[इनसाइट्स सिक्योर MISSION – 2022] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 14 जनवरी 2022 – INSIGHTSIAS

[ad_1]

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययन– I


 

विषय: भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से आधुनिक काल तक के कला के रूप, साहित्य और वास्तुकला के मुख्य पहलू शामिल होंगे।

1. प्राचीन भारत में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कैसे विकसित हुई? क्या आपको लगता है कि भारत को उस तकनीकी केंद्र के रूप में स्थापित करने में इन विकासों की कोई प्रासंगिकता है, जो वह आज है? (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल

 सन्दर्भ: The New Indian Express

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारत के विज्ञान के क्षेत्र में विकास की प्राचीन क्षमताओं का संक्षेप में वर्णन करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:  

समझाइए कि विश्व की प्राचीनतम सभ्यताओं में से एक, भारतीय सभ्यता में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की एक मजबूत परंपरा रही है।

इसके कुछ उदाहरणों का उल्लेख कीजिए।

वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं आदि के उदाहरण प्रस्तुत कीजिए।

निष्कर्ष:

आज के समय में भी ऐसी खोजों एवं आविष्कारों के महत्व एवं प्रासंगिकता पर प्रकाश  डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: भारतीय समाज की मुख्य विशेषताएँ, भारत की विविधता।

2. “वैवाहिक बलात्कार का आपराधीकरण विवाह नामक संस्था को अस्थिर कर देगा।” उच्चतम न्यायालय के हाल के निर्णय के आलोक में इस कथन का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए। (150 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

वैवाहिक बलात्कार के अपराधीकरण से संबंधित कुछ तथ्य प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:

वैवाहिक बलात्कार से आप क्या समझते हैं? चर्चा कीजिए।

इससे सम्बंधित चिंताओं की व्याख्या कीजिए।

महिलाओं द्वारा पुरुषों के विरुद्ध प्रायः इसका दुरुपयोग कैसे किया जाता है? समझाइए।

वैवाहिक बलात्कार को अपराध घोषित करने से विवाह संस्था कैसे प्रभावित होती है? समझाइए।

सुनिश्चित कीजिए कि आपका उत्तर समाज में महिलाओं की स्थिति को भी दर्शाता हो।

 निष्कर्ष:

वैवाहिक बलात्कार से निपटने के लिए उचित नीतियों एवं कानूनों की आवश्यकता पर बल देते हुए निष्कर्ष निकालिए।   

 


सामान्य अध्ययन– II


 

विषय: सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।

3. ‘बच्चों के जीवन में कल्याण के लिए इंटरनेट एक महत्वपूर्ण साधन है, लेकिन इसके अन्तर्निहित खतरों को पहचानने एवं समझने की आवश्यकता है।’ कथन के आलोक में, ऑनलाइन बाल यौन शोषण को रोकने के लिए भारत द्वारा उठाए गए कदमों की प्रभावशीलता की जांच कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ:  The New Indian Express

 निर्देशक शब्द:

 जांच कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रश्न के संदर्भ में इंटरनेट वॉच फाउंडेशन की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।

 विषय वस्तु:

इंटरनेट पर बच्चों को कैसे लुभाया जाता है? समझाइए एवं हाल के दिनों में इसके बढ़ने के कारणों का उल्लेख कीजिए।

इसे रोकने के लिए सरकार के कदमों का उल्लेख कीजिए। क्या वे सफल रहे हैं तथा आगे क्या करने की आवश्यकता है? विश्लेषण कीजिए।

ऑनलाइन बाल शोषण को समाप्त करने के लिए पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के दायरे का विस्तार करने की आवश्यकता का उल्लेख कीजिए।

 निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– III


 

विषय: भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना, संसाधनों को जुटाने, प्रगति, विकास तथा रोज़गार से संबंधित विषय।

4. मौजूदा मुक्त व्यापार समझौतों के साथ भारत का अनुभव अब तक उदासीन रहा है। इसके अंतर्निहित कारणों की व्याख्या कीजिए एवं चर्चा कीजिए कि इस अनुभव को सकारात्मक परिणाम में बदलने के लिए आगे की क्या राह होनी चाहिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: The Hindu

निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

मुक्त व्यापार समझौता (FTA) क्या है? संक्षेप में परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की सफलता को उसके व्यापार बढ़ाने के उद्देश्य के विरुद्ध क्यों आंका जाना चाहिए? स्पष्ट कीजिए।

इस प्रकार के प्रभावों के लिए उत्तरदायी कारकों पर चर्चा कीजिए तथा सुझाव दीजिए कि मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) की बेहतर प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।

5. वन क्षेत्र एवं वन आवरण में क्या अंतर है? देश में वन क्षेत्र में सुधार करना क्यों महत्वपूर्ण है? हाल की वन सर्वेक्षण रिपोर्ट 2021 के आलोक में चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल

सन्दर्भ: Down to Earth

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रश्न का संदर्भ प्रस्तुत कीजिए एवं इस तथ्य पर प्रकाश डालिए कि भारत के बाघ अभयारण्यों में वनों का आवरण कम हुआ है, जैसा कि हाल ही में प्रकाशित वन सर्वेक्षण रिपोर्ट द्वारा दर्शाया गया है।

विषय वस्तु:

वन क्षेत्र एवं वन आवरण के मध्य अंतर स्पष्ट कीजिए।

वन आवरण के महत्व की व्याख्या कीजिए। इसे सुधारना क्यों महत्वपूर्ण है? समझाइए।

इस दिशा में हमारे देश द्वारा किए गए प्रयासों के बारे में विस्तार से लिखिए।

 निष्कर्ष:

वनावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– IV


 

विषय: केस स्टडी।

 6. आप एक ऑटोमोबाइल विनिर्माण उद्योग के क्षेत्रीय प्रमुख हैं। आपका उद्योग अनेक अपस्ट्रीम उद्योगों से कच्चा माल एवं स्पेयर पार्ट्स खरीदता है। इलेक्ट्रॉनिक वस्तु उद्योग के विपणन विभाग का एक प्रबंधक, जहां वह एक कर्मचारी के रूप में काम करता है, आपसे व्यक्तिगत रूप से संपर्क करता है। उनका उद्योग कार बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण आपूर्तिकर्ता है। उसके पास आपके लिए एक सौदा है। यदि उसका भाई आपकी कंपनी में उत्पादन अभियंता के रूप में कार्यरत होता है, तो वह अपने संगठन के संज्ञान में आए बिना आपकी कंपनी को कुछ निःशुल्क वस्तुओं की आपूर्ति कर देगा। इससे आपकी कंपनी के लिए एक बड़ी धनराशि की बचत होगी।

 इस मामले में आपका क्या निर्णय होगा? इसके अलावा, अपने निर्णय के औचित्य को उचित ठहराएं।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

एक ऑटोमोबाइल उद्योग के क्षेत्रीय प्रमुख के रूप में अपनी मुख्य प्राथमिकताओं को पहचानते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:  

केस स्टडी में शामिल सभी हितधारकों एवं केस स्टडी में उद्धृत महत्वपूर्ण मूल्यों की पहचान कीजिए।

इन हितधारकों से संबंधित नैतिक चिंताओं पर प्रकाश डालिए।

आपके समक्ष उपलब्ध सभी विकल्पों की पहचान कीजिए। इनमें से प्रत्येक विकल्प के लाभ एवं हानियों का उल्लेख कीजिए।

प्रासंगिक नैतिक दर्शनों का उल्लेख करते हुए समझाइए कि आप कौन-सी कार्रवाई अपनाएंगे? इसका औचित्य सिद्ध कीजिए।

निष्कर्ष:

खरीद में पारदर्शिता एवं जवाबदेही के महत्व को रेखांकित करते हुए निष्कर्ष निकालिए।


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos

[ad_2]

Leave a Comment