[इनसाइट्स सिक्योर MISSION – 2022] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 24 नवम्बर 2021 – INSIGHTSIAS

[ad_1]

 

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययन– I


 

विषय: विश्व भर के मुख्य प्राकृतिक संसाधनों का वितरण (दक्षिण एशिया और भारतीय उपमहाद्वीप को शामिल करते हुए)।

1. भारत में मृदा निर्माण के लिए उत्तरदायी कारकों की व्याख्या कीजिए। इसके अलावा, भारतीय मृदा की विविधता पर एक लेख लिखिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल

सन्दर्भ: Insights on India

निर्देशक शब्द:

 व्याख्या कीजिए- प्रश्न में पूछी गई जानकारी को सरल भाषा में व्यक्त कीजिए।

 लेख लिखिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ के आधार पर उसके सभी पहलुओं को शामिल करते हुए उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारत में मृदा की विविधता एवं प्रमुख क्षेत्रों में उनके प्रकारों के बारे में चर्चा करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:  

भारतीय मृदा की विविधता के कारणों एवं प्रत्येक मृदा प्रकार की महत्वपूर्ण विशेषताओं एवं उनमें बोई जाने वाली कुछ फसलों के बारे में संक्षेप में चर्चा कीजिए।

बेहतर प्रस्तुतिकरण के लिए भारत के प्रमुख मृदा क्षेत्रों का एक छोटा मानचित्र प्रस्तुत किया जा सकता है।

भारत में मृदा निर्माण (पेडोजेनेसिस) के लिए उत्तरदायी विभिन्न कारकों के बारे में विस्तार से चर्चा कीजिए। इसके विभिन्न कारकों पर चर्चा कीजिए। प्रासंगिक उदाहरणों के साथ अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए।

निष्कर्ष:

भारतीय मृदा की विविधता के महत्व पर बल देते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: विश्व भर के मुख्य प्राकृतिक संसाधनों का वितरण (दक्षिण एशिया और भारतीय उपमहाद्वीप को शामिल करते हुए)।

2. विभिन्न जलवायवीय परिस्थितियों के कारण भारत में प्राकृतिक वनस्पति की एक विस्तृत श्रृंखला उपस्थित है। भारत में विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों का वर्णन कीजिए। भारत में वनस्पति के लिए कौन-कौन से प्रमुख खतरे हैं? (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ:  Insights on India

 निर्देशक शब्द:

 वर्णन कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

विभिन्न जलवायवीय परिस्थितियों ने प्राकृतिक वनस्पति की विस्तृत श्रृंखला को कैसे जन्म दिया है? चर्चा करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

भारत में पाई जाने वाली विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों का उल्लेख कीजिए। भारत की प्रमुख वनस्पतियों पर प्रकाश डालते हुए भारत का एक साधारण प्रतिनिधि मानचित्र प्रस्तुत कीजिए।

वनस्पति के प्रकारों का विस्तार से वर्णन कीजिए। इसके लिए उत्तरदायी प्रमुख जलवायवीय कारकों, प्रत्येक वनस्पति की प्रमुख विशेषताओं और वहां पाए जाने वाले प्रमुख वनस्पति-जीवों पर प्रकाश डालिए।

भारतीय वनस्पति के लिए उत्पन्न प्रमुख खतरों पर प्रकाश डालिए।

उपर्युक्त की पुष्टि के लिए हाल ही में जारी भारतीय वन स्थिति रिपोर्ट 2019 के कुछ तथ्य प्रस्तुत कीजिए।

निष्कर्ष:

भारतीय वनस्पति की रक्षा कैसे की जाए, इस पर आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: 18वीं सदी के लगभग मध्य से लेकर वर्तमान समय तक का आधुनिक भारतीय इतिहास- महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, व्यक्तित्व, विषय।

3. औपनिवेशिक दमन के विरुद्ध जनजातीय विद्रोह को प्रायः इतिहास के पूर्व वृतांत में नजरअंदाज कर दिया जाता है एवं जनजातीय गौरव दिवस भारत के गुमनाम नायकों को पहचानने का एक अवसर है। स्पष्ट कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: Indian Express

 निर्देशक शब्द:

 स्पष्ट कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

अठारहवीं एवं उन्नीसवीं शताब्दी में शासक वर्ग के उत्पीड़न के विरुद्ध प्रारम्भ हुए अनेक कृषक विद्रोहों का उल्लेख करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

औपनिवेशिक भारत में जनजातीय लोगों द्वारा सामना किए गए विभिन्न मुद्दों का उल्लेख कीजिए, जिसके कारण वे विद्रोह करने के लिए मजबूर हुए।

कृषक एवं जनजातीय विद्रोहों के कुछ उदाहरण प्रस्तुत कीजिए।

ये ऐतिहासिक अभिलेखों में संदर्भों तक ही कैसे सीमित हैं और जनजातीय गौरव दिवस उन्हें उनकी उचित मान्यता कैसे प्रदान करेगा? उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

यह उल्लेख करते हुए निष्कर्ष निकालिए कि जनजातीय संघर्ष अंततः राष्ट्रीय आंदोलन का एक महत्वपूर्ण पहलू बन गया।

 


सामान्य अध्ययन– II


 

विषय: स्वास्थ्य, शिक्षा, मानव संसाधनों से संबंधित सामाजिक क्षेत्र/सेवाओं के विकास और प्रबंधन से संबंधित विषय।

4. ग्रामीण भारत की संरचनात्मक असमानताओं, संस्थागत एवं प्रशासनिक कमी एवं राजनीतिक विकृतियों को संबोधित करने वाली समग्र नीतियां भारत में ग्रामीण विकास को एक नया जीवन प्रदान करेंगी। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: Indian Express

निर्देशक शब्द:

 टिप्पणी कीजिए ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारत में ग्रामीण विकास एवं उसके उद्देश्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

ग्रामीण विकास सुनिश्चित करने के लिए अपनाए गए उपायों का संक्षेप में वर्णन कीजिए। उनकी सफलताओं एवं सीमाओं पर भी प्रकाश डालिए।

विभिन्न संरचनात्मक, संस्थागत एवं प्रशासनिक उपायों का उल्लेख कीजिए, जिनकी वर्तमान में आवश्यकता है, विशेष रूप से महामारी के बाद।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– III


 

विषय: भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना, संसाधनों को जुटाने, प्रगति, विकास तथा रोज़गार से संबंधित विषय।

5. चूंकि भारत स्टार्टअप्स में निवेश के लिए शीघ्र वृद्धि के उपयुक्त स्थान के रूप में तेजी से उभर रहा है, इसलिए एक ‘यूनिकॉर्न क्रांति’ देखी जा रही है। हालांकि, प्रचार के मध्य अपनी क्षमता का एहसास सुनिश्चित करने के लिए सही नियामक दिशा और नीति समर्थन की आवश्यकता है। जांच कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर:  मध्यम

सन्दर्भ:  The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 जांच कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

यूनिकॉर्न को परिभाषित कीजिए एवं 2021 में भारत में यूनिकॉर्न के तेजी से उदय का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

भारत में यूनिकॉर्न बूम के कारणों पर संक्षेप में प्रकाश डालिए।

इस सन्दर्भ में उचित नियामक तंत्र की आवश्यकता के बारे में लिखिए।

यूनिकॉर्न को चालू करने और उस स्थिति को बनाए रखने के लिए स्टार्ट-अप के लिए नीति समर्थन की सुविधाओं का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।

6. चार धाम सड़क परियोजना एक ओर विकास एवं सुरक्षा के बीच संघर्ष तथा दूसरी ओर पर्यावरण संबंधी चिंताओं को प्रस्तुत करती है। तीनों को कैसे संतुलित किया जा सकता है? विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

 सन्दर्भ: The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

चार धाम सड़क परियोजना के उद्देश्यों के बारे में संक्षेप में लिखते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:  

चार धाम सड़क परियोजना के विकासात्मक पहलुओं का उल्लेख कीजिए।

इसके सुरक्षा दृष्टिकोण का उल्लेख कीजिए।

पर्यावरण संबंधी चिंताओं के बारे में लिखिए।

निष्कर्ष:

सभी सरोकारों को संतुलित करते हुए चार धाम सड़क परियोजना के प्रभावी प्रबंधन के उपाय बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– IV


 

विषय: मानवीय मूल्य- महान नेताओं, सुधारकों और प्रशासकों के जीवन तथा उनके उपदेशों से प्राप्त शिक्षा।

7. निम्नलिखित उद्धरण से आपका क्या तात्पर्य है? (150 शब्द)

 “प्रसन्नता कोई तैयार वस्तु नहीं है, यह आपके स्वयं के कार्यों से आती है।” – दलाई लामा

 प्रश्न का स्तर: सरल

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

उद्धरण के शाब्दिक अर्थ की व्याख्या कीजिए एवं प्रसन्नता तथा लोगों के कार्यों के मध्य के संबंध पर प्रकाश डालते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

विषय वस्तु:  

समझाइए कि किसी व्यक्ति के द्वारा किये गए कार्य, उसके परिणामों के साथ-साथ उससे होने वाली भावनाओं को भी निर्धारित करते हैं। अच्छे कर्मों से सुख प्राप्त होता है और बुरे कर्मों से दुख।

प्रसन्नता हमारे अपने कार्यों का परिणाम कैसे है? समझाइए।

उपर्युक्त का सोदाहरण औचित्य सिद्ध कीजिए।

निष्कर्ष:

वर्तमान समय में उद्धरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos

[ad_2]

Leave a Comment