[इनसाइट्स सिक्योर MISSION – 2022] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 17 जनवरी 2022 – INSIGHTSIAS

[ad_1]

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययन– I


 

विषय: ज्वालामुखी, भूकंप एवं भूस्खलन

1. ज्वालामुखी निर्माण की प्रक्रिया एवं उसके प्रकारों को स्पष्ट कीजिए। इसके अतिरिक्त, हाल के दिनों में ज्वालामुखी विस्फोटों की वैश्विक घटनाओं एवं क्षेत्रीय पर्यावरण पर उनके प्रभावों के कुछ उदाहरणों का उल्लेख कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल

 सन्दर्भ: The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 स्पष्ट कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

ज्वालामुखी क्या हैं? परिभाषित करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:  

उनके निर्माण की प्रक्रिया पर चर्चा कीजिए।

ज्वालामुखी के प्रकारों का उपयुक्त चित्रण एवं विवरण प्रस्तुत कीजिए।

इससे सम्बंधित विभिन्न भू-आकृतियों यथा आंतरिक एवं बाह्य दोनों पर चर्चा कीजिए।

पर्यावरण पर इसके प्रभावों पर प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:

भू-निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– II


 

विषय: संसद और राज्य विधायिका- संरचना, कार्य, कार्य-संचालन, शक्तियाँ एवं विशेषाधिकार और इनसे उत्पन्न होने वाले विषय।

2. भारतीय राजनीतिक-प्रशासनिक प्रणाली में संसद द्वारा निभाई जाने वाली बहु-कार्यात्मक भूमिका पर विस्तार से चर्चा कीजिए। (150 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल

सन्दर्भ: Polity by M. Laxmikanth

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारतीय संसद, इसके ऐतिहासिक महत्व आदि पर संक्षिप्त टिप्पणी प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।

विषय वस्तु:

सीमांकित उप-शीर्षकों के अंतर्गत, भारत में संसद द्वारा निभाई जाने वाली बहु-कार्यात्मक भूमिका का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

एक प्रासंगिक समापन वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: संसद और राज्य विधायिका- संरचना, कार्य, कार्य-संचालन, शक्तियाँ एवं विशेषाधिकार और इनसे उत्पन्न होने वाले विषय।

3. क्या दल-बदल विरोधी कानून के तहत अयोग्यता के मामलों पर लोकसभा अध्यक्ष की शक्ति को कम करने के लिए संविधान में संशोधन किए जाने की आवश्यकता है? विश्लेषण कीजिए। (150 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: Polity by M. Laxmikanth

 निर्देशक शब्द: 

विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

उत्तर की संरचना: 

परिचय:

भारत में लोकसभा अध्यक्ष की शक्तियों से संबंधित अनुच्छेदों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए। 

विषय वस्तु:

भारतीय राजनीतिक परिदृश्य में समीक्षा की आवश्यकता को रेखांकित करने वाली दल-बदल की हाल की घटनाओं का उल्लेख कीजिए।

दलबदल विरोधी कानून के तहत संशोधन की मांग करने वाले ‘लोकसभा अध्यक्ष के पद’ से सम्बंधित मुद्दों पर प्रकाश डालिए।

इसके अतिरिक्त, निर्योग्यता के मामले में लोकसभा अध्यक्ष की शक्ति को कम करने के लिए संविधान में किन प्रावधानों में संशोधन किया जा सकता है? समझाइए। 

निष्कर्ष:

एक प्रासंगिक समापन वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– III


 

विषय: संचार नेटवर्क के माध्यम से आंतरिक सुरक्षा को चुनौती, आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों में मीडिया और सामाजिक नेटवर्किंग साइटों की भूमिका, साइबर सुरक्षा की बुनियादी बातें, धन-शोधन और इसे रोकना। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी- विकास एवं अनुप्रयोग और रोज़मर्रा के जीवन पर इसका प्रभाव। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में भारतीयों की उपलब्धियाँ; देशज रूप से प्रौद्योगिकी का विकास और नई प्रौद्योगिकी का विकास।

4. क्रिप्टोकरेंसी क्या है? भारत में क्रिप्टोकरेंसी के लिए एक स्पष्ट, रचनात्मक एवं अनुकूल नियामक वातावरण तैयार करने की आवश्यकता पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: The HinduIndian Express

निर्देशक शब्द: 

चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें। 

उत्तर की संरचना: 

परिचय:

क्रिप्टोकरेंसी क्या है? संक्षेप में चर्चा करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए। 

विषय वस्तु:

क्रिप्टोकरेंसी के उपयोग के कारण नियामकों के समक्ष उत्पन्न मुद्दों पर प्रकाश डालिए।

इसके द्वारा प्रदान किए जाने वाले लाभों का उल्लेख कीजिए।

इसे विनियमित करने की आवश्यकता क्यों है? उल्लेख कीजिए। आप क्रिप्टोकरेंसी पर आरबीआई, गर्ग समिति (2019) के साथ-साथ सरकार के निष्कर्षों का भी उल्लेख कर सकते हैं।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।

5. हरित सौदे (Green Deal) से आप क्या समझते हैं? क्या भारत को उत्सर्जन एवं समता की चुनौती को कम करने के लिए यूरोपीय संघ के देशों की भांति इस प्रकार के हरित सौदे की आवश्यकता है? परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: कठिन

सन्दर्भ: Indian Express

 निर्देशक शब्द: 

परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए। 

उत्तर की संरचना: 

परिचय:

हरित सौदे (Green Deal) को परिभाषित कीजिए एवं COP-26 एवं यूरोपीय संघ हरित सौदे के प्रति भारत की प्रतिबद्धता के आलोक में प्रश्न का संदर्भ सोदाहरण प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

विषय वस्तु:

यूरोपीय संघ हरित सौदे के संदर्भ में कुछ बिंदुओं का उल्लेख कीजिए।

भारत द्वारा हरित सौदे के लिए कौन-कौन से उपाय अपनाए जा सकते हैं। सूचीबद्ध कीजिए।

इसके अलावा, उन चुनौतियों पर प्रकाश डालिए, जिनका सामना करना पड़ सकता है।

निष्कर्ष:

कार्बन उत्सर्जन पर अंकुश लगाने के उपायों के महत्व के साथ निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– IV


 

विषय: मानवीय मूल्य- महान नेताओं, सुधारकों और प्रशासकों के जीवन तथा उनके उपदेशों से प्राप्त शिक्षा।

 6. भारत में सामाजिक न्याय के मानदंड के रूप में जॉन रॉल्स के ‘अंतर सिद्धांत’ की प्रासंगिकता पर चर्चा कीजिए। (150 शब्द)

 निर्देशक शब्द: 

चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें। 

उत्तर की संरचना: 

परिचय:

सामाजिक न्याय को संक्षेप में परिभाषित कीजिए। 

विषय वस्तु:  

  • ‘अंतर सिद्धांत’ के बारे में संक्षिप्त चर्चा कीजिए।
  • भारत में सामाजिक न्याय को आगे बढ़ाने में इस सिद्धांत के महत्व पर प्रकाश डालिए।
  • यह ‘अंतर सिद्धांत’ भारत में कैसे प्रकट होता है? उदाहरण प्रस्तुत कीजिए।

निष्कर्ष:

भारत के लिए इस सिद्धांत के महत्व को संक्षेप में बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: मानवीय मूल्य- महान नेताओं, सुधारकों और प्रशासकों के जीवन तथा उनके उपदेशों से प्राप्त शिक्षा।

7. “अहिंसा उच्चतम नैतिकता की ओर ले जाती है, जो सभी प्रकार के विकास का लक्ष्य है। जब तक हम अन्य सभी जीवित प्राणियों को क्षति पहुंचाना बंद नहीं करते, तब तक हम असभ्य हैं।” थॉमस ए एडिसन। आधुनिक समय में इस कथन के महत्व का वर्णन कीजिए। (150 शब्द)

 निर्देशक शब्द: 

वर्णन कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे। 

उत्तर की संरचना: 

परिचय:

अहिंसा को संक्षेप में परिभाषित कीजिए अथवा विश्व में अब तक प्रकट होने वाली हिंसा से संबंधित कुछ घटनाओं के बारे में चर्चा करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए। 

विषय वस्तु:  

उन घटनाओं के कुछ उदाहरण उद्धृत कीजिए, जिनमें वर्तमान समय में हिंसा प्रकट हो रही है।

इन घटनाओं को हल करने के लिए अहिंसा आगे की राह कैसे हो सकती है? प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:

समाज में अहिंसा का अभ्यास सुनिश्चित करने के लिए एक उपयुक्त राह का सुझाव देते हुए निष्कर्ष निकालिए।


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos

[ad_2]

Leave a Comment