[इनसाइट्स सिक्योर STHIR – 2021] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 26 जुलाई 2021 – INSIGHTSIAS

[ad_1]

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

Puucho NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययनII


 

विषय: कार्यपालिका और न्यायपालिका की संरचना, संगठन और कार्य- सरकार के मंत्रालय एवं विभाग, प्रभावक समूह और औपचारिक/अनौपचारिक संघ तथा शासन प्रणाली में उनकी भूमिका।

1. एम.के. रंजीतसिंह मामले में सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय सशक्त क्रियान्वयन के लिए सरकार की ओर से पर्याप्त मंशा के साथ सह-अस्तित्व के जैव केन्द्रित सिद्धांतों को कायम रखने का मार्ग प्रशस्त करेगा। क्या आप सहमत हैं? टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:   The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 टिप्पणी कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

जैव केन्द्रित दृष्टिकोण से आप क्या समझते हैं? समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:

  • जैव केन्द्रण बनाम मानव-केन्द्रण का तर्क प्रस्तुत कीजिए।
  • समझाइए कि जैव केन्द्रण का दर्शन यह मानता है कि प्राकृतिक पर्यावरण के अपने स्वयं के अधिकारों के समूह हैं, जो मनुष्यों द्वारा शोषण या उपयोगी होने की क्षमता से स्वतंत्र हैं।
  • हाल के निर्णय पर चर्चा कीजिए।
  • संविधान में प्रकृति से सम्बंधित कानूनों के अधिकार के विकास की चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: संघ एवं राज्यों के कार्य तथा उत्तरदायित्व, संघीय ढाँचे से संबंधित विषय एवं चुनौतियाँ, स्थानीय स्तर पर शक्तियों और वित्त का हस्तांतरण और उसकी चुनौतियाँ।

 2. सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में 97वें संविधान संशोधन के कुछ भाग को क्यों रद्द कर दिया है? समझाइए। भारत में संघीय सिद्धांतों पर इसके प्रभावों का विश्लेषण भी कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu

निर्देशक शब्द:

 समझाइए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।

 विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रश्न की पृष्ठभूमि स्पष्ट करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

संशोधन द्वारा संविधान में किये गए परिवर्तनों पर विस्तार से चर्चा कीजिए।

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा इसमें किये गए परिवर्तनों पर प्रकाश डालिए।

सहकारी क्षेत्र की चुनौतियों की विवेचना कीजिए।

 निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।

3. आवश्यक रक्षा सेवा विधेयक 2021 के उद्देश्यों एवं प्रमुख विशेषताओं पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: Indian Express

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

आवश्यक रक्षा सेवा विधेयक 2021 के बारे में चर्चा करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:

विधेयक की प्रमुख विशेषताओं एवं उद्देश्यों की विस्तार से व्याख्या कीजिए।

निष्कर्ष:

इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनIII


 

विषय: भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना, संसाधनों को जुटाने, प्रगति, विकास तथा रोज़गार से संबंधित विषय।

 4. भारत में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा के प्रारम्भ की व्यवहार्यता एवं चिंताओं का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारत में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा की शुरुआत पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:  

उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:

  • केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा अथवा राष्ट्रीय डिजिटल मुद्रा क्या है? समझाइए।
  • इसकी आवश्यकता स्पष्ट कीजिए।
  • राष्ट्रीय डिजिटल मुद्रा को लागू करने में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।

5. मानव-प्रेरित प्रदूषकों से समुद्री जीवन को खतरों का सामना करना पड़ रहा है। इस संदर्भ में चर्चा कीजिए कि घोस्ट नेट (Ghost net) क्या हैं? उन्हें तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता क्यों है? समझाइए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  Times of India

निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 समझाइए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

यह समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए कि विश्व के समुद्रों में प्लास्टिक की मौजूदगी तेजी से बढ़ रही है। आईयूसीएन का अनुमान है कि प्रत्येक वर्ष हमारे महासागरों में कम से कम 8 मिलियन टन प्लास्टिक फेंका जाता है।

 विषय वस्तु:

घोस्ट नेट क्या है? विस्तार से समझाइए।

घोस्ट नेट के खतरों की व्याख्या कीजिए।

घोस्ट नेट की समस्या को हल करने के लिए की गई पहलों के बारे में चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: संचार नेटवर्क के माध्यम से आंतरिक सुरक्षा को चुनौती, आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों में मीडिया और सामाजिक नेटवर्किंग साइटों की भूमिका, साइबर सुरक्षा की बुनियादी बातें, धन-शोधन और इसे रोकना।

 6. भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिए संचार नेटवर्क द्वारा उत्पन्न खतरे कौन-कौन से हैं? चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  idsa.in

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

संचार नेटवर्क क्या है? समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

संचार नेटवर्क के महत्व की व्याख्या कीजिए।

संचार नेटवर्क के प्रमुख सुरक्षा खतरों पर चर्चा कीजिए।

इस दिशा में अपनाई गई नीतियों एवं कार्यक्रमों पर प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

  

विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।

7. यूरोपीय संघ के नवीन हरित गृह गैस (GHG) उत्सर्जन कानूनों की विशेषताओं की व्याख्या करते हुए भारतीय उद्योग पर इसके प्रभावों का परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)

 सन्दर्भ: Indian Express

 निर्देशक शब्द:

 व्याख्या कीजिए- प्रश्न में पूछी गई जानकारी को सरल भाषा में व्यक्त कीजिए।

 परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रश्न का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

समझाइए कि यूरोपीय संघ में 2005 से 50 यूरो प्रति टन कार्बन के मौजूदा बाजार मूल्य के साथ कार्बन उत्सर्जन व्यापार प्रणाली लागू है।

यूरोपीय संघ के नवीन हरित गृह गैस (GHG) उत्सर्जन कानूनों की विशेषताओं की व्याख्या कीजिए।

चर्चा कीजिए कि यह भारतीय उद्योग के लिए नए बाजार खोलता है, उदाहरण के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए। हालाँकि, यह एक संभावित प्रतिकूल नीति भी प्रस्तुत करता है, जिसे कार्बन बॉर्डर एडजस्टमेंट मैकेनिज्म (CBAM) कहा जाता है।

भारत पर इसके पड़ने वाले प्रभावों का सुझाव दीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos

[ad_2]

Leave a Comment