[इनसाइट्स सिक्योर MISSION – 2022] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 22 दिसंबर 2021 – INSIGHTSIAS

[ad_1]

 

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययन– I


 

विषय: महिलाओं की भूमिका और महिला संगठन, जनसंख्या एवं संबद्ध मुद्दे, गरीबी और विकासात्मक विषय, शहरीकरण, उनकी समस्याएँ और उनके रक्षोपाय।

1. डायन-शिकार की प्रथा हमारे वर्तमान समाज पर कलंक है। इस मध्ययुगीन प्रथा को समाप्त करने के लिए केवल अंधविश्वासी प्रथाओं का अपराधीकरण पर्याप्त नहीं है। विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

 सन्दर्भ: Down to Earth

निर्देशक शब्द:

 विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारत में डायन शिकार की इस भयानक प्रथा के बारे में संक्षेप में लिखते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:  

इस प्रथा के विभिन्न कारणों के बारे में लिखिए।

आधुनिक समाज पर इसके प्रभावों का उल्लेख कीजिए।

इसे रोकने के उद्देश्य से अपनाए गए कुछ कानूनों के बारे में लिखिए।

चर्चा कीजिए कि एक मजबूत प्रवर्तन तंत्र के साथ डायन शिकार की प्रथा पर प्रतिबंध लगाने वाले एक प्रभावी केंद्रीय कानून को लागू किया जाना समय की मांग है।

निष्कर्ष:

निष्कर्ष निकालिए कि समाज से डायन-शिकार जैसी बुराइयों के समाप्त होने पर ही लोगों द्वारा नागरिक स्वतंत्रता का पूर्ण आनंद एक वास्तविकता बन सकती है।

 


सामान्य अध्ययन– II


 

विषय: विकास प्रक्रिया तथा विकास उद्योग- गैर-सरकारी संगठनों, स्वयं सहायता समूहों, विभिन्न समूहों और संघों, दानकर्ताओं, लोकोपकारी संस्थाओं, संस्थागत एवं अन्य पक्षों की भूमिका।

2. कोविड-19 महामारी ने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) की रीढ़- स्वयं सहायता समूहों की कार्यप्रणाली को बाधित कर दिया है तथा इसे संबोधित करने से स्वयं सहायता समूहों की आय-सृजन गतिविधियों में सहायता मिलेगी। चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: Live Mint

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

स्वयं सहायता समूहों पर विशेष बल देने वाले दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के लक्ष्यों एवं उद्देश्यों का उल्लेख करते हुए उत्तर की शुरूआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

स्वयं सहायता समूहों के लाभों का उल्लेख कीजिए।

महामारी ने स्वयं सहायता समूहों की कार्यप्रणाली को कैसे प्रभावित किया है? समझाइए।

इसे नियंत्रित किए जाने के लिए उपायों का सुझाव दीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की मुख्य विशेषताएँ।

3. चुनावी बॉन्ड को पारदर्शिता एवं जवाबदेही के एक नवीन युग के अग्रदूत के रूप में प्रस्तुत किया गया था लेकिन वास्तव में चुनावी बॉन्ड ने केवल अस्पष्टता को ही प्रस्तुत किया है। समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: New Indian Express

निर्देशक शब्द:

 समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

चुनावी बॉन्ड को प्रारम्भ किए जाने के लक्ष्य एवं उद्देश्यों को प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

चुनावी बॉन्ड योजना की कार्यप्रणाली एवं विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

समझाइए कि कैसे राजनीतिक दल के वित्त पोषण के इस नए साधन का उद्देश्य गुमनाम वित्तपोषण के मुद्दे को संबोधित करके अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। इसने सिस्टम से काले धन को समाप्त करने की मांग की थी।

चुनावी बॉन्ड ने पारदर्शिता बढ़ाने के स्थान पर अस्पष्टता में वृद्धि कैसे की है? स्पष्ट कीजिए।

निष्कर्ष:

चुनावी बॉन्ड के संबंध में पारदर्शिता में सुधार के लिए आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– III


 

विषय: भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना, संसाधनों को जुटाने, प्रगति, विकास तथा रोज़गार से संबंधित विषय।

4. भारत के ‘बैड बैंक’ के रूप में राष्ट्रीय परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी लिमिटेड (NARCL) की क्षमताओं का परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: Live Mint

 निर्देशक शब्द:

 परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

राष्ट्रीय परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी लिमिटेड (NARCL) एवं इसके उद्देश्यों को परिभाषित करते हुए उत्तर की शुरूआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

राष्ट्रीय परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी लिमिटेड (NARCL) की संरचना का वर्णन कीजिए एवं इसके अधिदेश का भी उल्लेख कीजिए।

बैड बैंक के रूप में राष्ट्रीय परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी लिमिटेड (NARCL) की क्षमताओं का उल्लेख कीजिए।

इसकी सीमाओं के बारे में लिखिए।

राष्ट्रीय परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी लिमिटेड (NARCL) के प्रभावी प्रदर्शन के लिए परिसंपत्तियों को संभालने के लिए सही प्रोत्साहन संरचना और एक अभिनव दृष्टिकोण के साथ सही टीम की आवश्यकता का सुझाव दीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।

5. आर्द्रभूमि अनेक प्राकृतिक चक्रों को बनाए रखने एवं जैव विविधता की एक विस्तृत श्रृंखला का समर्थन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। स्पष्ट कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल

सन्दर्भ: Insights on India

 निर्देशक शब्द:

 स्पष्ट कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

आर्द्रभूमि एवं उसके प्रकारों को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।

विषय वस्तु:

आर्द्रभूमि द्वारा किए जाने वाले विभिन्न कार्यों के बारे में लिखिए।

निष्कर्ष:

उनके महत्व को संक्षेप में बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।

6. वन्यजीव अभ्यारण्य एवं राष्ट्रीय उद्यान विकास परियोजनाओं तथा अतिक्रमण के कारण आवास की क्षति एवं विखंडन के गंभीर खतरे का सामना करते हैं। विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल

 सन्दर्भ: Environment by Shankar

 निर्देशक शब्द:

 विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

यह उल्लेख करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए कि केंद्र सरकार ने वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत इन प्रजातियों एवं उनके आवासों को खतरे में डालने वाली वनस्पतियों एवं जीवों के संरक्षण के लिए एक देशव्यापी संरक्षित क्षेत्र नेटवर्क स्थापित किया है।

 विषय वस्तु:  

वन्यजीव अभ्यारण्यों एवं राष्ट्रीय उद्यानों को आवास क्षति से होने वाले खतरों के बारे में लिखिए। उदाहरण सहित सिद्ध कीजिए।

प्रमुख प्रजातियों के पतन के कारणों का उल्लेख कीजिए।

इसके समाधान के लिए अपनाए जाने वाले उपायों का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– IV


 

विषय: मानवीय मूल्य- महान नेताओं, सुधारकों और प्रशासकों के जीवन तथा उनके उपदेशों से प्राप्त शिक्षा।

7. निम्नलिखित उद्धरण से आपका क्या तात्पर्य है? (150 शब्द)

 “यदि हम केवल प्रसन्न रहना चाहते हैं, तो यह आसान होगा; लेकिन यदि हम अन्य लोगों की तुलना में अधिक प्रसन्न रहना चाहते हैं, तो यह मुश्किल होगा क्योंकि हम सोचते हैं कि वे हमसे अधिक प्रसन्न हैं।” मोंटेस्क्यू

प्रश्न का स्तर: मध्यम

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

उद्धरण का शाब्दिक अर्थ समझाते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

विषय वस्तु:  

प्रसन्न रहने की विभिन्न व्याख्याओं की आवश्यकता के बारे में लिखिए।

उदाहरणों की सहायता से उल्लेख कीजिए कि दूसरों की तुलना में अधिक प्रसन्न कैसे रहा जा सकता है।

निष्कर्ष:

वर्तमान समय में उद्धरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos

[ad_2]

Leave a Comment