[इनसाइट्स सिक्योर STHIR – 2021] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 27 जुलाई 2021 – INSIGHTSIAS

[ad_1]

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

Puucho NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययनI


 

विषय: सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।

1. भारतीय समाज पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रमुख प्रभावों की विस्तार से चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: orfonline.org

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:

उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:

  • राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रमुख पहलों पर चर्चा कीजिए।
  • राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के समाज पर पड़ने वाले प्रमुख प्रभावों की व्याख्या कीजिए।
  • इससे सम्बद्ध चुनौतियों पर प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:

इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनII


 

विषय: द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह और भारत से संबंधित और/अथवा भारत के हितों को प्रभावित करने वाले करार।

 2. दक्षेस (SAARC) का पुनरुद्धार आवश्यक है एवं यह वर्तमान अफगान स्थिति में भी सकारात्मक योगदान दे सकता है। क्या आप सहमत हैं? टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  Indian Express

निर्देशक शब्द:

 टिप्पणी कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रश्न की पृष्ठभूमि स्पष्ट करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:

  • दक्षिण एशियाई क्षेत्र की जटिलताओं पर प्रकाश डालिए।
  • दक्षेस के पुनरुद्धार की आवश्यकता पर चर्चा कीजिए।
  • वर्तमान अफगान स्थिति में यह सकारात्मक भूमिका कैसे निभा सकता है? स्पष्ट कीजिए।

 निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।

3. भारत में कोविड-19 महामारी के दौरान खाद्य संकट से निपटने के लिए सरकारी नीतियों एवं कार्यक्रमों की प्रभावशीलता का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रश्न से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:

महामारी के समय में सरकार द्वारा प्रारम्भ की गयीं खाद्य नीतियों का विस्तार से विश्लेषण कीजिए।

केंद्र सरकार द्वारा प्रारम्भ किए गए महत्वपूर्ण उपायों को सूचीबद्ध कीजिए।

सम्बंधित चुनौतियों पर चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: संघ एवं राज्यों के कार्य तथा उत्तरदायित्व, संघीय ढाँचे से संबंधित विषय एवं चुनौतियाँ, स्थानीय स्तर पर शक्तियों और वित्त का हस्तांतरण और उसकी चुनौतियाँ।

 4. एक हिंदू-हिंदी परिभाषा भारतीय संविधान द्वारा रेखांकित एक उच्चकोटि की नागरिक पहचान की अवहेलना करने की धमकी देती है। स्पष्ट कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  Indian Express

 निर्देशक शब्द:

 स्पष्ट कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारत में धर्म के विचार पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:  

भारतीय पहचान के विरोधाभास की व्याख्या कीजिए।

हिन्दू-हिंदी परिभाषा, भारत में नागरिक पहचान की अवहेलना कैसे करती है? स्पष्ट कीजिए।

इसके समाधान के लिए उपायों का सुझाव दीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनIII


 

विषय: उदारीकरण का अर्थव्यवस्था पर प्रभाव, औद्योगिक नीति में परिवर्तन तथा औद्योगिक विकास पर इनका प्रभाव।

5. भारत में ई-कॉमर्स के विकास से सम्बंधित चिंताओं पर चर्चा कीजिए। क्या आपको लगता है कि अत्यधिक कड़े नियम उपभोक्ता कल्याण को कम करेंगे, छोटे व्यवसायों के विरुद्ध कार्य करेंगे एवं नवाचार को प्रभावित करेंगे? (250 शब्द)

सन्दर्भ: Live Mint

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारत के ई-कॉमर्स क्षेत्र पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:

  • भारत में ई-कॉमर्स के विकास से संबंधित चिंताओं को स्पष्ट कीजिए।
  • प्रस्तावित ई-कॉमर्स नियमों के बारे में संक्षेप में चर्चा कीजिए एवं उनकी वैधता का विश्लेषण कीजिए।
  • भारत के लिए ई-कॉमर्स संस्थाओं के महत्व की व्याख्या कीजिए।

निष्कर्ष:

सुझाव दीजिए कि क्या करने की आवश्यकता है एवं आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

  

विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।

 6. समुद्री जीवन पर समुद्री तल खनन के व्यावसायीकरण के प्रभाव का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  Live Mint

 निर्देशक शब्द:

 समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रश्न का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

पॉलीमेटेलिक नोड्यूल्स के बारे में संक्षेप में चर्चा कीजिए।

समुद्री तल खनन में शामिल चुनौतियों पर प्रकाश डालिए।

समुद्री जीवन पर इसके प्रभावों की विस्तार से चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा चुनौतियाँ एवं उनका प्रबंधन- संगठित अपराध और आतंकवाद के बीच संबंध।

7. भारत की आंतरिक सुरक्षा चुनौतियाँ सीमा प्रबंधन से किस हद तक जुड़ी हुई हैं? समझाइए। (250 शब्द)

 सन्दर्भ: Insights on India

 निर्देशक शब्द:

 समझाइए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारत की विशाल सीमाओं को उजागर करने वाले प्रमुख तथ्यों पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

भारत की राष्ट्र-निर्माण की कठिनाइयों का लाभ उठाने सम्बन्धी भारत के पड़ोसियों की प्रवृत्ति पर प्रकाश डालिए।

प्रत्येक पड़ोसी के साथ चर्चा कीजिए कि किस प्रकार आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों के कारण सीमा प्रबंधन चुनौतीपूर्ण हो जाता है।

अपनी स्थिति को उचित ठहराने के लिए उदाहरण प्रस्तुत कीजिए।

सुझाव दीजिए कि इस दिशा में अब तक क्या कदम उठाए गए हैं।

निष्कर्ष:

इस दिशा में सरकार की पहल पर संकेत देते हुए निष्कर्ष निकालिए।


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos

[ad_2]

Leave a Comment