[इनसाइट्स सिक्योर MISSION – 2022] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 23 नवम्बर 2021 – INSIGHTSIAS

[ad_1]

 

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययन– I


 

विषय: विश्व के भौतिक भूगोल की मुख्य विशेषताएँ।

1. भारत में वर्षा के वितरण को प्रभावित करने वाले विभिन्न कारकों पर चर्चा कीजिए। क्या हाल के वर्षों में वर्षा का वितरण पैटर्न बदल रहा है? जांच कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: Insights on India

निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 जांच कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारतीय मानसून के वर्षा पैटर्न का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:  

भारत में वर्षा के वितरण को प्रभावित करने वाले विभिन्न कारकों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत कीजिए।

हाल के वर्षों में वर्षा के वितरण का पैटर्न कैसे बदल रहा है? समझाइए।

निष्कर्ष:

भारत के लिए खाद्य एवं जल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस बदलते पैटर्न के प्रभाव को कम करने एवं अनुकूलन के महत्व को सारांशित करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: विश्व के भौतिक भूगोल की मुख्य विशेषताएँ।

2. भारत के जलवायु क्षेत्रों के कोपेन के वर्गीकरण का वर्णन कीजिए। साथ ही, वर्गीकरण की अन्य प्रणालियों की तुलना में इसके कुछ लाभों की भी गणना कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ:  Insights on India

 निर्देशक शब्द:

 वर्णन कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

कोपेन के वर्गीकरण का संक्षेप में वर्णन करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

कोपेन की प्रणाली द्वारा अपनाए गए मानदंडों का विवरण प्रस्तुत कीजिए एवं समझाइए कि इसने भारत को विभिन्न जलवायु क्षेत्रों में कैसे विभाजित किया है।

अन्य प्रणालियों की तुलना में कोपेन की प्रणाली के कुछ लाभों पर प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:

जलवायु प्रणाली के डिजिटल एवं उपग्रह आधारित मॉडलिंग के युग में कोपेन प्रणाली की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– II


 

विषय: केन्द्र एवं राज्यों द्वारा जनसंख्या के अति संवेदनशील वर्गों के लिये कल्याणकारी योजनाएँ और इन योजनाओं का कार्य-निष्पादन; इन अति संवेदनशील वर्गों की रक्षा एवं बेहतरी के लिये गठित तंत्र, विधि, संस्थान एवं निकाय।

3. कोविड-19 महामारी के दौरान अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के रूप में सफाई कर्मियों को बड़े जोखिमों का सामना करना पड़ा। स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण में उनकी चिंताओं पर ध्यान देना चाहिए एवं उनकी सुरक्षा तथा कल्याण को तत्काल सम्बोधित किया जाना चाहिए। चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल

सन्दर्भ: Indian Express

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

सफाई कर्मचारियों द्वारा सामना किये जाने वाले जोखिमों एवं उनकी सुरक्षा तथा कल्याण से संबंधित मुद्दों को संबोधित करने की तत्काल आवश्यकता के बारे में लिखते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

सफाई कर्मियों की स्थिति पर प्रकाश डालिए।

इस मुद्दे को हल करने के लिए लाए गए कानूनों एवं सरकारी प्रयासों के बारे में लिखिए।

स्वच्छ भारत मिशन के प्रथम चरण में शहरीकरण एवं शौचालयों के निर्माण के कारण स्वच्छता कार्यों की मांग में वृद्धि का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: भारत के हितों पर विकसित तथा विकासशील देशों की नीतियों तथा राजनीति का प्रभाव।

4. चीन का हाइपरसोनिक मिसाइल परीक्षण भले ही स्पुतनिक जैसे आश्चर्य के साथ नहीं आया हो लेकिन इसमें परमाणु शक्तियों के मध्य स्पुतनिक जैसी हथियारों की दौड़ को स्थापित करने की क्षमता है, जो वैश्विक एवं क्षेत्रीय दोनों स्तरों पर रणनीतिक स्थिरता के लिए अच्छा नहीं है। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: कठिन

सन्दर्भ: Indian Express

निर्देशक शब्द:

 टिप्पणी कीजिए ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

चीन द्वारा परमाणु-सक्षम हाइपरसोनिक हथियार प्रणाली के परीक्षण को 1957 में सोवियत संघ द्वारा स्पुतनिक के प्रक्षेपण से कैसे जोड़ा जा सकता है? वर्णन करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

समझाइए कि चीन द्वारा हाइपरसोनिक मिसाइलों का विकास करना न तो नया है और न ही आश्चर्यजनक।

मिसाइल रक्षा भेद्यता पर चर्चा कीजिए, जिसे परमाणु-सशस्त्र राज्य द्वारा प्रथम आक्रमण को अंजाम देने में असमर्थता के रूप में समझा जा सकता है।

चीनी परीक्षणों में परमाणु शक्तियों के मध्य अपने परमाणु शस्त्रागार के आधुनिकीकरण के लिए एक आक्रामक प्रतिस्पर्धा को स्थापित करने की क्षमता कैसे है? समझाइए।

हाइपरसोनिक हथियार प्रणालियों के सामरिक स्थिरता एवं भारत पर इसके प्रभावों पर प्रकाश डालिए। भारत को क्या कदम उठाना चाहिए? समझाइए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– III


 

विषय: प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कृषि सहायता से संबंधित विषय।

5. 1991 से बढ़ते सब्सिडी बिल पर रोक लगाने के लिए ‘उर्वरक क्षेत्र’ में सुधार के लिए किए गए प्रयासों पर चर्चा कीजिए। साथ ही, उर्वरक नीति के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए भारत को किन क्षेत्रों में काम करने की आवश्यकता है? स्पष्ट कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर:  मध्यम

 सन्दर्भ: The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

स्पष्ट कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारत में उर्वरक सब्सिडी पर एक संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

1991 से बढ़ते सब्सिडी बिल पर रोक लगाने के लिए ‘उर्वरक क्षेत्र’ में सुधार के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख कीजिए।

उर्वरक नीति के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आवश्यक क़दमों/कार्य क्षेत्र का वर्णन कीजिए।

निष्कर्ष:

एक प्रासंगिक समापन वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– IV


 

विषय: भावनात्मक समझः अवधारणाएँ तथा प्रशासन और शासन व्यवस्था में उनके उपयोग और प्रयोग।

6. “यदि आप अपनी नौकरी से प्यार करते हैं, तो आपको काम करने की आवश्यकता नहीं है।” किसी व्यक्ति को अपने काम का आनंद लेने के लिए भावनात्मक बुद्धिमत्ता की भूमिका का विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

निर्देशक शब्द:

विश्लेषणकीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

उत्तरकीसंरचना:

परिचय:

अपनी पसंद की नौकरी खोजने के महत्व का वर्णन करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

विषयवस्तु:

किसी व्यक्ति द्वारा अपने काम का आनंद लेने में भावनात्मक बुद्धिमत्ता की भूमिका पर प्रकाश डालिए।

भावनात्मक बुद्धिमत्ता से संबंधित विभिन्न आयामों का विश्लेषण कीजिए एवं कार्य संस्कृति पर उनके प्रभावों पर प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:

एक प्रासंगिक सारांश प्रस्तुत करते हुए निष्कर्ष निकालिए।


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos

[ad_2]

Leave a Comment