[इनसाइट्स सिक्योर STHIR – 2021] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 29 जून 2021 – INSIGHTSIAS

[ad_1]

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

Puucho NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययनI


 

विषय: औपनिवेशीकरण एवं विऔपनिवेशीकरण।

1. उपनिवेशवाद की प्रमुख विशेषताओं की व्याख्या कीजिए। यह साम्राज्यवाद से कैसे भिन्न था? (250 शब्द)

सन्दर्भ: विश्व इतिहास: नॉर्मन लोव।

 निर्देशक शब्द:

 व्याख्या कीजिए- प्रश्न में पूछी गई जानकारी को सरल भाषा में व्यक्त कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

औपनिवेशीकरण की परिभाषा प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:  

उपनिवेशवाद एवं साम्राज्यवाद के मध्य अंतर स्पष्ट कीजिए।

दोनों के बारे में संक्षेप में चर्चा कीजिए एवं उनके प्रभावों पर प्रकाश डालिए।

 निष्कर्ष:

विश्व के इतिहास को गढ़ने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका स्पष्ट करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: औपनिवेशीकरण एवं विऔपनिवेशीकरण।

2. द्वितीय विश्व युद्ध के पश्चात उपनिवेशवाद को समाप्त करने वाले प्रेरक कारक क्या थे? प्रासंगिक उदाहरणों के साथ विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: विश्व इतिहास: नॉर्मन लोव।

 निर्देशक शब्द:

 विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

विऔपनिवेशीकरण की परिभाषा प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

द्वितीय विश्व युद्ध के पश्चात उपनिवेशवाद को समाप्त करने वाले प्रेरक कारकों पर चर्चा कीजिए।

इस सन्दर्भ में उदाहरण प्रस्तुत कीजिए।

निष्कर्ष:

इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनII


 

विषय: स्वास्थ्य, शिक्षा, मानव संसाधनों से संबंधित सामाजिक क्षेत्र/सेवाओं के विकास और प्रबंधन से संबंधित विषय।

3. भारत के मानव पूंजी निवेश के अवलोकन पर एक लेख लिखिए, संबंधित चुनौतियों पर चर्चा कीजिए। भारत को इससे निपटने के लिए क्या संभावित कदम उठाने चाहिए? सुझाव दीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: orfonline.org

 निर्देशक शब्द:

लेख लिखिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ के आधार पर उसके सभी पहलुओं को शामिल करते हुए उत्तर लिखें।

चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारत की मानव पूंजी एवं उसकी तैयारी को उजागर करने वाले कुछ प्रमुख तथ्य प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

समझाइए कि विभिन्न शोधों एवं अर्थशास्त्रियों के अनुसार, जन्म के समय से पांच वर्ष तक निवेश करने से ज्यादा रिटर्न और ज्यादा सामाजिक लाभ प्राप्त होता है। यह निष्पक्ष एवं सतत विकास प्राप्त करने के लिए सबसे अधिक लागत प्रभावी और शक्तिशाली रणनीतियों में से एक है।

सही दिशा में (बाल्यकाल में) निवेश करना महत्वपूर्ण क्यों है? चर्चा कीजिए।

संबंधित चुनौतियों पर चर्चा कीजिए। इस दिशा में सरकार की योजनाओं और नीतियों पर संकेत दीजिए।

निष्कर्ष:

उपयुक्त सुझावों के साथ निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनIII


 

विषय: भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना, संसाधनों को जुटाने, प्रगति, विकास तथा रोज़गार से संबंधित विषय।

4. विश्व भर की अर्थव्यवस्थाओं में कोविड के बाद तेजी से सुधार होने के लिए मौद्रिक एवं राजकोषीय नीति के साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: Times of India

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रश्न की पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:  

उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:

  • मौद्रिक एवं राजकोषीय नीतियां क्या हैं? चर्चा कीजिए।
  • हमारे देश में मौद्रिक और राजकोषीय नीति किस प्रकार परस्पर क्रिया करती हैं? व्याख्या कीजिए।
  • इस अंतःक्रिया की गतिशीलता को निर्धारित करने वाले कारकों पर प्रकाश डालिए।
  • समन्वय की कमी के कारण उत्पन्न होने वाले मुद्दों और चुनौतियों पर प्रकाश डालिए।

 निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

  

विषय: प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कृषि सहायता तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य से संबंधित विषय; जन वितरण प्रणाली- उद्देश्य, कार्य, सीमाएँ, सुधार; बफर स्टॉक तथा खाद्य सुरक्षा संबंधी विषय; प्रौद्योगिकी मिशन; पशु पालन संबंधी अर्थशास्त्र।

5. भारत के लिए शून्य भूख के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सतत, पौष्टिक एवं लचीली कृषि प्रणाली की ओर बदलाव की आवश्यकता की व्याख्या कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  Financial Express

निर्देशक शब्द:

 व्याख्या कीजिए- प्रश्न में पूछी गई जानकारी को सरल भाषा में व्यक्त कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भोजन एवं संबंधित एसडीजी लक्ष्यों के प्रमुख तथ्यों पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:

  • भारत में प्रचलित भूख की स्थिति पर प्रकाश डालिए।
  • भारत में विशेष रूप से पाई जाने वाली स्थितियों पर चर्चा कीजिए।
  • भारत के लिए शून्य भूख के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए टिकाऊ, पौष्टिक और लचीली कृषि प्रणाली की ओर बदलाव की आवश्यकता क्यों है? समझाइए।
  • उपरोक्त लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मार्ग सुझाइए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: सूचना प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, कंप्यूटर, रोबोटिक्स, नैनो-टैक्नोलॉजी, बायो-टैक्नोलॉजी और बौद्धिक संपदा अधिकारों से संबंधित विषयों के संबंध में जागरुकता।

6. डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट क्या है एवं यह कॉपीराइट के लिए महत्वपूर्ण क्यों है? चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: Indian Express

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रश्न की पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:

  • डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट क्या है? परिभाषित कीजिए।
  • अधिनियम की प्रमुख विशेषताओं की व्याख्या कीजिए।
  • यह इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करता है? चर्चा कीजिए।
  • कॉपीराइट के लिए इसके महत्व की व्याख्या कीजिए।

निष्कर्ष:

इसकी कमियों पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा चुनौतियाँ एवं उनका प्रबंधन- संगठित अपराध और आतंकवाद के बीच संबंध।

 7. जब आतंकवाद एवं हाइब्रिड युद्ध की बात आती है तो एक तकनीक के रूप में ड्रोन एक विशिष्ट रूप से जटिल सुरक्षा का खतरा प्रस्तुत करते हैं। समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारत में ड्रोन हमलों से जुड़ी हालिया घटनाओं पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

एक तकनीक के रूप में ड्रोन एक विशिष्ट रूप से जटिल सुरक्षा का खतरा कैसे प्रस्तुत करते हैं? चर्चा कीजिए।

इससे संबंधित चिंताओं पर विस्तार से चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

सीमा पार तस्करी के लिए ड्रोन के बढ़ते उपयोग के साथ, भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को निरोध के लिए एक स्मार्ट सीमा प्रबंधन तंत्र के भाग के रूप में विश्वसनीय प्रणाली स्थापित करने के लिए विभिन्न तरीकों की तलाश करनी चाहिए। इन चुनौतियों से निपटने के उपाय सुझाते हुए निष्कर्ष निकालिए।


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos

[ad_2]

Leave a Comment