[इनसाइट्स सिक्योर MISSION – 2022] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 1 दिसंबर 2021 – INSIGHTSIAS

[ad_1]

 

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययन– I


 

विषय: भूकंप, सुनामी, ज्वालामुखीय हलचल, चक्रवात आदि जैसी महत्त्वपूर्ण भू-भौतिकीय घटनाएँ।

1. शहरी बाढ़ की बढ़ती प्रवृत्ति एक सार्वभौमिक घटना है एवं विश्व भर में शहरी योजनाकारों के लिए एक बड़ी चुनौती है। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल

सन्दर्भ: Insights on India

निर्देशक शब्द:

 टिप्पणी कीजिए ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

शहरी बाढ़ क्या है एवं इस मुद्दे की व्यापक प्रकृति क्या है? व्याख्या करते हुए उत्तर की शुरूआत कीजिए।

 विषय वस्तु:  

शहरी बाढ़ के कारणों का उल्लेख कीजिए।

शहरी बाढ़ से बचने के लिए उचित जल निकासी मार्ग एवं भूजल में वर्षाजल के प्रवेश के प्रावधान को सुनिश्चित करने के लिए शहर के निर्माण कोड और शहरों के उप-नियमों में एक शहरवार रणनीतिक दृष्टिकोण एवं उपाय की आवश्यकता का उल्लेख कीजिए।

कुछ ऐसे क्षेत्रों के उदाहरण प्रस्तुत कीजिए, जिन्होंने बाढ़ प्रबंधन की तकनीकों में महारत हासिल की है और अन्य शहरों को भी इसका पालन करने की आवश्यकता पर बल दिया है।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: भूकंप, सुनामी, ज्वालामुखीय हलचल, चक्रवात आदि जैसी महत्त्वपूर्ण भू-भौतिकीय घटनाएँ।

2. हमारे देश में वनों की आग एक नियमित घटना है जो अक्सर ग्रीष्म काल के दौरान देखी जाती है। लेकिन वनों की आग की घटना सामान्य से अधिक बार होती है एवं शीतकाल के दौरान भी लग जाती है। जांच कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: Insights on India

 निर्देशक शब्द:

 जांच कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारत में वनों की आग से संबंधित कुछ तथ्य प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

प्रमुख वनों में आग की आशंका वाले क्षेत्रों को दर्शाने वाला एक छोटा आरेख प्रस्तुत कीजिए।

वनों में आग लगने के कारणों पर चर्चा कीजिए।

इससे उत्पन्न चिंताओं की व्याख्या कीजिए।

उन्हें नियंत्रित करना मुश्किल क्यों है? समझाइए।

इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– II


 

विषय: स्थानीय स्तर तक शक्तियों एवं वित्त का हस्तांतरण और उसमें शामिल चुनौतियां।

3. स्थानीय निकायों की बड़ी भूमिका एवं धन का हस्तांतरण स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा दे सकता है लेकिन इसके प्रभावी होने के लिए प्रशासनिक चुनौतियों का समाधान करने की आवश्यकता है। विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारत की स्वास्थ्य देखभाल में स्थानीय निकाय किस प्रकार महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं? उल्लेख करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

स्थानीय निकायों की प्रशासनिक एवं वित्तीय क्षमताओं में एक बड़ी भूमिका भारत में स्वास्थ्य सेवा में कैसे सहायता कर सकती है? समझाइए।

इसमें आने वाली विभिन्न प्रशासनिक बाधाओं पर चर्चा कीजिए।

इसे संबोधित करने के लिए उपरोक्त के संबंध में उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों की व्याख्या कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– III


 

विषय: बुनियादी ढाँचाः ऊर्जा, बंदरगाह, सड़क, विमानपत्तन, रेलवे आदि।

4. जलवायु परिवर्तन के प्रति बढ़ती जागरूकता के साथ परमाणु ऊर्जा पर नए सिरे से ध्यान दिया गया है। जलवायु परिवर्तन शमन उपायों में परमाणु ऊर्जा की भूमिका का मूल्यांकन कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: Indian Express

निर्देशक शब्द:

 मूल्यांकन कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है की वह कथन अथवा विषय के महत्व को रेखांकित करते हुए उसकी समग्र उपयोगिता बताये।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

परमाणु ऊर्जा के प्रति वैश्विक दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए एवं ऊर्जा सुरक्षा में इसके योगदान के सन्दर्भ में आंकड़े प्रस्तुत कीजिए।

 विषय वस्तु:

परमाणु ऊर्जा की क्षमता के बारे में चर्चा कीजिए।

परमाणु ऊर्जा से जुड़े जोखिमों का उल्लेख कीजिए।

हमें परमाणु ऊर्जा पर पूर्णतः निर्भर क्यों नहीं होना चाहिए? समझाइए।

निष्कर्ष:

स्वच्छ ऊर्जा के अन्य स्रोतों की खोज करते हुए परमाणु ऊर्जा के दोहन की दिशा में आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

  

विषय: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी- विकास एवं अनुप्रयोग तथा दैनिक जीवन पर इसका प्रभाव।

5. इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को बड़े पैमाने पर अपनाए जाने से भारत में वायु प्रदूषण, ऊर्जा सुरक्षा एवं जलवायु परिवर्तन के मुद्दों का समाधान हो सकता है। चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल

सन्दर्भ:  Indian Express

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

जीवाश्म ईंधन आधारित वाहनों की तुलना में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) प्रौद्योगिकी का वर्णन करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।

विषय वस्तु:

कच्चे तेल पर निर्भरता को कम करने एवं आयात बिल को कम करने और घरेलू ऊर्जा स्वतंत्रता में सुधार के संदर्भ में इलेक्ट्रिक वाहनों का आर्थिक रूप से भारत पर पड़ने वाले प्रभावों का उल्लेख कीजिए।

इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर अग्रसर होने के पर्यावरणीय लाभों के बारे में लिखिए।

इस संबंध में अब तक किए गए विभिन्न उपायों का उल्लेख कीजिए।

इस संबंध में आवश्यक कदमों का सुझाव दीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा चुनौतियाँ एवं उनका प्रबंधन- संगठित अपराध और आतंकवाद के बीच संबंध।

6. भारत नशीली दवाओं के व्यापार के दो सबसे बड़े क्षेत्रों, स्वर्णिम चाप (Golden Crescent) एवं स्वर्णिम त्रिभुज (Golden Triangle) के मध्य घिरा हुआ है, जो न केवल भारत की सीमाओं का उल्लंघन करता है बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण खतरा भी है। विस्तार से समझाइए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

 सन्दर्भ: The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 समझाइए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

स्वर्णिम चाप (Golden Crescent) एवं स्वर्णिम त्रिभुज (Golden Triangle) की अवस्थिति का उल्लेख करते हुए उत्तर की शुरूआत कीजिए एवं इसे दर्शाने के लिए एक छोटा मानचित्र भी प्रस्तुत कीजिए।

विषय वस्तु:  

इन क्षेत्रों में उत्पादित हेरोइन, हशीश एवं सिंथेटिक दवाओं जैसे नशीले पदार्थों एवं नशीली दवाओं की तस्करी के लिए भारत की भेद्यता पर प्रकाश डालिए।

समझाइए कि अफगानिस्तान में अफीम के उत्पादन में वृद्धि, भारत में अधिक घरेलू मांग, और राज्य सरकार के अधिकारियों और सीमा सुरक्षा बलों की मिलीभगत ने मिलकर हेरोइन की तस्करी में इस वृद्धि में योगदान दिया, खासकर पंजाब क्षेत्र में।

नशीली दवाओं एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के रुझानों की व्याख्या कीजिए।

यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा कैसे है? स्पष्ट कीजिए।

इस दिशा में सरकार के प्रयासों पर चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– IV


 

विषय: मानवीय मूल्य- महान नेताओं, सुधारकों और प्रशासकों के जीवन तथा उनके उपदेशों से प्राप्त शिक्षा।

7. निम्नलिखित उद्धरण से आपका क्या तात्पर्य है? (150 शब्द)

 “गरीबी का अस्तित्व एक अन्यायपूर्ण एवं कुसंगठित समाज का प्रमाण है एवं हमारे सार्वजनिक दान लुटेरों के विवेक में प्रथम धीमी जागृति हैं।” श्री अरबिंदो

प्रश्न का स्तर: मध्यम

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

उद्धरण के शाब्दिक अर्थ की व्याख्या करके एवं समाज में गरीबी एवं असमानताओं की इसकी मुख्य कड़ी पर प्रकाश डालते हुए उत्तर की शुरूआत कीजिए।

विषय वस्तु:  

उपरोक्त उद्धरण के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा कीजिए, जो दर्शाते हैं कि गरीबी समाज में अन्याय का परिणाम है।

तथ्यों एवं उदाहरणों के साथ उपर्युक्त की पुष्टि कीजिए।

निष्कर्ष:

वर्तमान समय में उद्धरण के महत्व एवं सामाजिक न्याय के निर्माण के उपायों पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos

[ad_2]

Leave a Comment