[इनसाइट्स सिक्योर STHIR – 2021] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 3 अगस्त 2021 – PuuchoIAS


 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

Puucho NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययनI


 

विषय: जनसंख्या एवं संबद्ध मुद्दे, गरीबी और विकासात्मक विषय, शहरीकरण, उनकी समस्याएँ और उनके रक्षोपाय।

1. रजत अर्थव्यवस्था की अवधारणा स्पष्ट कीजिए। क्या आपको लगता है कि यह अवसरों का स्रोत सिद्ध हो सकती है? इसके समक्ष उपस्थित चुनौतियों एवं इसके लाभों पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: oecd.org

 निर्देशक शब्द:

 स्पष्ट कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

रजत अर्थव्यवस्था क्या है? इसकी परिभाषा प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

रजत अर्थव्यवस्था कैसे स्थापित होती है? चर्चा कीजिए।

किसी देश के लिए इसके पक्ष एवं विपक्ष दोनों पर प्रकाश डालिए।

एक रजत अर्थव्यवस्था अवसरों का स्रोत कैसे हो सकती है? स्पष्ट कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से आधुनिक काल तक के कला के रूप, साहित्य और वास्तुकला के मुख्य पहलू शामिल होंगे।

 2. हड़प्पा महानगर धोलावीरा अब यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त विरासत का एक अनमोल भाग है एवं इसे भारत का प्राचीनतम स्मार्ट शहर माना जा सकता है। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: Economic Times

निर्देशक शब्द:

 टिप्पणी कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

हाल ही में यूनेस्को ने धोलावीरा को अपनी विश्व विरासत सूची में अंकित किया है, जिससे यह भारत का 32वां सांस्कृतिक स्थल एवं सूची में 40वां समग्र स्थल बन गया है।

 विषय वस्तु:

धोलावीरा शहर के महत्व की विस्तार से चर्चा कीजिए।

इसे भारत का प्राचीनतम स्मार्ट शहर क्यों माना जाता है? समझाइए।

इस प्रकार की चमत्कारिक वास्तुकला से क्या निहितार्थ निकाले जा सकते हैं? समझाइए।

 निष्कर्ष:

निष्कर्ष निकालिए कि भारतीय विरासत के इस अनमोल टुकड़े को उचित रूप से उजागर किया जाना चाहिए एवं भावी पीढ़ी के लिए सावधानीपूर्वक संरक्षित किया जाना चाहिए।

 


सामान्य अध्ययनII


 

विषय: केन्द्र एवं राज्यों द्वारा जनसंख्या के अति संवेदनशील वर्गों के लिये कल्याणकारी योजनाएँ और इन योजनाओं का कार्य-निष्पादन; इन अति संवेदनशील वर्गों की रक्षा एवं बेहतरी के लिये गठित तंत्र, विधि, संस्थान एवं निकाय।

3. आजादी के बाद से बुनियादी आवश्यकताएं मुहैया कराने में भारत की प्रगति पर एक लेख लिखिए। इसके समक्ष मूलभूत आवश्यकताओं की व्यवस्था करने में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: Indian Express

 निर्देशक शब्द:

 लेख लिखिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ के आधार पर उसके सभी पहलुओं को शामिल करते हुए उत्तर लिखें।

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रश्न के संदर्भ को उजागर करने वाले कुछ प्रमुख तथ्य प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:

गरीबी, निरक्षरता, खाद्य सुरक्षा आदि की दिशा में भारत द्वारा किए गए प्रयासों पर चर्चा कीजिए।

बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने में आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डालिए।

इसके वर्तमान सन्दर्भ पर प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: केन्द्र एवं राज्यों द्वारा जनसंख्या के अति संवेदनशील वर्गों के लिये कल्याणकारी योजनाएँ और इन योजनाओं का कार्य-निष्पादन; इन अति संवेदनशील वर्गों की रक्षा एवं बेहतरी के लिये गठित तंत्र, विधि, संस्थान एवं निकाय। सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।

 4. महामारी ने बच्चों को मानव दुर्व्यापार के प्रति संवेदनशील कैसे बना दिया है? व्यक्तियों में दुर्व्यापार (रोकथाम, देखभाल एवं पुनर्वास) विधेयक 2021 की मुख्य विशेषताओं पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: unodc.org

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रश्न के संदर्भ को दर्शाने वाले कुछ प्रमुख तथ्य प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:  

कोविड-19 ने इस कानून की आवश्यकता को और अधिक तेज कैसे किया है? समझाइए।

महामारी ने बच्चों को मानव दुर्व्यापार के प्रति संवेदनशील कैसे बना दिया है? स्पष्ट कीजिए।

मानव दुर्व्यापार को रोकने के लिए आवश्यक कड़े कदमों की आवश्यकता पर चर्चा कीजिए।

व्यक्तियों में दुर्व्यापार (रोकथाम, देखभाल एवं पुनर्वास) विधेयक की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:

सुझावों के साथ निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनIII


 

विषय: भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना, संसाधनों को जुटाने, प्रगति, विकास तथा रोज़गार से संबंधित विषय।

5. भारत की जीडीपी वृद्धि के संदर्भ में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पूर्वानुमानों पर चर्चा कीजिए एवं आरबीआई की मौद्रिक नीति पर इसके प्रभावों का विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: Indian Express

निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने 2021-22 (या वित्त वर्ष 22) के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद के विकास के अनुमान में तीन प्रतिशत की कटौती की है। अप्रैल में, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने इस वर्ष भारत की वास्तविक जीडीपी में 12.5% ​की वृद्धि की आशा की थी। जुलाई में, इसने उस पूर्वानुमान को संशोधित कर केवल 9.5% कर दिया है।

 विषय वस्तु:

इस सन्दर्भ में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा प्रस्तुत कारणों पर प्रकाश डालिए।

आरबीआई की मौद्रिक नीति के लिए उपरोक्त पूर्वानुमानों के प्रभावों पर चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

संदर्भित लेख से संकेत लीजिए एवं उपयुक्त उदाहरण प्रस्तुत करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।

 6. किसी देश की वित्तीय स्थिरता के लिए जलवायु परिवर्तन से होने वाले जोखिमों पर एक लेख लिखिए एवं इस पृष्ठभूमि में ऐसे जोखिम को कम करने में भारतीय रिजर्व बैंक की संभावित भूमिका पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 लेख लिखिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ के आधार पर उसके सभी पहलुओं को शामिल करते हुए उत्तर लिखें।

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

उत्तर की संरचना:

परिचय:

प्रश्न का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

कोविड -19 महामारी की भांति जलवायु परिवर्तन के प्रभाव भौगोलिक और क्षेत्रीय दोनों सीमाओं को पार कर जाते हैं। जर्मन वॉच द्वारा प्रकाशित जलवायु जोखिम सूचकांक, 2021  भारत को शीर्ष 10 सबसे कमजोर देशों में स्थान देता है।

समझाइए कि जलवायु परिवर्तन सम्पूर्ण वित्तीय प्रणालियों की स्थिरता के लिए विनाशकारी प्रणाली-व्यापी परिणामों के साथ महत्वपूर्ण जोखिम उत्पन्न करता है। ये जोखिम- जिन्हें ‘ग्रीन स्वान जोखिम’ कहा जाता है – स्वयं को दो रूपों में प्रकट कर सकते हैं।

इस प्रकार के जोखिम को कम करने में आरबीआई द्वारा जो भूमिका निभानी जानी चाहिए, उस पर चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

  

विषय: बुनियादी ढाँचाः ऊर्जा, बंदरगाह, सड़क, विमानपत्तन, रेलवे आदि।

7. परमाणु ऊर्जा के भविष्य से जुड़े जोखिमों एवं चिंताओं पर विस्तार से चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

 सन्दर्भ: The Hindu

निर्देशक शब्द:

चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

उत्तरकीसंरचना:

परिचय:

परमाणु ऊर्जा की सामान्य संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषयवस्तु:

परमाणु ऊर्जा भविष्य से जुड़े जोखिमों एवं चिंताओं पर विस्तार से चर्चा कीजिए।

परमाणु प्रसार के जोखिमों पर प्रकाश डालिए।

भारत एवं चीन की नीतियों के सन्दर्भ में सम्बंधित चिंताओं पर चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos

 

Leave a Comment