[इनसाइट्स सिक्योर MISSION – 2022] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 9 दिसंबर 2021 – INSIGHTSIAS

[ad_1]

 

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययन– I


 

विषय: भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से आधुनिक काल तक के कला के रूप, साहित्य और वास्तुकला के मुख्य पहलू शामिल होंगे।

1. संगम साहित्य महज़ एक साहित्यिक कृति नहीं है बल्कि प्राचीन भारतीय इतिहास का एक मूल्यवान स्रोत भी है। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

 सन्दर्भ: New Indian Express

निर्देशक शब्द:

 टिप्पणी कीजिए ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

दक्षिणी भारत में तीन तमिल संगमों का उल्लेख करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:  

संगम ग्रंथों के विभिन्न आयामों का विस्तार से वर्णन कीजिए।

ऐतिहासिक ग्रंथ के रूप में संगम साहित्य पर प्रकाश डालिए।

संगम साहित्य के परिष्कृत एवं उन्नत स्वरूप को प्रदर्शित कीजिए।

अपने उत्तर को प्रमाणित करने के लिए विभिन्न संगम ग्रंथों का उदाहरण के रूप में प्रयोग कीजिए।

ऐतिहासिक ग्रंथों के रूप में संगम साहित्य की कुछ आलोचनाओं पर प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:

इतिहास के स्रोत के रूप में संगम ग्रंथों पर अपनी राय प्रस्तुत करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: भौगोलिक विशेषताएँ और उनके स्थान- अति महत्त्वपूर्ण भौगोलिक विशेषताओं (जल-स्रोत और हिमावरण सहित) और वनस्पति एवं प्राणिजगत में परिवर्तन और इस प्रकार के परिवर्तनों के प्रभाव।

2. सूखा प्रवण एवं वर्षा सिंचित क्षेत्रों में जल की उपलब्धता को बढ़ाकर जल के वितरण में अधिक समानता सुनिश्चित करने के लिए नदियों को आपस में जोड़ने की क्षमता का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: Indian Express

 निर्देशक शब्द:

 समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रश्न का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

समझाइए कि राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना (NRLP), जिसे औपचारिक रूप से राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य योजना के रूप में भी जाना जाता है, बाढ़ वाले क्षेत्रों से जल के ‘अधिशेष’ बेसिन से अंतर- बेसिन जल अंतरण परियोजनाओं के माध्यम से सूखाग्रस्त अथवा जल की कमी वाले बेसिन में जल के हस्तांतरण की परिकल्पना करता है।

देश में नदियों को जोड़ने के इतिहास को संक्षेप में प्रस्तुत कीजिए।

परियोजना के दायरे को प्रस्तुत कीजिए एवं इसके द्वारा प्रस्तुत चिंताओं के साथ-साथ इसके लाभों का भी आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए।

निष्कर्ष:

एक निष्पक्ष एवं संतुलित राय प्रस्तुत करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– II


 

विषय: केन्द्र एवं राज्यों द्वारा जनसंख्या के अति संवेदनशील वर्गों के लिये कल्याणकारी योजनाएँ और इन योजनाओं का कार्य-निष्पादन।

3. विशेष रूप से सब्सिडी के संबंध में, जब तक संरचनात्मक बाधाओं को दूर नहीं किया जाता है, उज्ज्वला 2.0 (प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना) निम्न-आय वर्ग के लोगों को उचित लाभ प्रदान नहीं कर सकती है। मूल्यांकन कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ:  The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 मूल्यांकन कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है की वह कथन अथवा विषय के महत्व को रेखांकित करते हुए उसकी समग्र उपयोगिता बताये।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

उज्ज्वला 2.0 (प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना) के लक्ष्यों एवं उद्देश्यों की व्याख्या करते हुए  उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

इसके पुराने संस्करण के साथ एक संक्षिप्त तुलना लिखिए। इसकी सफलताओं एवं  सीमाओं पर प्रकाश डालिए। उज्जवला 2.0 अपने पिछले संस्करण की तुलना में एक सुधार कैसे है? समझाइए।

इसकी विभिन्न बाधाओं का उल्लेख कीजिए।

एलपीजी के उपयोग को बढ़ाने एवं बढ़ावा देने के लिए किए जाने वाले उपायों को लिखिए।

एलपीजी के अलावा स्वच्छ ऊर्जा के अन्य रूपों को एकीकृत करने के पहलुओं का भी उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: भारत के हितों पर विकसित तथा विकासशील देशों की नीतियों तथा राजनीति का प्रभाव; प्रवासी भारतीय।

4. क्या चीन एवं संयुक्त राज्य अमेरिका के मध्य वैश्विक संघर्ष ‘नव शीत युद्ध’ की ओर इशारा करता है? हाल के घटनाक्रमों के आलोक में विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

प्रश्न का स्तर: कठिन

सन्दर्भ: The Hindu , Indian Express

निर्देशक शब्द:

 विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रश्न का संक्षिप्त संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरूआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

नव शीत युद्ध की बारीकियों एवं इसमें चीन तथा यू.एस. की भूमिका की व्याख्या कीजिए।

अमेरिका- यू.एस.एस.आर. शीत युद्ध के साथ इसकी सापेक्ष तुलना पर प्रकाश डालिए एवं समझाइए कि यह मौलिक रूप से भिन्न कैसे है।

भारत द्वारा इस दिशा में क्या कदम उठाया जाना चाहिए? चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

नियम आधारित बहुपक्षीय व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– III


 

विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।

5. आर्द्रभूमि अनेक प्राकृतिक चक्रों को बनाए रखने एवं जैव विविधता की एक विस्तृत श्रृंखला का समर्थन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। स्पष्ट कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल

सन्दर्भ: Insights on India

 निर्देशक शब्द:

 स्पष्ट कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

आर्द्रभूमि एवं उसके प्रकारों को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।

विषय वस्तु:

आर्द्रभूमि द्वारा किए जाने वाले विभिन्न कार्यों का विस्तार से वर्णन कीजिए।

निष्कर्ष:

उनके महत्व को संक्षेप में बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।

6. मैंग्रोव दलदल तटीय क्षेत्रों को कटाव, तूफान एवं सुनामी से बचाते हैं। भारत में मैंग्रोव पारिस्थितिक रूप से नाजुक एवं जलवायु की दृष्टि से कमजोर होते जा रहे हैं। विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

 सन्दर्भ:   Insights on India

 निर्देशक शब्द:

 विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

मैंग्रोव एवं उनके पारिस्थितिकी तंत्र के सन्दर्भ में संक्षेप में वर्णन करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:  

आप महत्वपूर्ण मैंग्रोव क्षेत्रों को दर्शाने वाले मानचित्र का सरल एवं उदाहरणात्मक चित्रण भी प्रस्तुत कर सकते हैं।

कटाव एवं बाढ़ के विरुद्ध रक्षा की प्रथम पंक्ति के रूप में मैंग्रोव की भूमिका के बारे में लिखिए।

मैंग्रोव के अन्य पारिस्थितिक लाभों के साथ-साथ इसकी अद्वितीय वनस्पतियों एवं जीवों का भी उल्लेख कीजिए।

मैंग्रोव द्वारा सामना किए जा रहे विभिन्न खतरों पर प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:

भारत के मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा के लिए आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– IV


 

विषय: नीतिशास्त्र तथा मानवीय सह-संबंधः मानवीय क्रियाकलापों में नीतिशास्त्र का सार तत्त्व, इसके निर्धारक और परिणाम; नीतिशास्त्र के आयाम।

7. क्या गर्भपात नैतिक रूप से उचित है? गर्भपात की नैतिकता पर विचार-विमर्श कीजिए। (150 शब्द)

प्रश्न का स्तर: मध्यम

 निर्देशक शब्द:

 विचार-विमर्श कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के सम्बन्ध में अपने ज्ञान और समझ के अनुसार एक सारगर्भित रूप में उत्तर प्रस्तुत कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रश्न का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए एवं गर्भपात के कार्य से सम्बंधित नैतिक दुविधाओं का उल्लेख करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।

विषय वस्तु:  

गर्भपात अनैतिक कैसे है? स्पष्ट कीजिए।

गर्भपात की नैतिकता के पक्ष में तर्क प्रस्तुत कीजिए।

निष्कर्ष:

गर्भपात के कार्य की नैतिकता पर एक संतुलित निर्णय प्रस्तुत करते हुए निष्कर्ष निकालिए।


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos

[ad_2]

Leave a Comment