकालिक नकारात्मक प्रभाव को नकारने के लिए सरकार की ओर से एक सुनियोजित एवं समग्र प्रयास की आवश्यकता है। चर्चा कीजिए। (250 शब्द, 15 अंक)

 

15. एक समान नागरिक संहिता (UCC) जो सर्वोत्तम परंपराओं पर आधारित है एवं भारत के आधुनिक संवैधानिक मूल्यों के साथ सामंजस्य स्थापित करती है, देश के समग्र विकास में एक आवश्यक कदम है। समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए। (250 शब्द, 15 अंक)

  

16. हिन्द-प्रशांत के प्रति भारत की सावधानीपूर्वक कैलिब्रेट की गई नीति समान विचारधारा वाले देशों के साथ जुड़ाव एवं मजबूत साझेदारी को प्रबल बनाने के दो स्तंभों पर केंद्रित है। विस्तार से समझाइए। (250 शब्द, 15 अंक)


सामान्य अध्ययनIII


 

17. मौद्रिक नीति को आर्थिक विकास एवं उच्च मुद्रास्फीति के मध्य संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों को कम क्यों रखा है? इसका क्या प्रभाव होगा? अर्थव्यवस्था में मुद्रास्फीति की बढ़ती दर के कारकों की जांच कीजिए एवं इसे संतुलित करने के लिए आवश्यक कदमों का सुझाव दीजिए। (250 शब्द, 15 अंक)

 

18. विनियमन के बाद, देश में भू-स्थानिक क्षेत्र निवेश के लिए सही स्थिति में है। हालाँकि, इसकी अधिकतम क्षमता का उपयोग करने के लिए एक सक्षम पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण की आवश्यकता है। विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द, 15 अंक)

 

19. 2022 के अंत तक 5G सेवाओं को प्रारम्भ किए जाने के साथ कुछ ऐसे सुरक्षा निहितार्थ उपस्थित हैं, जिन पर, विशेष रूप से चीन की भागीदारी के संबंध में, विचार करने एवं संबोधित करने की आवश्यकता है। जांच कीजिए। (250 शब्द, 15 अंक)

 

20. राष्ट्रीय हाइड्रोजन नीति हरित हाइड्रोजन की क्षमता का दोहन करने के लिए सही दिशा में एक कदम है, लेकिन उत्पादन की बाधाओं को दूर करना एवं उत्पादन को प्रोत्साहित करना भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए गेम-चेंजर हो सकता है। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द, 15 अंक)


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos   

[ad_2]

Leave a Comment