[इनसाइट्स सिक्योर MISSION – 2022] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 25 नवम्बर 2021 – INSIGHTSIAS

[ad_1]

 

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययन– I


 

विषय: भूकंप, सुनामी, ज्वालामुखीय हलचल, चक्रवात आदि जैसी महत्त्वपूर्ण भू-भौतिकीय घटनाएँ।

1. आकस्मिक सूखे (flash drought) क्या है? यह सामान्य सूखे से कैसे भिन्न है? इसके प्रभाव को कम करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

आकस्मिक सूखे (flash drought) को परिभाषित करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:  

आकस्मिक सूखे के विभिन्न कारणों के बारे में लिखिए।

आकस्मिक सूखे एवं सामान्य सूखे के मध्य अंतर स्पष्ट कीजिए।

आकस्मिक सूखे के प्रभाव एवं इसके प्रभावों को कम करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: भूकंप, सुनामी, ज्वालामुखीय हलचल, चक्रवात आदि जैसी महत्त्वपूर्ण भू-भौतिकीय घटनाएँ।

2. हालांकि भूस्खलन प्राकृतिक कारकों के कारण होता है लेकिन मानवजनित कारकों में वृद्धि के कारण भूस्खलन खतरनाक हो जाता है। विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल

सन्दर्भ: कक्षा-XI एनसीईआरटी: भारत भौतिक पर्यावरण।

 निर्देशक शब्द:

 विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भूस्खलन को परिभाषित करते हुए हाल के दिनों में हुए कुछ बड़े भूस्खलनों के उदाहरण प्रस्तुत कीजिए।

 विषय वस्तु:

कुछ उदाहरणों के साथ भारत में भूस्खलन के प्राकृतिक कारकों का उल्लेख कीजिए। भूस्खलन के लिए सर्वाधिक प्रवण क्षेत्रों का उल्लेख कीजिए। इसे दर्शाने वाला एक छोटा मानचित्र की प्रस्तुत कीजिए।

मानव गतिविधि प्रेरित भूस्खलन के उदाहरणों पर प्रकाश डालिए। भूस्खलन के लिए उत्तरदायी मानवजनित कारकों का उल्लेख कीजिए। भूस्खलन से हताहतों की संख्या पर एनसीआरबी की हालिया रिपोर्ट के आँकड़े प्रस्तुत कीजिए।

भूस्खलन पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए उपाय बताइए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: सामाजिक सशक्तिकरण।

3. भारत में बाल विवाह के संकट के कारणों का परीक्षण कीजिए। कानून, शिक्षा एवं सरकारी कार्रवाई के संयोजन से बाल विवाह को कैसे रोका जा सकता है? (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल

सन्दर्भ:  Indian Express

 निर्देशक शब्द:

 परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारत में बाल विवाह की घटनाओं से संबंधित आँकड़े प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरूआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

भारत में बाल विवाह के विभिन्न कारणों के बारे में लिखिए।

कानून, शिक्षा एवं सरकारी कार्रवाई का संयोजन इस संकट को रोकने में कैसे सहायक है? स्पष्ट कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: जनसंख्या एवं संबंधित मुद्दे।

4.  कुल प्रजनन दर (TFR) के कम होने के क्या कारण हैं? प्रजनन दर में कमी आने से उत्पन्न भारत की चुनौतियों का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: Indian Express

निर्देशक शब्द:

 आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रश्न के सन्दर्भ में राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 से डेटा प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

कुल प्रजनन दर (TFR) में कमी में योगदान देने वाले कारकों के बारे में लिखिए।

कुल प्रजनन दर (TFR) में कमी के कारण उत्पन्न संभावित चुनौतियों पर प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:

इन चुनौतियों का समाधान सुझाते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– II


 

विषय: सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।

5. बाल यौन शोषण को समाप्त करने के लिए, पॉक्सो (POCSO) अधिनियम का दायरा बढ़ाया जाना चाहिए न कि संकुचित किया जाना चाहिए। पॉक्सो (POCSO) पर हाल के न्यायिक निर्णयों के आलोक में आलोचनात्मक टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर:  मध्यम

सन्दर्भ: The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 आलोचनात्मक टिप्पणी कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के लक्ष्यों एवं उद्देश्यों तथा इसकी विशेषताओं के बारे में संक्षेप में लिखते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

हाल के निर्णयों के आलोक में अधिनियम से सम्बंधित विभिन्न मुद्दों का उल्लेख कीजिए।

अधिनियम से सम्बंधित अन्य मुद्दों का उल्लेख कीजिए।

बाल शोषण को समाप्त करने के लिए अधिनियम के दायरे का विस्तार करने की आवश्यकता पर प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– III


 

विषय: समावेशी विकास तथा इससे उत्पन्न विषय।

6. महामारी के आर्थिक विनाश का विभिन्न सामाजिक-आर्थिक समूहों पर असमान प्रभाव पड़ा है तथा इसे ठीक करने के लिए तत्काल उपायों की आवश्यकता है। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

 सन्दर्भ: The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 टिप्पणी कीजिए ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

अर्थव्यवस्था की K- आकार की पुनर्प्राप्ति का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।

 विषय वस्तु:  

महामारी के असमान प्रभाव के बारे में लिखिए एवं तथ्यों के साथ इसकी पुष्टि कीजिए।

भारत पर इसके असमान प्रभावों को स्पष्ट कीजिए।

इसे सुधारने एवं समावेशी विकास प्राप्त करने के लिए किए जाने योग्य तत्काल व्यावहारिक उपायों के बारे में लिखिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– IV


 

विषय: कार्य संस्कृति, सेवा वितरण की गुणवत्ता।

7. आपकी राय में, किसी संगठन में दक्षता एवं नैतिक संस्कृति में सुधार के लिए कौन बेहतर अनुकूल है- एक ऐसा नेता जिससे डर लगता है अथवा एक ऐसा नेता जिसे प्यार किया जाता है? विचार विमर्श कीजिए। (150 शब्द)

प्रश्न का स्तर: मध्यम

 सन्दर्भ: नैतिकता, सत्यनिष्ठा एवं अभिरुचि: लेक्सिकन प्रकाशन।

 निर्देशक शब्द:

 विचार-विमर्श कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के सम्बन्ध में अपने ज्ञान और समझ के अनुसार एक सारगर्भित रूप में उत्तर प्रस्तुत कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

दक्षता एवं नैतिक संस्कृति में सुधार लाने में नेतृत्व की भूमिका का उल्लेख करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

विषय वस्तु:  

एक ऐसा नेता जिससे डर लगता है, के लाभ एवं हानियों के बारे में लिखिए। सम्बंधित उदाहरण उद्धृत कीजिए।

एक ऐसा नेता जिसे प्यार किया जाता है, के लाभ एवं हानियों के बारे में लिखिए। सम्बंधित उदाहरण उद्धृत कीजिए।

निष्कर्ष:

आपके अनुसार नेतृत्व के सर्वोत्तम प्रकार पर अपनी राय बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos

[ad_2]

Leave a Comment